Kirit Somaiya On Vote Jihad During Lok Sabha Elections
क्या है मालेगांव का वोट जिहाद, कहां से आए हैं 125 करोड़, सिराज के साथ किन पर कसेगा महाराष्ट्र ATS का शिकंजा
मालेगांव में सिराज अहमद और मोईन खान नाम के शख्स ने मिलकर दो दर्जन बेनामी अकाउंट एक कॉपरेटिव बैंक में खोले, जिसमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश समेत राज्यों से पैसे आए थे।
मालेगांव में वोट जिहाद पर किरीट सोमैया (डिजाइन फोटो)
Follow Us
Follow Us :
मुंबई : भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने कहा है कि राज्य में जल्द ही एक बड़ा खुलासा होने वाला है। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान मालेगांव में वोटों के लिए आने वाले फंड को उजागर करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि मालेगांव में वोट जिहाद के लिए भारी भरकम पैसा आया था। उसकी जांच शुरू हो गई है जल्दी मामला साफ हो जाएगा। इस मामले में पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने कहा कि मालेगांव वोट जिहाद का पैसा कब-कब और कहां-कहां से आए हैं, इसका खुलासा धीरे धीरे होने लगा है।
घोटाले के मामले में यह बात साफ हो गई है कि यह बात सामने आई है कि सिराज मोहम्मद ने नासिक मर्चेंट बैंक में जो 14 बेनामी कंपनियों के अकाउंट खोले थे, उनमें हिंदुस्तान के 21 राज्यों के 255 बोगस कंपनियों के बैंक अकाउंट से 112 करोड़ 71 लाख 97 हजार 780 रुपए जमा हुए हैं।
किरीट सौमैया ने कहा- ”इसी तरह से मालेगांव की बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में 5 बेनामी अकाउंट खोले गए। इनमें 53 करोड़ 75 लाख रुपए के रुपए आए हैं। अब महाराष्ट्र के एटीएस पुलिस ने इसकी जांच अपने हाथ में ली है। जो 250 से बोगस कंपनियों में से पैसे आए हैं, अब उनकी जांच भी शुरू हो चुकी है।”
किरीट सौमैया ने कहा कि इस मामले में महाराष्ट्र की एटीएस पुलिस अब इसकी जांच अपने हाथ में ले ली है, जो भी लोग और जहां की भी कंपनियों इसमें शामिल होंगी, उनका पर्दाफाश हो जाएगा। चुनाव के समय ये पैसे कहां आए हैं, अब जल्दी ही उनका खुलासा हो जाएगा, क्योंकि इस मामले में तेजी से जांच शुरू हो चुकी है।
मालेगांव वोट जिहाद का पैसा घोटाला!सिराज मोहम्मद ने नासिक मर्चेंट बैंक मै जो 14 बेनामी कंपनियों के अकाउंट खोले थे उनमें हिंदुस्तान के 21 राज्यों के 255 बोगस कंपनियों के बैंक अकाउंट से ₹112 करोड़ 71 लाख 97 हजार 780 जमा हुए।@BJP4Indiapic.twitter.com/nMNi1ntfO7— Kirit Somaiya (@KiritSomaiya) December 14, 2024
आपको यह याद होगा कि 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसमें मालेगांव में भी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार की हार हुई थी। 11 नवंबर को भाजपा नेता किरीट सौमैया ने मुंबई में एक प्रेस कांफ्रेंस करके वोट जिहाद में करोड़ों की फंडिंग का खुलासा किया था। इसके पहले भी इस तरह के आरोप लगा चुके हैं।
भाजपा नेता ने कहा- ”मालेगांव में सिराज अहमद और मोईन खान नाम के शख्स ने मिलकर दो दर्जन बेनामी अकाउंट एक कॉपरेटिव बैंक में खोले, जिसमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश समेत अलग-अलग राज्यों में मौजूद ब्रांचों से इन बेनामी अकाउंट में पैसे भेजे गए थे। सिर्फ चार दिन में 125 करोड़ रुपये से अधिक रकम इन अकाउंट में जमा की गई। इसके बाद सिराज अहमद और मोईन खान ने अलग-अलग 37 अकाउंट में वापस पैसे ट्रांसफर किए और फिर इसे निकाल भी लिया गया। कुल मिलाकर 2,500 बैंक ट्रांजेक्शन किया गया, जिसमें 125 करोड़ पैसे भेजे गए और इतने ही निकाल भी लिए गए।”
Kirit somaiya on vote jihad during lok sabha elections