-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- Narendra Modi Meets Georgia Meloni At G7 Summit Video Goes Viral
‘यू आर द बेस्ट…’, जी-7 समिट में हुई मोदी और मेलोनी की मुलाकात, फिर वायरल हो गया VIDEO
- Written By: अभिषेक सिंह
कनाडा के कैलगरी में जी-7 शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस दौरान एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात हुई।

पीएम मोदी व जॉर्जिया मेलोनी (सोर्स- सोशल मीडिया)
ओटावा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें प्यार से ‘मेलोडी’ बुलाते हैं। कनाडा के कैलगरी में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और मेलोनी की मुलाकात हुई, जिसके बाद एक बार फिर #Melodi ट्रेंड कर रहा है।
रॉकी पर्वत की खूबसूरत पृष्ठभूमि में दोनों नेताओं ने अनौपचारिक मुलाकात की। उन्होंने गंभीर मुद्दों पर बात की, साथ ही हंसी-मजाक भी किया। बातचीत में आतंकवाद और ग्लोबल साउथ की चिंताओं जैसे विषय शामिल थे। लेकिन इस दौरान पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात ने भी लोगों का ध्यान खींचा।
जब पीएम मोदी से मिलीं मेलोनी
कनाडा के कैलगरी में जी-7 शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था। यह शिखर सम्मेलन कनाडा के रॉकी पर्वत पर हुआ था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात हुई। इस दौरान मेलोनी ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, ‘आप सबसे अच्छे हैं। मैं आपकी तरह बनने की कोशिश कर रही हूं।’ इटैलियन पीएम की इस टिप्पणी पर प्रधानमंत्री मोदी ने मुस्कुराते हुए थंब्स-अप किया और उनसे हाथ मिलाया।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
फिल्मी स्टाइल में ATM लूट: थार से मशीन उखाड़ी और फिर जो हुआ… VIDEO वायरल
100 किलो से ज्यादा की बाइक कंधे पर उठाकर सड़क पर चला युवक, हापुड़ का VIDEO देख लोग बोले- ‘इंडिया का हल्क’
PM @narendramodi met Italian PM @GiorgiaMeloni on the sidelines of the #G7Summit. In a warm exchange, PM Meloni greeted him with a handshake and said — “You are the best, I am trying to be as you.”#IndiaItalyPartnership pic.twitter.com/cb26N2QsAD — MyGovIndia (@mygovindia) June 18, 2025
इस पोस्ट पर पीएम मोदी ने जवाब दिया, ‘मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी। इटली के साथ भारत की दोस्ती मजबूत होगी, जिसका हमारे लोगों को बहुत फायदा होगा!’ वहीं पीएम मोदी और मेलोनी की मुलाकात के वीडियो में इटैलियन पीएम कहती नजर आ रही हैं कि ‘आप सबसे अच्छे हैं। मैं आपकी तरह बनने की कोशिश कर रही हूं’ मेलोनी ने हंसते हुए मोदी से यह बात कही। उनकी बात सुनकर मोदी भी मुस्कुरा दिए। लोगों को उनकी बातचीत खूब पसंद आ रही है।
Fully agree with you, PM Giorgia Meloni. India’s friendship with Italy will continue to get stronger, greatly benefitting our people!@GiorgiaMeloni https://t.co/LaYIIZn8Ry — Narendra Modi (@narendramodi) June 17, 2025
चर्चा में रही मोदी-मेलोनी की मित्रता
COP28 के दौरान मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ एक सेल्फी शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘COP28 में अच्छे दोस्त, #Melodi’ यह पोस्ट कुछ ही घंटों में वायरल हो गई। कनाडा में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान इतालवी प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर शेयर की और इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा, ‘इटली और भारत एक महान मित्रता से जुड़े हुए हैं’
Narendra modi meets georgia meloni at g7 summit video goes viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चेहरे की जिद्दी झाइयों का छिपा हुआ राज! सिर्फ दही का यह आसान नुस्खा लौटा सकता है खोई हुई चमक
Jul 11, 2026 | 09:15 PMJana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
Jul 11, 2026 | 09:08 PMईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PMट्रोलिंग पर मेयर रितु तावड़े का पलटवार, बोलीं- मुंबईकर तय करेंगे मैं रील स्टार हूं या रियल स्टार
Jul 11, 2026 | 09:00 PMदिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, 6 महीने में कटे 48 लाख चालान, जानें किस राज्य ने बनाया रिकॉर्ड
Jul 11, 2026 | 08:56 PMआकांक्षा रंजन कपूर की संगीत में ‘शावा शावा’ पर झूमे करण जौहर और जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट ने भी लूटी महफिल
Jul 11, 2026 | 08:51 PMडॉक्टर के रूप में दरिंदा! मुंबई में महिला मरीज से अश्लील हरकत करने वाला डॉ. पार्थो प्रणय गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 08:50 PMवीडियो गैलरी

सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM












