- Hindi News »
- India »
- Kerala Horrific Bus Accident In Kozhikode Two Dead Many Injured
Kerala: कोझिकोड में भीषण बस हादसा, दीवार से टकराकर नदी में गिरी बस, दो की मौत, कई घायल
कोझिकोड में करीब 50 यात्रियों को ले जा रही कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की बस मंगलवार को थिरुवंबाडी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 20 अन्य घायल हो गए हैं।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

Bus Accident | AI Image
कोझिकोड : केरल के कोझिकोड जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक बस हादसे में कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई और करीब 20 अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब बस थिरुवंबाडी के पास एक दीवार से टकराने के बाद सड़क से नीचे गिरकर पास की नदी में पलट गई। बता दें कि बस में करीब 50 यात्री सवार थे।
पुलिस के अनुसार, मृत महिलाओं में से एक की उम्र 63 वर्ष और दूसरी की 75 वर्ष थी। दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा दिन में करीब दो बजे हुआ।
थिरुवंबाडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि बस दीवार से टकराने के बाद नियंत्रण खो बैठी और नदी में गिर गई। यह बस कर्नाटक से केरल के विभिन्न हिस्सों की ओर जा रही थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला। पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को भी जल्द ही मौके पर बुलाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
केरल की राजनीति को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री केपी उन्नीकृष्णन का निधन, संसद की बुलंद आवाज हुई खामोश
बंगाल का बांग्ला नाम क्यों अटका है दिल्ली के गलियारों में, केरलम से क्यों अलग है यह मामला?
Shashi Tharoor Taunt: केरल का नाम बदलने पर शशि थरूर का आया रिएक्शन, तंज कसते हुए किया पोस्ट
पिनाराई के प्रस्ताव पर लगी मोदी की मुहर, अब ‘केरलम’ के नाम से जाना जाएगा केरल, किसे मिलेगा चुनावी फायदा?
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि बस एक मोड़ पर अनियंत्रित हो गई थी, लेकिन दुर्घटना की सही वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। तिरुवंबाडी पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, “यात्रियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उसके आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।”
ये भी पढ़ें – चेन्नई एयर शो में दम घुटने से तीन लोगों की मौत, 230 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती
Kerala horrific bus accident in kozhikode two dead many injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ICC वनडे रैंकिंग में स्मृति मंधाना का जलवा, फिर हासिल किया नंबर-1 का ताज, अलाना किंग का गेंदबाजी में रहा दबदबा
Mar 03, 2026 | 03:12 PMविज्ञापन से ST की कमाई में उछाल, 5 साल में 250 करोड़ का लक्ष्य, नए टेंडर से दोगुनी होगी आय
Mar 03, 2026 | 03:04 PMअनाथ बच्चों के साथ मनाई होली, मेधा कुलकर्णी ने मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों की वापसी का लिया संकल्प
Mar 03, 2026 | 03:03 PMफ्लाइट रद्द, एयरपोर्ट बंद और डर का माहौल, ईशा गुप्ता ने सुनाई दुबई से वापसी की कहानी
Mar 03, 2026 | 03:03 PMहोली में कार पर रंग पड़ा तो होगा बड़ा नुकसान, इन 8 आसान तरीकों से बचाएं अपनी गाड़ी
Mar 03, 2026 | 03:00 PMईरान की महिला फुटबॉल टीम ने राष्ट्रगान का किया बॉयकॉट, एशियन कप में खिलाड़ियों का ‘मौन विद्रोह’; देखें VIDEO
Mar 03, 2026 | 02:51 PMचोट ने बिगाड़ा कीवी टीम का खेल, सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बाहर, टॉप ऑर्डर के लिए न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
Mar 03, 2026 | 02:45 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM














