-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Kumar Vishwas Wife Manju Sharma Resigns From Rpsc
कवि कुमार की पत्नी ने खोया ‘विश्वास’? दबाव के बाद कहा RPSC को अलविदा, राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
- Written By: अभिषेक सिंह
Rajasthan News: राजस्थान लोक सेवा आयोग की सदस्य और कवि कुमार विश्वास की पत्नी डॉ. मंजू शर्मा ने एसआई भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद सोमवार को इस्तीफा दे दिया है।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Manju Sharma Resignation: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की सदस्य डॉ. मंजू शर्मा ने एसआई भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद इस्तीफा दे दिया है। डॉ. मंजू शर्मा प्रसिद्ध कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता डॉ. कुमार विश्वास की पत्नी हैं। उन्होंने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि उन्होंने हमेशा पारदर्शिता और ईमानदारी से काम किया है, लेकिन हालिया विवाद से उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा और आयोग की गरिमा को ठेस पहुंची है। गौरतलब है कि भर्ती प्रक्रिया में खामियों को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है।
इस्तीफे में मंजू शर्मा ने क्या लिखा?
अपने त्यागपत्र में डॉ. मंजू शर्मा ने लिखा कि “मैंने अपना संपूर्ण कार्यकारी एवं निजी जीवन अत्यंत पारदर्शिता एवं ईमानदारी से कार्य करते हुए बिताया है। हाल ही में एक भर्ती प्रक्रिया में उत्पन्न विवाद के कारण मेरी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा एवं आयोग की गरिमा को ठेस पहुंची है।
सम्बंधित ख़बरें
राज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर मिलेगी 3 साल की सजा
मुख्तार गैंग पर पुलिस का शिकंजा, फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में अफजाल-अफसा समेत अन्य पर 5 मुकदमे दर्ज
Explainer: अचानक क्यों प्लास्टिक के नोट ला रही है सरकार? ऑस्ट्रेलिया से क्या है कनेक्शन, जानें फायदे-नुकसान
4 केस और 62 लाख का कर्ज, सालाना कितना कमाते हैं महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस? ADR की रिपोर्ट में खुला राज
‘कभी नहीं माना गया आरोपी’
यद्यपि मेरे विरुद्ध किसी भी थाने या जांच एजेंसी में किसी भी प्रकार की कोई जांच लंबित नहीं है। न ही मुझे कभी किसी मामले में आरोपी माना गया है। फिर भी, सार्वजनिक जीवन में सदैव शुचिता की पक्षधर होने के कारण, आयोग की गरिमा, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता को सर्वोपरि मानते हुए, मैं स्वेच्छा से आरपीएससी के सदस्य पद से त्यागपत्र दे रही हूं।”
2020 में ग्रहण किया था पदभार
डॉ. मंजू शर्मा को वर्ष 2020 में कांग्रेस सरकार द्वारा राजस्थान लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया था। उन्होंने 15 अक्टूबर 2020 को कार्यभार ग्रहण किया। उनका कार्यकाल 14 अक्टूबर 2026 तक था। त्यागपत्र के साथ ही उनका कार्यकाल समय से पूर्व ही समाप्त हो गया। आरपीएससी सदस्य बनने से पहले, वे भरतपुर राजकीय महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत थीं।
हाई कोर्ट ने की थी बड़ी टिप्पणी
हाल ही में, एसआई भर्ती-2021 पेपर लीक मामले की सुनवाई के दौरान राजस्थान हाईकोर्ट ने आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए थे। कोर्ट ने अपने आदेश में साफ लिखा था कि रामूराम रायका ने अपनी बेटी शोभा और बेटे देवेश को इंटरव्यू में पास करवाने के लिए आयोग के अध्यक्ष संजय श्रोत्रिय, कार्यवाहक अध्यक्ष जसवंत राठी और तीन सदस्यों संगीता आर्य, मंजू शर्मा और बाबूलाल कटारा से मुलाकात की थी।
कोर्ट के अनुसार, रायका ने अपनी बेटी शोभा रायका की फोटो दिखाकर उसे पास करवाने की सिफारिश की थी। इसके बाद शोभा वही कपड़े पहनकर इंटरव्यू में पहुंच गई जो फोटो में दिखाए गए थे। इस पूरी टिप्पणी ने आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए।
मंजू शर्मा ने क्लियर किया स्टैंड
डॉ. मंजू शर्मा ने अपने इस्तीफे में भले ही साफ कर दिया हो कि उनके खिलाफ किसी भी जांच एजेंसी या पुलिस थाने में कोई मामला दर्ज नहीं है, लेकिन हाईकोर्ट की टिप्पणी ने उन्हें सीधे विवादों में ला दिया। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से उनकी ईमानदारी और पारदर्शिता पर कोई सवाल नहीं है, लेकिन उन्होंने आयोग की गरिमा बनाए रखने के लिए पद छोड़ना उचित समझा।
यह भी पढ़ें: नेता जहां जाते हैं आग लगाते हैं…धर्म को राजनीति से दूर रखना चाहिए, नितिन गडकरी ने किसे दी नसीहत?
अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता और शुचिता सर्वोपरि है और पद पर बने रहने से आयोग की छवि पर असर पड़ सकता था। इसलिए उन्होंने स्वेच्छा से पद छोड़ने का फैसला किया। डॉ. मंजू शर्मा का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब आरपीएससी पहले से ही कई भर्तियों में अनियमितताओं और पेपर लीक मामलों को लेकर विवादों में घिरा हुआ है।
Kumar vishwas wife manju sharma resigns from rpsc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Shirdi News: शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, गुरु पूर्णिमा पर भक्त की अनूठी गुरु दक्षिणा
Jul 29, 2026 | 03:50 PMराज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर मिलेगी 3 साल की सजा
Jul 29, 2026 | 03:47 PM‘क्या देकर मिनिस्टर बन गई…’ कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल
Jul 29, 2026 | 03:45 PMDell ने भारत में लॉन्च किए धांसू AI लैपटॉप, XPS 13 से Alienware 15 तक मिले दमदार फीचर्स, जानिए कीमत और खासियत
Jul 29, 2026 | 03:41 PMLingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
Jul 29, 2026 | 03:38 PMआंबेगांव के 1,578 किसानों को 9.85 करोड़ रुपये की कर्जमाफी मंजूर, महाआईटी पोर्टल पर 3,389 प्रविष्टियां
Jul 29, 2026 | 03:38 PMआयुक्त जी. श्रीकांत का निर्देश: देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एलोरा में ठोस कचरे का हो प्रबंधन
Jul 29, 2026 | 03:35 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM













