- Hindi News »
- Crime »
- Coimbatore 1998 Bomb Blast Accused Arrested Operation Aram Agazhi Tamil Nadu Police Success
दशकों पुरानी घटना, महीनों की रणनीति; पकड़े गए कोयंबटूर सीरियल बम धमाकों के आतंकी
तमिलनाडु DGP ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तीन दशक पुराने कोयंबटूर ब्लास्ट के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आतंकी सिद्दीकी, मोहम्मद अली और सादिक उर्फ टेलर घटना के बाद ही फरार थे।
- Written By: सौरभ शर्मा

कोयंबटूर सीरियल बम ब्लास्ट के आरोपी पकड़े गए (फोटो- सोशल मीडिया)
कोयंबटूर: तमिलनाडु की कोयंबटूर में 1998 में हुए सीरियल बम धमाकों ने देश को हिला दिया था। हादसे में 58 लोगों की जान गई, 250 से ज्यादा घायल हुए और आरोपी तीन दशक तक फरार रहे। लेकिन अब, तमिलनाडु पुलिस ने प्रतीक्षा के बाद सफलता हासिल कर ली है। डीजीपी शंकर जिवाल के अनुसार, वर्षों की रणनीति और छह महीने चले ऑपरेशन के बाद तीन मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। ये कार्रवाई दक्षिण भारत के दो राज्यों में फैले गुप्त अभियानों के तहत अंजाम दी गई।
पुलिस ने अबूबकर सिद्दीकी और मोहम्मद अली को आंध्र प्रदेश के कडप्पा से और सादिक उर्फ टेलर राजा को कर्नाटक के विजयपुरा से गिरफ्तार किया। इन तीनों को साल 1998 के कोयंबटूर धमाकों के अलावा 2013 में बेंगलुरु के मल्लेश्वरम बम विस्फोट के मामले में भी वांछित माना जा रहा था। गिरफ्तार किए गए आरोपी आम जनजीवन में घुल-मिल चुके थे कोई किराने की दुकान चला रहा था, तो कोई दर्जी की दुकान। पुलिस फिलहाल उनके नेटवर्क और संभावित विदेशी कनेक्शन की जांच कर रही है।
तीन दशक की तलाश, छह महीने का ऑपरेशन
डीजीपी शंकर जिवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ऑपरेशन अराम और अगाझी के तहत यह सफलता मिली। यह अभियान आंध्र और कर्नाटक पुलिस के सहयोग से छह महीने तक चला। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने बायोमेट्रिक सहित कई आधुनिक मापदंड अपनाए और 24 घंटे में पुष्टि कर ली। पुलिस का कहना है कि सिद्दीकी और अली किसी प्रतिबंधित संगठन से सीधे जुड़े नहीं मिले हैं, लेकिन सादिक के अल-उम्मा से संबंध होने की पुलिस को आशंका है, जो पहले भी आतंक गतिविधियों में शामिल रहा है। पुलिस ने अबूबकर सिद्दीकी और मोहम्मद अली को आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले से गिरफ्तार किया है। सादिक उर्फ टेलर राजा को कर्नाटक के विजयपुरा से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे के केशवनगर हत्या कांड का खुलासा, हत्या के बाद प्रेग्नेंट प्रेमिका की लाश के साथ शहर नापता रहा आरोपी
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
New Travel Destination Muthupettai: अगर आप भी पक्षी, झील, जंगल के शौकीन है, तो घूम आइए विजय थलापति के गांव
Nashik: मोबाइल पर दिया तीन तलाक, बोला- आज से तुम हलाल नहीं हराम हो गई हो, पति पर मामला दर्ज
यह भी पढ़ें: ‘लीला डिलीवरी डेट बताओ, उठवा लेंगे…’ सड़क की मांग पर BJP सांसद का जवाब
सामान्य जिंदगी में छिपे थे कुख्यात आतंकी
तीनों आरोपी इतने वर्षों से अपनी पहचान छिपाकर सामान्य जिंदगी जी रहे थे। कोई रियल एस्टेट के काम में लगा था, तो कोई दुकानदार बनकर छिपा बैठा था। लेकिन पुलिस की पैनी नजर और टेक्नोलॉजी की मदद से आखिरकार उन्हें पकड़ लिया गया। डीजीपी शंकर ने बताया कि यह गिरफ्तारी सिर्फ एक कानूनी कार्रवाई नहीं, बल्कि आतंक के खिलाफ भारत की लंबी लड़ाई में एक बड़ी जीत है। इन गिरफ्तारीयों के बाद तमिलनाडु पुलिस अब इनके पिछले नेटवर्क, संभावित सहयोगियों और विदेश यात्राओं की जांच कर रही है।
Coimbatore 1998 bomb blast accused arrested operation aram agazhi tamil nadu police success
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में स्थानीय निकाय चुनावों पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, चुनावी प्रक्रिया को मिल सकती है रफ्तार
May 11, 2026 | 09:14 AMमुंबई में अशोक खरात मामले की जांच तेज, रूपाली चाकणकर से एसआईटी ने 4 घंटे की पूछताछ
May 11, 2026 | 09:03 AMएआई, ड्रोन और क्वांटम तकनीक से यूपी बनेगा देश का डीप टेक कैपिटल, CM Yogi ने लिखी योगी की पाती
May 11, 2026 | 09:02 AMग्वालियर: नगर निगम की पानी की टंकी में सांप मिलने का दावा, रहवासियों में आक्रोश, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 08:58 AMई-समृद्धि पोर्टल बंद, वर्धा में नाफेड चना खरीदी ठप; भुगतान और बिक्री दोनों अटकी
May 11, 2026 | 08:56 AMMI vs RCB: आखिरी 6 गेंदें और 15 रन…बल्ला टूटा, हौसला नहीं! भूवी के सिक्स और रसिक के डाइव ने बचाई लाज- VIDEO
May 11, 2026 | 08:53 AMStanford India Conference 2026: SIR पर जवाब देना जरूरी…बंगाल चुनाव पर शशि थरूर ने सरकार पर उठाए सवाल
May 11, 2026 | 08:52 AMवीडियो गैलरी

CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM
सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM













