-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Raj Thackeray Said That Sharad Pawar Tangled The People Of Maharashtra In Castes
राज ठाकरे ने शरद पवार पर लगाया बड़ा आरोप, बोले- महाराष्ट्र की जनता में जाति का जहर घोला
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे विधानसभा चुनाव के लिए यवतमाल जिले में आए थे। उन्होंने यहां से शरद पवार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि शरद पवार ने जाती का जहर घोलने का काम किया है।

राज ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)
यवतमाल: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे विधानसभा चुनाव के लिए यवतमाल जिले में आए थे। उन्होंने यहां से शरद पवार पर जमकर निशाना साधा है। राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य को आज जाति-पाति में उलझा कर रखने का काम किया जा रहा है। राज्य को महान नेताओं और साधु संतों की विरासत मिली है। लेकिन वर्तमान घड़ी में एक ऐसा संत है, जिसने जाती-पांति का जहर घोलने का काम राज्य में किया है। उस संत का नाम शरदचंद्र पवार है।
राज ठाकरे ने कहा कि मतदाताओं को जाति और पाति में उलझकर न रहते हुए सोच समझ कर अपने वोट का उपयोग करना चाहिए। यह बयान मनसे नेता राज ठाकरे ने रालेगांव में दिया। रालेगांव शहर में मनसे प्रमुख राज ठाकरे की मौजूदगी में एक जनसभा का आयोजन किया गया था।
यह भी पढ़ें:– एक बार फिर रिपीट होगा सांगली पैटर्न, सांसद विशाल पाटिल के रुख से MVA में आएगा भूचाल
सम्बंधित ख़बरें
राज ठाकरे का बड़ा हमला: ‘देह बेचोगे तो ग्राहक मिलेंगे ही’, UBT बागियों और बीजेपी दोनों पर साधा निशाना
इथेनॉल पर क्यों चुप है विपक्ष? शुगर फैक्ट्री से क्या है कनेक्शन, जानें किन-किन नेताओं के पास है चीनी मिलें
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
सत्ता सुख के लिए फिर करवट लेगी महाराष्ट्र की राजनीति? पवार की राकांपा में ‘विलय या एनडीए’ को लेकर मचा घमासान
जनसभा को संबोधित करते हुए मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि विदर्भ में उनका अधिकतर समय बीता है। लेकिन आज भी विदर्भ के प्रश्न हल नहीं हो पाए हैं। यवतमाल जिले की पहचान सफेद सोना उगाने वाले जिले के रूप में पूरे देशभर में होनी चाहिए, लेकिन आज इस जिले को किसान आत्महत्याग्रस्त जिले के रूप में पहचाना जा रहा है। राज्य में कई सरकारें आयीं और चली गई, लेकिन किसानों की आत्महत्या का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
चुनावी मौसम आते ही हुल्लड़बाजी शुरू हो जाती है। पैसों के दम पर वोट खरीदे जाते हैं। लेकिन मतदाताओं को यह सोचना चाहिए कि उन्होंने जिनको अपना अमूल्य वोट दिया है वह चंद पैसों के खातिर दल बदल कर रहे हैं। बीते पांच सालों में महाराष्ट्र की राजनीति में क्या हुआ, यह लोगों को गंभीरता से समझना चाहिए।
यह भी पढ़ें:– उद्धव ठाकरे ने बागियों पर चलाया निष्कासन का चाबुक, 5 उम्मीदवारों को पार्टी से निकाला
महिलाओं को पैसा देने के बजाय रोजगार दें
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि लाडली बहन योजना सरकार ने शुरू की है, इस योजना का लाभ कुछ महिलाओं को प्राप्त हुआ है, परंतु कुछ महिलाएं इस योजना से वंचित रह गई हैं। महिलाओं को मुफ्त में कुछ देने के बजाय उनको काम देकर मजबूत करने पर जोर देना चाहिए। विदर्भ में बेरोजगारी, किसान आत्महत्या की समस्याएं बनी हुई हैं। इन समस्याओं का निराकरण करना बेहद जरूरी हो गया है। इसीलिए जनता को आगामी विधानसभा चुनाव में अपने अमूल्य वोट का सोच समझकर इस्तेमाल करने की अपील राज ठाकरे ने की।
Raj thackeray said that sharad pawar tangled the people of maharashtra in castes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














