-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Kendra Yojnaye Vipaksh Rajyon Mein Review Report
विपक्षी राज्यों में केंद्रीय योजनाओं की जांच, मंत्रालयों से मांगी गई रिपोर्ट
- Written By: सौरभ शर्मा
केंद्र सरकार ने गैर-बीजेपी राज्यों में योजनाओं की स्थिति जानने के लिए पत्र लिखकर जानकारी मांगी है। मंत्रालयों से रिपोर्ट मांगी गई है कि योजनाएं लागू हुईं या नहीं और जनता को इनका कितना लाभ मिला है।

केंद्र सरकार ने गैर-बीजेपी शासित राज्यों में अपनी योजनाओं की स्थिति जानने के लिए राज्यों को पत्र लिखा है (कॉन्सेप्ट फोटो)
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने गैर-बीजेपी शासित राज्यों में अपनी योजनाओं की स्थिति जानने के लिए सक्रिय पहल की है। केंद्र के विभिन्न मंत्रालयों को पत्र लिखकर कहा गया है कि वे पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल जैसे राज्यों में चल रही गरीब कल्याण योजनाओं की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट दें। इस कवायद का मकसद यह पता लगाना है कि केंद्र की योजनाएं राज्यों में कितनी प्रभावी ढंग से लागू हो रही हैं या नहीं और आमजन को उसका कितना लाभ मिल पा रहा है।
इस अभियान के तहत केंद्र सरकार महिला, किसान, युवा, संस्कृति, शिक्षा और गरीब कल्याण से जुड़ी 16 प्रमुख योजनाओं पर फोकस कर रही है। इनमें आयुष्मान भारत, पीएम विश्वकर्मा, स्वच्छ भारत मिशन, स्टार्ट अप इंडिया, मुद्रा लोन, समग्र शिक्षा अभियान और पीएम श्री स्कूल योजना शामिल हैं। सरकार को यह भी फीडबैक मिला है कि इन राज्यों में केंद्र की योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है।
प्रचार अभियान से पहले स्टेटस रिपोर्ट जरूरी
पत्र के माध्यम से सभी मंत्रालयों से कहा गया है कि वे संबंधित योजनाओं की रिपोर्ट साझा करें। इसमें बताया जाए कि किन राज्यों में योजनाएं लागू हुई हैं, किस स्तर तक क्रियान्वयन हुआ है और किन योजनाओं में राज्य सरकारों ने सहयोग नहीं किया। इसके बाद केंद्र सरकार गैर-भाजपा शासित राज्यों में बड़े पैमाने पर प्रचार अभियान चलाने की तैयारी कर रही है ताकि जनता को सीधे बताया जा सके कि उनके लिए कौन-कौन सी योजनाएं बनाई गई थीं और उनका लाभ कितना पहुंचा।
सम्बंधित ख़बरें
11 साल पुराने इस केस में पूर्व PM मनमोहन सिंह को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने अब रद्द किया मामला
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
किसान आंदोलन: हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- झूठ और भ्रम नहीं, संवाद व समाधान में भरोसा रखती है BJP
रीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
यह भी पढ़ें: बिहार में महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटेगी कांग्रेस, पैकेट पर राहुल का चेहरा
चुनावी राज्य हैं केंद्र की विशेष निगाह में
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु ऐसे राज्य हैं जहां अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में केंद्र की निगाह इन राज्यों पर विशेष रूप से है। बताया जा रहा है कि तमिलनाडु सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना लागू करने से इनकार किया है, जबकि पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत और स्वच्छ भारत जैसी योजनाओं को लेकर टकराव की स्थिति रही है। कई योजनाएं किसी और नाम से लागू कर दी गईं या उन्हें धीमी गति से आगे बढ़ाया गया।
Kendra yojnaye vipaksh rajyon mein review report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
31 अक्टूबर तक का मौका: अनधिकृत निर्माणों और लेआउट को नियमित कराने के लिए मनपा ने जारी किया नया परिपत्र
Jul 29, 2026 | 03:52 PMछत्रपति संभाजीनगर में बाइक चोरों का आतंक: अलग-अलग इलाकों से 7 मोटरसाइकिलें पार, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 03:52 PMShirdi News: शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, गुरु पूर्णिमा पर भक्त की अनूठी गुरु दक्षिणा
Jul 29, 2026 | 03:50 PMराज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर मिलेगी 3 साल की सजा
Jul 29, 2026 | 03:47 PM‘क्या देकर मिनिस्टर बन गई…’ कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल
Jul 29, 2026 | 03:45 PMDell ने भारत में लॉन्च किए धांसू AI लैपटॉप, XPS 13 से Alienware 15 तक मिले दमदार फीचर्स, जानिए कीमत और खासियत
Jul 29, 2026 | 03:41 PMLingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
Jul 29, 2026 | 03:38 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM













