- Hindi News »
- India »
- Kerala Government Blames Central Government Regarding Wayanad Landslide
वायनाड भूस्खलन : केरल सरकार का केंद्र सरकार पर आरोप, सहायता राशि के बारे में अब तक नहीं दी कोई जानकारी
- Written By: रीना पंवार
30 जुलाई को केरल के वायनाड में भीषण भूस्खलन हुआ था जिससे यहां कई गांवों का नामोनिशान मिट गया था और लगभग 200 से भी ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।

(फोटो सोर्स एएनआई)
तिरुवनंतपुरम : केरल सरकार ने वायनाड में भूस्खलन पीड़ितों को सहायता न मिलने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राज्य सरकार ने रविवार को कहा कि उसे केंद्र की ओर से राहत और पुनर्वास के लिए राज्य को आवंटित की जाने वाली राशि के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। बीते 30 जुलाई को वायनाड में भीषण भूस्खलन हुआ था जिससे यहां कई गांवों का नामोनिशान मिट गया था और लगभग 200 से भी ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।
सत्तारूढ़ वाम मोर्चा सरकार में राजस्व मंत्री के. राजन ने आगे कहा कि राज्य और केंद्र सरकार कोई दुश्मन देश नहीं हैं, बल्कि एक ही संविधान का हिस्सा हैं और केंद्र से अनुरोध किया गया है कि वह आपदा के समय राज्य की मदद करे। मंत्री ने बताया कि केरल सरकार की ओर से भूस्खलन के बारे में सभी जानकारी दे दी गई है लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक इस बारे में कोई सूचना नहीं दी है कि इन आंकड़ों में कोई गलती थी या नहीं।
मदद को लेकर केंद्र सरकार उदासीन
रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि आपदा में हुए नुकसान के आंकड़े शुरू में राज्य को पेश करने थे जो उन्होंने बिना किसी चूक के किया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक उसकी ओर से आपदा पीड़ितों के राहत और पुनर्वास के लिए राज्य को आवंटित की जाने वाली राशि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली करने के आदेश पर कर्मचारियों का छलका दर्द, बोले- इस उम्र में नौकरी कहां मिलेगी…?
जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम… BJP ने राहुल गांधी को याद दिलाया उनका ही पुराना बयान; केरलम में मचा बवाल
Summer Drink Recipe: क्या आपने ट्राई की केरल की पॉपुलर कुलुक्की शरबत? नोट करें रेसिपी
केंद्र सरकार को दी नसीहत
मंत्री ने केंद्र सरकार को नसीहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट की एक टिप्पणी का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा, ‘‘ सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि जब किसी राज्य में आपदा आती है तो केंद्र को उसके प्रति एक अभिभावक की तरह व्यवहार करना चाहिए। हमारा अनुरोध है कि केंद्र सरकार को भी उसी तरह व्यवहार करने के लिए तैयार रहना चाहिए।” उन्होंने राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतंत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) से भी आग्रह किया कि वह अपने राजनीतिक मतभेदों को भुलाकर वायनाड के भूस्खलन पीड़ितों के लिए जरूरी केंद्रीय सहायता सुनिश्चित करने के लिए एकजुट हों।
देश की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
30 जुलाई को आई थी आपदा
बता दें कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) और कांग्रेस नीत विपक्षी यूडीएफ, दोनों ही केंद्र सरकार से भूस्खलन आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और राहत एवं पुनर्वास के लिए सहायता देने की मांग कर रहे हैं। वायनाड में 30 जुलाई को भीषण आपदा आई थी जिसमें यहां भारी तबाही हुई थी। वायनाड के अट्टामाला के कुछ हिस्सों के साथ-साथ यहां के तीन गांवों पुंचिरीमट्टम, चूरलमाला और मुंडक्कई में भीषण तबाही मची थी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस आपदा में 231 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 47 लोग अभी भी लापता हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Kerala government blames central government regarding wayanad landslide
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MBMC आयुक्त ने प्री-मानसून नाला सफाई कार्यों का लिया जायजा, लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
May 26, 2026 | 05:23 PMनांदेड़ में ऐतिहासिक शादी! दूल्हे ने पूरे गांव का कराया 1-1 लाख का बीमा, 33.6 करोड़ की ग्रुप इंश्योरेंस पॉलिसी
May 26, 2026 | 05:20 PMExplainer: क्यों खाली कराया जा रहा है जिमखाना क्लब? समझें दिल्ली में सरकारी जमीन आवंटन और लीज का पूरा कानून
May 26, 2026 | 05:19 PMगुरिंदरवीर की सफलता का श्रेय लेने पर भड़के विजेंदर सिंह, पंजाब सरकार की सोशल मीडिया पर की कड़ी आलोचना
May 26, 2026 | 05:11 PM28 जून को नासिक जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान, 0 से 5 वर्ष के करीब 8 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
May 26, 2026 | 05:10 PMकान्हा नेशनल पार्क पहुंचीं उर्फी जावेद, बोल्ड फैशन छोड़ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश; VIDEO वायरल
May 26, 2026 | 05:07 PMStyling Tips: कम बजट में स्टाइलिश दिखने के 5 क्लासी स्टाइलिंग टिप्स, आपके लुक में लगाएंगे चार चांद
May 26, 2026 | 05:06 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM













