-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Kangana Ranaut Will Prove To Be Like Mani Shankar For Bjp
बीजेपी के लिए ‘मणिशंकर’ साबित होंगी कंगना रनौत? नुकसान कराएगी किसान वाले बयान की टाइमिंग
- Written By: अभिषेक सिंह
मंडी से बीजेपी सांसद कंगना ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच किसानों को लेकर एक बयान दे डाला। इससे पहले भी भी वह कई ऐसे बयान दे चुकी हैं जो पार्टी के लिए घातक साबित हुए हैं। यही वजह है कि कंगना को लेकर सियासी हल्कों में यह चर्चा हो रही है कि वह बीजेपी के लिए 'मणिशंकर' साबित हो सकती हैं!

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
नई दिल्ली: हरियाणा चुनाव के बीच कंगना रनौत का एक बयान आया जिससे कांग्रेस ने हाथों-हाथ लपक लिया। ठीक उसी तरह जैसे 2017 गुजरात चुनाव में मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी को लेकर एक बयान दिया था। ठीक वैसे ही जैसे 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान सैम पित्रोदा ने जो ‘हुआ सो हुआ’ वाला बयान दिया था और बीजेपी ने उसे लपकते हुए मुद्दा बना लिया था। जिसका खामियाजा कांग्रेस को गुजरात में और लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ा था।
अब ठीक उसी तरह हरियाणा चुनाव के बीच किसानों को लेकर दिए गए कंगना के बयान को कांग्रेस ने लपक लिया है। 2017 और 2019 में कांग्रेस ने अपने दोनों नेताओं के बयान से किनारा किया था। इस बार वैसे ही बीजेपी ने कंगना के बयान से किनारा कर लिया है। वहीं कंगना ने भी कहा कि वह अपने शब्द वापस लेती हैं। लेकिन तीर कमान से और बात जुबान से निकलने के बाद वापस कब होती है?
क्या बोली थीं कंगना रनौत?
कंगना रनौत ने अपने ताजा बयान में कहा है कि किसानों से जुड़े तीनों कानून वापस आने चाहिए। कंगना यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे यह भी कहा कि खुद किसानों को इन कानूनों की मांग करनी चाहिए। जाहिर तौर पर कंगना का यह बयान किसानों को रास नहीं आएगा। साथ ही विपक्ष ने भी इसे हाथों-हाथ ले लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम: विकास योद्धा मंच और भाजपा का शानदार प्रदर्शन, भाजपा ने जीती 11 सीटें
नीमच के जावद में भारी तनाव; अस्पताल लोकार्पण में पहुंचे पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा को ग्रामीणों ने घेरा
ठाणे जिले के मीरा – भाईंदर में बनेगा महाराष्ट्र का पहला ‘पक्षीघर’ विधायक नरेंद्र मेहता ने किया भूमि पूजन
आंगनवाड़ियों के जरिए बच्चों के भविष्य को संवारने का अभियान शुरू, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ली जिम्मेदारी
कांग्रेस ने बोला था हमला
कंगना के बयान के बाद कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि ‘देश के 750 से ज्यादा किसान शहीद हुए, तब जाकर मोदी सरकार की नींद टूटी और ये काले कानून वापस हुए। अब BJP के सांसद फिर से इन कानून की वापसी का प्लान बना रहे हैं। कांग्रेस किसानों के साथ है. इन काले कानून की वापसी अब कभी नहीं होगी, चाहे नरेंद्र मोदी और उनके सांसद जितना जोर लगा लें।
राहुल ने साधा था पीएम पर निशाना
कंगना के बयान को आधार बनाकर राहुल गांधी ने भी एक वीडियो जारी करते हुए पीएम मोदी को निशान पर लिया था। राहुल गांधी ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा था कि सरकार की नीति कौन तय कर रहा है? एक भाजपा सांसद या प्रधानमंत्री मोदी? 700 से ज़्यादा किसानों, खास कर हरियाणा और पंजाब के किसानों की शहादत ले कर भी भाजपा वालों का मन नहीं भरा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी कृपया इस बारे में स्पष्टीकरण दीजिए। क्या आप इस तरह के बयान के खिलाफ हैं या ऐसी कोई मंशा है? क्या आप फिर से काले कानून लागू करने जा रहे हैं?
हरियाणा चुनाव में किसान अहम
कंगना ने यह बयान ऐसे समय में दिया है, जब हरियाणा में चुनाव हो रहे हैं। उनके बयान से भाजपा को नुकसान होता है या नहीं, यह तो नतीजे आने के बाद ही साफ होगा, लेकिन इतना तय है कि राज्य में किसान मतदाताओं की अच्छी संख्या है और वे किसी भी पार्टी का भविष्य तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
यह भी पढ़ें:- यूपी उपचुनाव: मिल्कीपुर में चंद्रशेखर ने उतारा उम्मीदवार, जानिए सपा या भाजपा किसे होगा नुकसान?
चुनावों के बीच कुछ किसान यूनियनें भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज उठा रही हैं। वे किसानों के साथ अन्याय, बेरोजगारी और महंगाई को लेकर सरकार को घेर रही हैं। हाल ही में कुरुक्षेत्र में किसानों की महापंचायत हुई थी, जिसमें उन्होंने प्रदेश में भाजपा को सबक सिखाने और 3 अक्टूबर को देशभर में रेल की पटरियां जाम करने का ऐलान किया था।
क्यों उठी यह चर्चा?
मंडी से बीजेपी सांसद कंगना ने पहली बार ऐसा नहीं किया है इससे पहले भी वह कई बयान दे चुकी हैं जो पार्टी के लिए घातक साबित हुए हैं। यही वजह है कि उनके बयान को लेकर सियासी हल्कों में यह चर्चा हो रही है कि वह बीजेपी के लिए ‘मणिशंकर’ साबित हो सकती हैं!
पहले भी दिए हैं ऐसे बयान
कंगना रनौत पहले भी अपने बयानों से पार्टी की मुश्किलें बढ़ा चुकी हैं। उन्होंने कृषि बिल के खिलाफ किसानों के विरोध पर कहा था कि “किसानों के विरोध के नाम पर भारत में बांग्लादेश जैसी अराजकता हो सकती थी। बाहरी ताकतें अंदरूनी लोगों की मदद से हमें खत्म करने की साजिश रच रही हैं। अगर हमारे नेतृत्व में दूरदर्शिता नहीं होती तो वे सफल हो जाते।”
जाति जनगणना पर भी की थी टिप्पणी
वही जाति जनगणन पर भी उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि तीन जातियां हैं- गरीब, किसान और महिला। इसके अलावा कोई चौथी जाति नहीं होनी चाहिए। रामनाथ कोविंद देश के दलित राष्ट्रपति बने, द्रौपदी मुर्मू देश की आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं। हम ऐसे उदाहरण क्यों नहीं देखते।
यह भी पढ़ें:- बीजेपी के लिए ‘गुड़ भरी हँसिया’ बनी कंगना रनौत, ताजा बयान हरियाणा में पहुंचाएगा बड़ा नुकसान!
उन्होंने कहा था कि “मैं आरक्षण पर अपनी पार्टी के रुख पर कायम हूं, लेकिन मुझे लगता है कि महिलाओं, किसानों और गरीबों की सुरक्षा के लिए काम करना जरूरी है। कंगना रनौत ने कहा, अगर हमें विकसित भारत की ओर बढ़ना है तो हमें गरीबों, महिलाओं और किसानों की बात करनी चाहिए, लेकिन अगर हमें देश को जलाना है, नफरत करनी है या आपस में लड़ना-मरना है तो जाति जनगणना होनी चाहिए।
Kangana ranaut will prove to be like mani shankar for bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक केंद्र पर Re-NEET से 1133 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित, परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
Jun 21, 2026 | 09:09 PMवाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PMतमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PMISRO Internship 2026: सैटेलाइट और स्पेस टेक्नोलॉजी पर काम करने का मौका, 3 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
Jun 21, 2026 | 08:55 PMमहाराष्ट्र में मानसून कमजोर, राज्य के अधिकांश जिलों में औसत से 80% कम बारिश
Jun 21, 2026 | 08:50 PMवाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PMनासिक में विकास के लिए उद्योग संगठनों का साथ; निमा और महाराष्ट्र चेंबर ने मिलकर काम करने का भरोसा जताया
Jun 21, 2026 | 08:43 PMवीडियो गैलरी

वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM














