-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Explosion In Firecracker Factory In Firozabad Up Four People Died
यूपी के फिरोजाबाद में पटाखा फैक्टरी विस्फोट में चार लोगों की मौत, एक ही परिवार के 7 लोग मलबे में दबे
- Written By: साक्षी सिंह
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पटाखा गोदाम एवं फैक्टरी में अचानक विस्फोट होने से एक बच्ची और एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में छह लोग घायल हुए हैं। घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नौशहरा इलाके में सोमवार रात को हुई।

घटना स्थल की तस्वीर
फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पटाखा गोदाम एवं फैक्टरी में अचानक विस्फोट होने से एक बच्ची और एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में छह लोग घायल हुए हैं। घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नौशहरा इलाके में सोमवार रात को हुई।
सूचना पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन दल के अधिकारियों ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। शिकोहाबाद के एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारी सीओ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
ये भी पढ़ें:-जन्मदिन पर भी PM मोदी नहीं करेंगे आराम, काशी-भुवनेश्वर और नागपुर का करेंगे दौरा
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पहुंचे आगरा परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इमारत से अब तक लगभग 10 लोगों को निकाला गया है जिसमें से चार लोगों की मौत हुई है, जबकि छह घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घनी आबादी में चल रहा था पटाखा गोदाम
कुमार ने कहा कि अब भी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। दमकल विभाग के कर्मचारी एवं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की टीम तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय से अधिकारी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि घनी आबादी में किसी भी प्रकार के पटाखा गोदाम की अनुमति नहीं होती है। यह गोदाम घनी आबादी में कैसे संचालित हो रहा था, इसकी पूरी जानकारी प्राप्त कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मलबे में दबे लोग
पुलिस के मुताबिक, नौशहरा में भूरे खां नामक व्यक्ति द्वारा बड़े स्तर पर पटाखों का निर्माण किया जा रहा था। सोमवार रात लगभग साढ़े 10 बजे अचानक पटाखे के गोदाम में विस्फोट के साथ धमाके की आवाज हुई, जिससे पटाखा गोदाम की दीवारें ढह गईं और उसमें रह रहे एक ही परिवार के लगभग सात लोग मलबे में दब गए। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है जो जल्द मौके पर पहुंच रही है, जिससे कि राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई जा सके।
ये भी पढ़ें:-आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे अरविंद केजरीवाल, 11 बजे विधायक दल की बैठक, कौन होगा अगला CM
विस्फोट के कारण कई और मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं, ऐसे में घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान मीरा देवी (45),अमन (20), गौतम कुशवाहा (18) और कुमारी इच्छा (तीन) के रूप में हुई है। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लगभग एक दर्जन मकान विस्फोट की जद में आए, जिससे कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। धमाके की आवाज भी काफी दूर तक सुनी गई। (एजेंसी)
Explosion in firecracker factory in firozabad up four people died
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














