-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- K Kavitha Gets Relief From Supreme Court Gets Bail In Delhi Liquor Scam Case
के कविता को सुप्रीम कोर्ट से राहत, दिल्ली शराब घोटाला मामले में मिली जमानत
- Written By: शानू शर्मा
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में के कविता को जमानत दे दी है। इससे पहले अदालत ने इसी मामले में मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को भी जमानत दी थी। साथ ही उच्चतम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की क्लास भी लगाई है।

के कविता
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में के कविता को जमानत दे दी है। इससे पहले अदालत ने इसी मामले में मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को भी जमानत दी थी। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की क्लास भी लगाई है। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर की बेटी के कविता को ईडी ने मार्च में उनके हैदराबाद स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद CBI ने उन्हें 11 अप्रैल को तिहाड़ जेल भेज दिया था।
मामले की सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से सवाल किया कि उनके पास यह साबित करने के लिए क्या ‘‘सामग्री” है कि बीआरएस नेता के. कविता कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में शामिल थीं।
दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश रद्द
न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि कविता करीब पांच महीनों से हिरासत में हैं। इन मामलों में उनके खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) तथा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच पूरी हो गयी है। पीठ ने कहा, ‘‘इसीलिए इस मामले में जांच के उद्देश्य के लिए अपीलकर्ता (कविता) की हिरासत आवश्यक नहीं है।” शीर्ष अदालत ने उन्हें जमानत दिए जाने से इनकार करने वाले दिल्ली उच्च न्यायालय के एक जुलाई के आदेश को रद्द कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
UP चुनाव में राम मंदिर को मुद्दा नहीं बनाएगी कांग्रेस, सलमान खुर्शीद का बड़ा ऐलान, सुप्रीम कोर्ट से की ये मांग
इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल पर सुप्रीम कोर्ट में PIL, उपभोक्ताओं के लिए बीमा, सब्सिडी और वैकल्पिक ईंधन की मांग
VIDEO: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हंगामा: याचिकाकर्ता ने जजों को दी गालियां, फेंके कागजात
छोटी सी गलती और सोनम को मिली जमानत…राजा रघुवंशी केस में SC में मेघालय सरकार की दलील, कोर्ट ने क्या कहा?
यह भी पढ़ें- CBI ने RG कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का किया दूसरे दौर का पॉलीग्राफ टेस्ट, जानें…
केंद्रीय जांच एजेंसियों को लगी फटकार
उच्चतम न्यायालय ने कविता से दोनों मामलों में 10-10 लाख रुपये की मुचलका राशि भरने को भी कहा। कविता को अपना पासपोर्ट निचली अदालत में जमा करने का निर्देश देते हुए पीठ ने कहा कि वह सबूतों से छेड़छाड़ या गवाहों को प्रभावित करने का कोई प्रयास नहीं करेंगी। सुनवाई के दौरान पीठ ने इन मामलों की जांच में केंद्रीय जांच एजेंसियों की निष्पक्षता पर सवाल उठाया और उन्हें उनकी ‘कार्य प्रणाली’ के लिए फटकार लगाई। इसने ईडी और सीबीआई से यह भी पूछा कि उनके पास वह ‘सामग्री’ क्या है जिससे यह पता चले कि कविता कथित घोटाले में शामिल थीं।
यह भी पढ़ें- NC ने जारी की 32 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का भी नाम शामिल
क्या है पूरा मामला
दिल्ली आबकारी नीति मामले में 15 मार्च, 2024 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में कविता को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद 11 अप्रैल को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में कविता को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद 6 मई को दिल्ली की एक अदालत ने कविता को दोनों मामलों में जमानत देने से इनकार कर दिया।
जिसके बाद 9 मई को के. कविता ने ईडी के मामले में जमानत के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया। जिसके बाद उन्होंने 15 मई को सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में जमानत के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। हालांकि 1 जुलाई को दिल्ली उच्च न्यायालय ने दोनों मामलों में कविता की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद 12 अगस्त को उच्चतम न्यायालय ने कविता की जमानत याचिका पर सीबीआई और ईडी से जवाब मांगा। मामले पर सुनवाई करते हुए आज यानी 27 अगस्त को उच्चतम न्यायालय ने कविता को जमानत दे दी है।
एजेंसी इनपुट के साथ
K kavitha gets relief from supreme court gets bail in delhi liquor scam case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 11, 2026 | 12:05 AMएक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Jul 10, 2026 | 11:35 PMशहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Jul 10, 2026 | 11:31 PMCM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jul 10, 2026 | 11:15 PMआगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PMकर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 11:09 PM‘किस बात की तनख्वाह लेते हो’ फिरोजाबाद में सफाई व्यवस्था पर मेयर कामिनी राठौर और सफाईकर्मियों में तीखी बहस
Jul 10, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM














