-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Justin Trudeaus Tone Changed After Meeting With Pm Modi Will Work Together On Important Issues
पीएम मोदी के साथ बैठक के बाद जस्टिन ट्रूडो के बदलू सुर, महत्वपूर्ण मुद्दों पर मिलकर करेंगे काम
- Written By: शानू शर्मा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-7 बैठक में शामिल होने के लिए इटली दौरे पर हैं। जहां उनकी खास बैठक कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से हुई है। इस बैठक में दोनों देशों ने कई मुद्दों पर बात की है।

G-7 बैठक में कनाडा और भारत के पीएम की खास बैठक (सौजन्यः सोशल मीडिया)
दिल्ली: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने G-7 बैठक के दौरान इटली में पीएम मोदी से मुलाकात की है। जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव कम होता नजर रहा है। खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध थोड़ा खराब होता नजर आ रहा था। लेकिन इस बैठक में पीएम मोदी के साथ मुलाकात के बाद कनाडा के पीएम ट्रूडो के सुर बदले-बदले लग रहे हैं।
ट्रूडो ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैं इस मुद्दे के विवरण में नहीं जाऊंगा। कुछ महत्वपूर्ण लेकिन संवेदनशील मुद्दे हैं जिन पर हमें काम करने की जरूरत है। लेकिन, यह आने वाले समय में कुछ बहुत महत्वपूर्ण मुद्दों से निपटने के लिए साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता थी। हालांकि उन्होंने इस बैठक में हुई चर्चा के बारे में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं इस पर ज्यादा बात नहीं करूंगा लेकिन कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जिन पर हमें काम करने की जरूरत है और हम करेंगे।
वहीं पीएम मोदी ने इस बैठक के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि G-7 शिखर सम्मेलन में कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात हुई। यह बैठक भारत और कनाडा के बीच तनावपूर्ण राजनयिक संबंधों के बीच हुई।
सम्बंधित ख़बरें
‘एक्सपोज हो गए राहुल…’, मोदी-ट्रंप मुलाकात पर शशि थरूर के बयान पर BJP का पलटवार; बोली- झूठा नैरेटिव ध्वस्त
G7 के एक फोटो पर छिड़ा बवाल! ट्रंप कमेंट पर भड़कीं मेलोनी, दावे को बताया ‘शर्मनाक’
Meloni Daughter Viral Video: G7 समिट में छाईं इटली PM जॉर्जिया मेलोनी की बेटी, मासूमियत ने जीता दिल
G7 Summit 2026: AI पर मोदी का MANAV मंत्र, ट्रंप से मुलाकात में मिडिल ईस्ट से लेकर व्यापार तक हुई बड़ी चर्चा
आउटरीच देश मौजूद
G-7 शिखर सम्मेलन 13-15 जून को इटली के अपुलिया क्षेत्र में आयोजित किया गया था। जहाँ भारत को शिखर सम्मेलन में ‘आउटरीच देश’ के रूप में आमंत्रित किया गया था। इसमें सात सदस्य देशों, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी, इटली, जापान और फ्रांस के साथ-साथ यूरोपीय संघ की भागीदारी थी। शुक्रवार (स्थानीय समय) को जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने अपने कनाडाई समकक्ष जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात की।
भारत-कनाडा विवाद
बता दें कि पिछले साल जून में कोलंबिया में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोप पर विवाद के कारण नई दिल्ली और ओटावा के बीच संबंध खराब हो गए थे। हालांकि, भारत ने आरोपों को “बेतुका” और “प्रेरित” बताया है। इस मामले की जांच रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) द्वारा की जा रही है। जिसमें अबतक 4 भारतीय नागरिकों को पकड़ा गया है।
Justin trudeaus tone changed after meeting with pm modi will work together on important issues
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














