-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Karnataka Minister Zameer Ahmed Khan Saidhe Will Go To Pakistan As A Suicide Bomber
‘…तो अल्लाह कसम मैं बम पहनूंगा’, कर्नाटक के मंत्री जमीर अहमद खान का ‘सरफरोशी’ बयान, बोले- मोदी और शाह अगर…!
- Written By: अभिषेक सिंह
जमीर अहमद खान ने कहा, 'अगर युद्ध होता है तो मैं तैयार हूं। एक मंत्री के तौर पर मैं बता रहा हूं। मजाक नहीं कर रहा...मैं पाकिस्तान के साथ युद्ध लड़ने के लिए तैयार हूं। मैं भारत की ओर से युद्ध का हिस्सा बनने के लिए खुद...

जमीर अहमद खान (सोर्स- सोशल मीडिया)
बेंगलुरु: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बरकरार है। इस बीच कर्नाटक के आवास एवं अल्पसंख्यक मंत्री जमीर अहमद खान का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह पड़ोसी देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए खुद को आत्मघाती बम के साथ पाकिस्तान भेजने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा अगर पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह उन्हें इजाजत दें तो वह युद्ध में शामिल को तैयार हैं।
कर्नाटक के मंत्री जमीर अहमद खान ने कहा, ‘हम भारतीय हैं, हम हिंदुस्तानी हैं। पाकिस्तान का हमसे कभी कोई रिश्ता नहीं रहा। पाकिस्तान हमेशा से हमारा दुश्मन रहा है… अगर मोदी, अमित शाह और केंद्र सरकार मुझे इजाजत दें तो मैं पाकिस्तान जाकर युद्ध लड़ने के लिए तैयार हूं।’ उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से कहा कि वे उन्हें एक आत्मघाती बम दें, जिसे वह अपने शरीर से बांधकर पाकिस्तान जाकर उन पर हमला कर दें।
क्या कुछ बोले कर्नाटक के मंत्री
जमीर अहमद खान ने कहा, ‘अगर युद्ध होता है तो मैं तैयार हूं। एक मंत्री के तौर पर मैं बता रहा हूं। मजाक नहीं कर रहा…मैं पाकिस्तान के साथ युद्ध लड़ने के लिए तैयार हूं। मैं भारत की ओर से युद्ध का हिस्सा बनने के लिए खुद वहां जाऊंगा। जरूरत पड़ी तो मैं आत्मघाती हमलावर भी बन जाऊंगा।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: जिले में धारा 163 लागू, एसपी और एसडीओपी सहित 8 पुलिसकर्मी घायल; 250 कार्यकर्ता नजरबंद
Afghan Refugees Pakistan: पाकिस्तान में अफगान शरणार्थियों पर सख्ती, 11 जुलाई से होगी गिरफ्तारी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा के समर्थक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, NH-44 पर लगा जाम
Navabharat Nishanebaaz: समझो सच तो होगे खुशहाल, संघ वटवृक्ष, BJP है डाल
‘अल्लाह की कसम खाता हूं…’
उन्होंने आगे कहा कि देश की खातिर अगर मोदी और शाह मुझे आत्मघाती हमलावर बनाते हैं तो मैं अल्लाह की कसम खाता हूं कि मैं बम पहनकर पाकिस्तान चला जाऊंगा।’ कर्नाटक के मंत्री ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे निर्दोष नागरिकों के खिलाफ जघन्य और अमानवीय कृत्य बताया।
“I will go to Pakistan for war.. Let Modi, Shah give me suicide bomb, I will tie to my body and go to Pakistan and attack them” – Karnataka Minister Zameer Ahmed Anna.. 💀💀💀💀💀😭😭pic.twitter.com/ULby9t7qz1 — Shilpa (@shilpa_cn) May 2, 2025
उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ हर भारतीय से एकजुट होने की अपील की और केंद्र से राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने का आह्वान किया। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने 26 सैलानियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने ली है। हमले में बचे पर्यटकों ने दावा किया कि आतंकवादियों ने लोगों से उनका धर्म पूछा गया और उनसे कलमा पढ़ने को कहा और जो ऐसा नहीं कर पाए उन्हें गोली मार दी गई।
पहलगाम हमले से जुड़ी सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को कम कर दिया साथ ही और कई सख्त कदम उठाए। जिसमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना, इस्लामाबाद मिशन की क्षमता को कम करना और पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी अल्पकालिक वीजा रद्द करना शामिल है। वहीं, भारत की कार्रवाई से नाराज पाकिस्तान ने उसके साथ व्यापार निलंबित कर दिया और भारतीय उड़ानों के लिए अपना एयर स्पेस बंद कर दिया।
Karnataka minister zameer ahmed khan saidhe will go to pakistan as a suicide bomber
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दूध गर्म करते ही बन गया रबर की शीट, महाराष्ट्र के जलगांव में मिलावटी दूध के इस नए पैंतरे से जनता में भारी खौफ
Jul 11, 2026 | 11:39 AMअमरावती में 17 वर्षीय नाबालिग का जबरन बाल विवाह, विरोध पर पिता ने दी आत्महत्या की धमकी; 8 पर केस
Jul 11, 2026 | 11:39 AMठाणे में दर्दनाक हादसा: सोते समय चॉल की गैलरी गिरने से 12 साल के मासूम की मौत, 2 घायल; इलाका खाली कराया
Jul 11, 2026 | 11:39 AMChembur Tree Collapse: चेंबूर हादसे के बाद BMC का बड़ा फैसला: पेड़ों की सुरक्षा के लिए ठेकेदार होंगे जवाबदेह
Jul 11, 2026 | 11:38 AMक्यूबा में फिर पसरा अंधेरा, एक हफ्ते में दूसरी बार पूरा देश ब्लैकआउट; ट्रंप की तेल नाकाबंदी से मचा हाहाकार
Jul 11, 2026 | 11:37 AMYogini Ekadashi: योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें स्मार्त-वैष्णव व्रत की तिथि, शुभ समय और पारण विधि
Jul 11, 2026 | 11:36 AMAkanksha Ranjan Sangeet: आकांक्षा रंजन के संगीत में आलिया, जान्हवी और सोनाक्षी ने डांस ने लूटी महफिल
Jul 11, 2026 | 11:26 AMवीडियो गैलरी

संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM
आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM














