- Hindi News »
- India »
- Karnataka Honey Trap Attempt Minister Kn Rajanna Accepted Bjp Mla Basanagouda Patil Yatnal Allegations
कर्नाटक में नेताओं के साथ बड़ा कांड, बन गई 48 माननीयों की CD! हनीट्रैप के दावे से राज्य में आया भूचाल
Karnataka Honey Trap case: कर्नाटक में विजयपुरा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने हनीट्रैप का मुद्दा उठाया। बाद में आरोपों को मंत्री केएन राजन्ना ने स्वीकार किया।
- Written By: अर्पित शुक्ला

कर्नाटक में नेताओं के साथ बड़ा कांड, बन गई 48 माननीयों की CD! (File Photo)
नवभारत डेस्क: हनीट्रैप के मामलों ने कर्नाटक की राजनीति में भूचाल ला दिया है। कर्नाटक के कई नेता कथित तौर पर हनीट्रैप में फसे हैं। यहां तक कि राज्य के कुछ मंत्रियों के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। कर्नाटक विधानसभा के भीतर जब मुद्दा उठा तो राज्य के सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने भी स्वीकार कर लिया कि उन पर हनी ट्रैप की कोशिश की गई। उन्होंने राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर से मामले की जांच करने को कहा।
बता दें कि बजट सत्र में चर्चा के दौरान विजयपुरा के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने विधानसभा में हनीट्रैप का मुद्दा उठाया तथा कहा कि राज्य में सहकारिता मंत्री को फंसाने की कोशिश की गई। उन्होंने आगे कहा कि यह एक खराब संस्कृति है। जनप्रतिनिधियों को ब्लैकमेल किया जा रहा है। चूंकि उनका नाम लिया गया था, इसलिए केएन राजन्ना ने आरोपों को कबूल करते हुए जवाब दिया। मंत्री ने इन आरोपों को विधानसभा में ही स्वीकार किया। उन्होंने अपने बयान में कहा- ‘विधानसभा में बीजेपी विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने इस मामले को उठाया था। जब मेरा नाम लिया गया तो मैंने तथ्यों को स्पष्ट किया।’
मंत्री केएन राजन्ना ने के दावे से हड़कंप
हनीट्रैप मामलों पर कर्नाटक के सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना अपने बयान में कहा कि ‘कई लोग कहते हैं कि कर्नाटक सीडी और पेन ड्राइव की फैक्ट्री बन गया है। ये एक गंभीर आरोप है। कहा जा रहा है कि तुमकुरु के एक प्रभावशाली मंत्री हनीट्रैप में फंस गए हैं। तुमकुरु के मंत्री जी परमेश्वर हैं और मैं हूं।’ केएन राजन्ना ने आगे बता या कि ‘मैं इस बारे में शिकायत दर्ज कराऊंगा। गृह मंत्री को इस मामले की जांच करनी चाहिए।’
सम्बंधित ख़बरें
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
घुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात
देश की अन्य ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
माननीयों की बन गई सीडी
सबसे अहम यह है कि खुद कर्नाटक के मंत्री दावा करते हैं कि 48 लोगों को हनीट्रैप में फंसाया गया, जो अलग-अलग राजनीतिक दलों के हैं और इन लोगों के सीडी तथा पेन ड्राइव भी बनाए गए। मंत्री केएन राजन्ना कहते हैं कि ‘पेन ड्राइव के जरिए लोगों का चरित्र हनन किया गया है। रमेश जारकीहोली मामले से लेकर प्रज्वल रेवन्ना मामले तक, सभी दलों के करीब 48 लोग हैं।’मंत्री केएन राजन्ना ने दावा किया कि ‘वो दो अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े हैं। यह मामला सिर्फ हमारे राज्य तक सीमित नहीं है। ये राष्ट्रीय स्तर तक फैला हुआ है, जिसमें देश भर के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हैं।’
Karnataka honey trap attempt minister kn rajanna accepted bjp mla basanagouda patil yatnal allegations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMकरडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
May 18, 2026 | 08:09 PMRamcharan बने Peddi के सबसे महंगे स्टार…एक फिल्म करोड़ों की कमाई, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस
May 18, 2026 | 08:08 PMTET की अनिवार्यता खत्म करने से अधिकारियों का इनकार; सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला, पर मिला अनोखा आश्वासन
May 18, 2026 | 08:06 PMRCC क्लासेस के बोर्ड पर काला पोत कर विरोध, निदेशक मोटेगांवकर की गिरफ्तारी पर AIMIM का उग्र प्रदर्शन
May 18, 2026 | 08:00 PMAam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
May 18, 2026 | 07:45 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













