-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Khalistanis Threaten To Kill Pm Modi In Canada
‘इंदिरा गांधी की तरह खत्म करेंगे पीएम मोदी की राजनीति’, खालिस्तानियों ने दी प्रधानमंत्री को खुलेआम धमकी- Video
- Written By: Saurabh Pal
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर कनाडा जाने वाले हैं। इससे पहले कनाडा की जमीन से एक बार फिर भारत विरोधी गतिविधियां तेज हो गई हैं। खालिस्तानियों ने पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी है।

कनाडा में खालिस्तानियों का प्रदर्शन (फोटो-सोशल मीडिया)
ओटावाः जस्टिन ट्रुडो के जाने और नव निर्वाचित प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के सत्ता में आने के बाद भारत और कनाडा के संबंधों में तनाव कम करने की कोशिशों को झटका लगा है। इसकी वजह खालिस्तानी संगठन हैं। ताजा घटनाक्रम में खालिस्तानियों ने सड़क पर भारत के खिलाफ प्रदर्शन किया और तिरंगा जलाकर भारत विरोधी कृत्य किया है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कनाडा में जान से मारने की धमकी दी है।
इस वर्ष कनाडा जी-7 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है। कनाडा के पीएम कार्नी ने पीएम मोदी को जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। शुक्रवार को पीएम मोदी ने फोन पर बातचीत के बाद जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने का आमंत्रण स्वीकार कर लिया। जी-7 का सम्मेलन 15 से 17 जून तक अल्बर्टा प्रांत में कनाडा की मेजबानी होने वाला है।
‘इंदिरा गांधी की तरह खत्म करेंगे पीएम मोदी की राजनीति’
सम्बंधित ख़बरें
आगामी मानसून सत्र में पारित होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक, एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा
रेलवे का सबसे बड़ा ग्रीन प्रोजेक्ट! हरियाणा से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
Modi Stopped Putin: पीएम मोदी ने पुतिन को यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से रोका, पोलैंड का बड़ा दावा
सिर्फ चिट्ठियां नहीं, नोट छाप रहा इंडिया पोस्ट! पहली बार 4,000 करोड़ से अधिक हुई कमाई, गदगद हुए सिंधिया
कार्नी द्वारा जैसे पीएम मोदी को आमंत्रित करने की सूचना खालिस्तानी संगठनों को मिली तो भड़क गए। सिख फॉर जस्टिस के समर्थकों ने कनाडा के वैंकूवर और अन्य शहरों में रैलियां निकाली, जिसमें किल मोदी के नारे लगाए गए। कनाडा के खोजी पत्रकार मोचा बेजिरगन ने खुलासा किया कि रात में रैली के दौरान खालिस्तानियों ने उन्हें घेर लिया और धमकी दी, जब वह इस पूरे घटनाक्रम को कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे थे। बेजिरगन ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने इंदिरा गांधी की उपमा देते हुए कहा कि पीएम मोदी की राजनीति को भी उसी तरह से खत्म करेंगे।
देखें खालिस्तानियों के प्रदर्शन का वीडियो
Adv. Vineet Jindal has officially filed a complaint with the Vancouver Police & RCMP against Khalistani extremists for glorifying terrorism & inciting violence outside the Indian Consulate in Vancouver on June 6, 2025. The complaint highlights:
⁰🔻 Threats to PM Modi⁰🔻… pic.twitter.com/bY2wNJ03iG — Adv.Vineet Jindal (@vineetJindal19) June 9, 2025
‘पाकिस्तान में हिंदू या ईसाई होना अपराध’, कार्यकर्ता अयूब मिर्जा ने बताई अल्पसंख्यकों की हकीकत
पन्नू ने पीएम कार्नी को दिया धन्यवाद
इस पूरे मामले में सिख फॉर जस्टिस आतंकी संगठन और आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की भूमिका अहम मानी जा रही है। उसने एक वीडियो जारी कर कनाडा के पीएम कार्नी को धन्यवाद कहा है। उसने कहा कि कार्नी ने जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी को निशाना बनाए का ऐतिहासिक मौका दिया है। इसके अलावा उसने 48 घंटे विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है, जो पीएम मोदी के कनाडा आने से लेकर जाने तक चलेगा।
भारत ने जताई नाराजगी
आतंकी पन्नू की धमकियों को भारत सरकार ने गंभीरता से लिया है। इससे पहले भी खालिस्तानी एक्टिविटी को लेकर भारत कनाडा के समक्ष चिंता जाहिर की थी। ताजा मामले में भारतीय विदेश मंत्रालय ने खालिस्तानियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई न करने पर नाराजगी जताई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कनाडा में भारतीय राजनयिकों के उत्पीड़न और असुरक्षित माहौल की निंदा की है।
Khalistanis threaten to kill pm modi in canada
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र को कौशल संपन्न बनाने की तैयारी, स्किल फर्स्ट पैटर्न के जरिए प्रशिक्षण, उद्योग और रोजगार को मिला मंच
Jul 15, 2026 | 09:25 PM‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर JPC की लखनऊ बैठक संपन्न, विशेषज्ञों और शिक्षाविदों से समिति ने मांगे अहम सुझाव
Jul 15, 2026 | 09:20 PMBihar Crime: सीतामढ़ी पुलिस ने पकड़े दो संदिग्ध, व्हाट्सएप चैट और विदेशी नंबरों से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
Jul 15, 2026 | 09:19 PMअफगानिस्तान के बाद इराक से भी निकलेगी US आर्मी…30 सितंबर तक छोड़ेगी बगदाद, ट्रंप ने अचानक क्यों लिया फैसला?
Jul 15, 2026 | 09:16 PM24 जुलाई को लॉन्च होगी नई Maruti Brezza, टर्बो इंजन, नए फीचर्स और दमदार लुक से बढ़ाएगी SUV सेगमेंट की टेंशन
Jul 15, 2026 | 09:10 PMकर्जमाफी पर सीएम फडणवीस का सम्मान, रवींद्र चव्हाण बोले- संकट में किसानों के साथ खड़ी है सरकार
Jul 15, 2026 | 09:05 PMगौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला के तलाक पर माधुरी ग्रोवर का बड़ा खुलासा, बोलीं- सच सिर्फ वही दोनों जानते हैं
Jul 15, 2026 | 09:00 PMवीडियो गैलरी

ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM
माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM














