PM मोदी कर रहे ध्यान, कन्याकुमारी से सामने आई पहली तस्वीर

कन्याकुमारी के विवेकानंद मेमोरियल में प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी की अभी भी ध्यान साधना जारी है। PM मोदी विवेकानंद की प्रतिमा के सामने ध्यान लगा रहे हैं। कन्याकुमारी में PM मोदी की यह 45 घंटे की ध्यान साधना है। उनकी ध्यान साधना कल यानी शनिवार 1 जून शाम तक चलेगी।
PM-Modi, Kanyakumari, Vivekananda Rock Memorial,
कन्याकुमारी में ध्यान साधना में लीन PM मोदी की पहली तस्वीर
Published on
Updated on

नई दिल्ली: जहां एक तरफ कन्याकुमारी के विवेकानंद मेमोरियल में PM नरेंद्र मोदी की ध्यान साधना जारी है। वहीं उनकी ध्यान साधना में लीन कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिनमें PM मोदी, विवेकानंद की प्रतिमा के सामने ध्यान लगाते दिख रहे हैं। दरअसल कन्याकुमारी में PM मोदी का 45 घंटे का ध्यान है। प्रधानमंत्री मोदी की ध्यान यह साधना कल यानी शनिवार शाम तक चलेगी। सातवें चरण की वोटिंग से पहले PM मोदी कन्याकुमारी में ध्यान लगा रहे हैं। वे अगले 35 घंटे तक मौन रहेंगे।

गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री कल बीते गुरुवार देर शाम से विवेकानंद रॉक मेमोरियल में मेडिटेशन कर रहे हैं। दरअसल 75 दिनों की लंबी चुनावी प्रक्रिया के बाद कल शाम जब प्रचार का शोर थमा तो प्रधानमंत्री ध्यान लगाने के लिए कल यानी गुरुवार को कन्याकुमारी पहुंच गए। PM मोदी ध्यान मंडपम में 1 जून की शाम तक ध्यान लगाएंगे। ये वही जगह है, जहां 1892 में स्वामी विवेकानंद ने ध्यान किया था। जहां PM मोदी इस वक्त ध्यान कर रहे हैं वहां विवेकानंद की मूर्ति है।

जानकारी दें कि, प्रधानमंत्री मोदी ने बीते गुरुवार की शाम यहां प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 45 घंटे तक चलने वाली अपनी ध्यान साधना शुरू की। निकटवर्ती तिरुवनंतपुरम से हेलीकॉप्टर द्वारा यहां पहुंचने के बाद PM मोदी ने भगवती अम्मन मंदिर में पूजा की और नौका सेवा के जरिये रॉक मेमोरियल पहुंचे तथा ध्यान लगाना शुरू किया। प्रधानमंत्री की ध्यान साधना आगामी 1 जून तक चलेगी।

प्रधानमंत्री शनिवार 1 जून को अपनी रवानगी से पहले स्मारक के पास तमिल कवि तिरुवल्लुवर की प्रतिमा को देखने के लिए भी जा सकते हैं। हालांकी जहां एक ओर थानथई पेरियार द्रविड़ कषगम सहित अन्य संगठनों ने मदुरै में PM मोदी के विरोध में काले झंडे दिखाए तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया मंच ‘X' पर भी कई लोगों ने ‘गो बैक मोदी' भी लिखा। दरअसल आगामी 1 जून को लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण के मतदान के मद्देनजर उनके ध्यान कार्यक्रम के प्रसारण का पुरजोर राजनीतिक विरोध हो रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com