-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Karnataka Muda Scam Cm Siddaramaiah Confirm Will Appear Today Before Lokayukta After Summon
‘मुडा’ घोटाले में बुरे फंसे CM सिद्धारमैया, आज लोकायुक्त के सामने होंगे पेश
- Written By: राहुल गोस्वामी
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मुडा घोटाले के मामले में आज मैसूरु में लोकायुक्त पुलिस के समक्ष पेश होंगे। विपक्षी दलों का आरोप है कि यह कथित घोटाला तीन से चार हजार करोड़ के उपर का भी हो सकता है।

सीएम सिद्धारमैया
बंगलूरू: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जहां मुडा घोटाले के मामले में लोकायुक्त के सामने पेश होने की पुष्टि कर चुके हैं। वहीं वे आज यानी बुधवार 6 नवंबर को सुबह 10 बजे सुबह मैसूरु में लोकायुक्त पुलिस के समक्ष पेश होंगे। ।
जानकारी दें कि लोकायुक्त ने मुडा घोटाले के संबंध में पूछताछ के लिए CM सिद्धारमैया को इक समन जारी किया था। वहीं बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री हुबली धारवाड़ इलाके में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान मीडिया ने जब उनसे पूछा कि, क्या वे लोकायुक्त के समक्ष पेश होंगे तो इस पर सिद्धारमैया ने कहा कि ‘मैं कल सुबह 10 बजे जा रहा हूं’।
यहां पढ़ें – अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव : ट्रंप ने बनाई बढ़त, कमला पीछे, 17 राज्यों में से 10 में ट्रंप 7 में कमला जीतीं
सम्बंधित ख़बरें
जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
कावेरी कंपनी की साइट पर बड़ा हादसा: खदान में 100 फीट ऊपर से गिरा विशाल पत्थर, 9 मजदूरों की मौके पर मौत
RSS पर टिप्पणी पड़ी भारी, प्रियांक खरगे और मोहम्मद नलपाड को कोर्ट का समन; 21 जुलाई तक मांगा जवाब
कर्नाटक MLC चुनाव में ‘गद्दारी’ करने वालों की अब खैर नहीं, मंदिर में होगा BJP विधायकों का लाइ डिटेक्टर टेस्ट!
बताते चलें कि, लोकायुक्त पुलिस ने बीते 25 अक्टूबर को मुख्यमंत्री की पत्नी पार्वती से पूछताछ की थी, जो इस मामले में अब आरोपी हैं। वहीं पार्वती के भाई मल्लिकार्जुन स्वामी और देवाराजू से भी पूछताछ हुई है। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया MUDA द्वारा उनकी पत्नी पार्वती को 14 भूखंडों का आवंटन किए जाने में अनियमितता के आरोपों का सामना कर रहे हैं।
यहां पढ़ें – राज ठाकरे ने शरद पवार पर लगाया बड़ा आरोप, बोले- महाराष्ट्र की जनता में जाति का जहर घोला
CM सिद्धारमैया पर यह आरोप लगाया गया है कि मैसुरु के एक पॉश इलाके में पार्वती को 14 ऐसे भूखंड आवंटित किए गए थे, जिनका मूल्य उस भूमि की तुलना में अधिक है जिसे MUDA ने ‘‘अधिग्रहित” किया था। MUDA ने पार्वती को उनकी 3.16 एकड़ भूमि के बदले 50:50 अनुपात योजना के तहत भूखंड आवंटित किए थे। विपक्षी दलों का आरोप है कि यह कथित घोटाला तीन से चार हजार करोड़ के उपर का भी हो सकता है।
इतना ही नही इस विवादास्पद योजना के तहत MUDA ने आवासीय परिसर बनाने के लिए भूखंड छोड़ने वालों को उनसे ली गई अविकसित भूमि के बदले में 50 प्रतिशत विकसित भूमि आवंटित की थी। इस बाबत लोकायुक्त पुलिस ने बीते 27 सितंबर को सिद्धरमैया, उनकी पत्नी, उनके करीबी रिश्तेदार मल्लिकार्जुन स्वामी और देवराजू नाम के एक व्यक्ति और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मल्लिकार्जुन स्वामी ने ही देवराजू से जमीन खरीदकर पार्वती को उपहार में दी थी।
हालांकि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ऐसी किसी भी गड़बड़ी से साफ इनकार किया है और कहा है कि विपक्ष उनसे डरा हुआ है, जिसकी वजह से उन पर इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। MUDA घोटाले के मामले में ED ने भी MUDA के पूर्व आयुक्त डीबी नातेश से पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद पूर्व आयुक्त को हिरासत में लिया गया था। ED अब इस इस मामले में धन शोधन के एंगल से जांच कर रही है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Karnataka muda scam cm siddaramaiah confirm will appear today before lokayukta after summon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














