-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Kolkata Rape Murder Case Mamata Banerjee Junior Doctors Meeting
कोलकाता कांड: बातचीत के बाद ममता का ऐलान, मानी डॉक्टर्स की 99% मांगें, प्रदर्शन आज भी जारी
- Written By: राहुल गोस्वामी
ममता बनर्जी ने कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के दुष्कर्म-मर्डर मामले में हड़ताली जूनियर डॉक्टरों की 5 में से 3 मांगें मान ली है। हालांकि, डॉक्टरों का प्रदर्शन आज मंगलवार को भी जारी है।

(डिज़ाइन फोटो)
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के दुष्कर्म-मर्डर मामले में हड़ताली जूनियर डॉक्टरों की 5 में से 3 मांगें मान ली है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और डॉक्टरों के बीच बीते सोमवार 16 सितंबर को बैठक हुई।इस बाबत ममता ने रात करीब 11:50 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वे कोलकाता पुलिस कमिश्नर, हेल्थ सर्विस के डायरेक्टर, मेडिकल एजुकेशन के डायरेक्टर और उत्तरी कोलकाता के डिप्टी कमिश्नर को हटाने के लिए अब तैयार हैं।
वहीं मुख्यमंत्री ममता ने कहा था कि आज यानी 17 सितंबर मंगलवार शाम 4 बजे विनीत गोयल की जगह नए पुलिस कमिश्नर पद संभालेंगे। उन्होने डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की और कहा कि प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के खिलाफ कोई भी एक्शन नहीं लिया जाएगा। बता दें कि यह बैठक पहले शाम 5 बजे होनी थी, लेकिन शाम 6.50 बजे शुरू हुई और रात करीब 9 बजे तक चली। इसके बाद करीब 11:30 बजे तक बैठक पर चर्चा भी हुई। बैठक में बातचीत रिकॉर्ड करने के लिए डॉक्टर अपने साथ दो स्टेनोग्राफर्स भी लेकर गए थे।
प्रदर्शन आज भी जारी
हालांकि, डॉक्टरों का प्रदर्शन आज मंगलवार को भी जारी है। वे सरकार की तरफ से अधिकारियों को हटाने के औपचारिक आदेश और सुप्रीम कोर्ट में आज मामले की सुनवाई का इंतजार कर रहे हैं।डॉक्टर्स स्वास्थ्य सचिव को हटाने की भी मांग कर रहे हैं।आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों ने बीते सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद ही कहा कि मांगे पूरी होने तक काम बंद और प्रदर्शन जारी रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Real TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
TMC की वजह बंगाल में मजबूत हुई बीजेपी… WB में हार पर रेवंत रेड्डी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
घर पर हमले के दावे के बाद अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर निशाना, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
‘सिर्फ गिरफ्तारी काफी नहीं’, अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, पुलिस से मांगी रिपोर्ट
यहां पढ़ें – आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे अरविंद केजरीवाल, 11 बजे विधायक दल की बैठक, कौन होगा अगला CM
इस बाबत आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि ‘‘कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल को हटाया जाना हमारी नैतिक जीत है।” आंदोलनकारी चिकित्सकों ने कहा, “जब तक मुख्यमंत्री द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं हो जाते, हम अपना काम बंद करके स्वास्थ्य भवन (स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय) पर प्रदर्शन जारी रखेंगे। हम आरजी कर बलात्कार-हत्या मामले के संबंध में मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में होने वाली सुनवाई का भी इंतजार कर रहे हैं।”
यहां पढ़ें – जन्मदिन पर भी PM मोदी नहीं करेंगे आराम, काशी-भुवनेश्वर और नागपुर का करेंगे दौरा
जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि वे आज मंगलवार को सुनवाई के बाद एक बैठक करेंगे और अपना ‘काम बंद करने’ और प्रदर्शन पर फैसला करेंगे। इससे पहले, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीते सोमवार रात आंदोलनकारी कनिष्ठ चिकित्सकों की मांगों को मानते हुए घोषणा की थी कि कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक और चिकित्सा शिक्षा के निदेशक को पद से हटा दिया जाएगा चिकित्सकों के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा था कि बातचीत ‘सफल’ रही और उनकी (चिकित्सकों) करीब ‘‘99% मांगें मान ली गई हैं।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Kolkata rape murder case mamata banerjee junior doctors meeting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














