-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Kolkata Raid Ed Cbi Rg Kar Hospital
कोलकाता केस: TMC विधायक समेत 6 स्थानों पर ED ने सुबह-सुबह मारी रेड
- Written By: राहुल गोस्वामी
ED ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में आज सुबह TMC के एक विधायक के आवास समेत कोलकाता में 6 स्थानों पर एक साथ रेड मारी है ।

(डिज़ाइन फोटो)
कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में आज मंगलवार सुबह TMC के एक विधायक के आवास समेत कोलकाता में छह स्थानों पर एक साथ रेड मारी है । खबर है कि कि तृणमूल कांग्रेस के श्रीरामपुर से विधायक सुदीप्तो रॉय के सीथी स्थित आवास और एक दवा विक्रेता के आवास के अलावा चार अन्य स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।
इस बाबत ED ने कहा, ‘‘ये छापे आरजी कर अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर हमारी जांच के तहत मारे जा रहे हैं। हमारे पास कुछ जानकारियां हैं, जिनके आधार पर ये छापे मारे जा रहे हैं।”
#WATCH | West Bengal: Enforcement Directorate (ED) search operation underway across Kolkata in connection with RG Kar Medical College and Hospital financial irregularities. pic.twitter.com/OPHujYLKhS — ANI (@ANI) September 17, 2024
जानकारी दें कि CBI कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के तहत अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष और उनके तीन सहयोगियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अस्पताल में एक महिला चिकित्सक से कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना के बाद वित्तीय अनियमितताओं संबंधी जांच शुरू हुई है।
यहां पढ़ें – कोलकाता कांड: बातचीत के बाद ममता का ऐलान, मानी डॉक्टर्स की 99% मांगें, प्रदर्शन आज भी जारी
सम्बंधित ख़बरें
रिटायरमेंट के दिन ही IAS प्रदीप कुमार गिरफ्तार, 504 करोड़ के बैंक घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन
राम मंदिर दान विवाद पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान, CBI जांच की उठाई मांग
CBI Raid: मोदी सरकार की सोलर योजना पर भ्रष्टाचार का दाग, PNB मैनेजर 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस: तेज हुई सीबीआई जांच, पोस्टमार्टम करने वाले एम्स भोपाल के डॉक्टरों से हुई लंबी पूछताछ
बताते चलें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीते सोमवार रात आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों की मांगों को मानते हुए घोषणा की कि कोलकाता के पुलिस आयुक्त कमिश्नर, स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक और चिकित्सा शिक्षा के निदेशक को पद से हटा दिया जाएगा। डॉक्टरों के साथ बैठक के बाद CM बनर्जी ने कहा कि बातचीत ‘सफल’ रही और उनकी (चिकित्सकों) करीब ‘99 % मांगें मान ली गई हैं।’
#WATCH Kolkata: RG Kar Medical College Rape-Murder case | West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee said, “… We have accepted 3 of their 4 demands… DC North (Abhishek Gupta) will also be removed and a decision will be taken about the new DC tomorrow. Apart from this, full… pic.twitter.com/obrSUZKgyc — ANI (@ANI) September 16, 2024
यहां पढ़ें – यूपी के फिरोजाबाद में पटाखा फैक्टरी विस्फोट में चार लोगों की मौत
हालांकि आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों ने बीते सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद कहा था कि मांगे पूरी होने तक काम बंद और प्रदर्शन जारी रहेगा। आंदोलनकारी डॉक्टरों ने कहा, “जब तक मुख्यमंत्री द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं हो जाते, हम अपना काम बंद करके स्वास्थ्य भवन (स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय) पर प्रदर्शन जारी रखेंगे। हम आरजी कर दुष्कर्म-हत्या मामले के संबंध में आज मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई का भी इंतजार कर रहे हैं।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Kolkata raid ed cbi rg kar hospital
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














