-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Called Double Standards On Terrorism Dangerous In G 7 Summit
जी-7 के मंच पर दहाड़े पीएम मोदी, कहा- आतंकवाद पर दोहरा रवैया और मनमानी प्रतिबंध ठीक नहीं
- Written By: Saurabh Pal
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-7 समिट आउटरीच कार्यक्रम में अपना संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद को दुनिया के लिए खतरा बताते हुए वैश्विक नेताओं से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की।

पीए मोदी (फोटो-सोशल मीडिया)
ओटावा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-7 समिट के दूसरे दिन आतंकवाद, व्यापार और विकास जैसे कई अहम मुद्दों पर दुनिया के प्रमुख नेताओं से बातचीत की। इसके अलावा कनाडा के कनास्किस में आयोजित जी-7 आउटरीच में पीएम ने अपना संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति को दोहराते हुए इस वैश्विक खतरे के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग की।
पीएम मोदी ने इसके आगे बिना किसी देश का नाम लिए कहा कि वैश्विक शांति और समृद्धि के लिए हमारी नीति स्पष्ट होनी चाहिए। यदि कोई देश आतंकवाद का समर्थन करता है, तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। आतंकवाद को लेकर उन्होंने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय की कार्रवाई में दोहरे मापदंड नहीं होने चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि एक ओर हम अपने पसंद के अनुसार प्रतिबंध थोप देते हैं, वहीं दूसरी तरफ आतंकवाद का खुला समर्थन करने वाले देशों को पुरस्कृत करते हैं। यह दोहरी नीति नहीं चलेगी।
पीएम मोदी का कनाडा दौरा सफल: रणधीर जायसवाल
वहीं सोशल मीडिया एक्स पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि” पीएम मोदी ने अपनी कनाडा की सफल यात्रा पूरी की। उन्होंने जी-7 समिट में ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे वैश्विक संदर्भ में महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक बातचीत की। कई नेताओं से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।” इसके आगे उन्होंने लिखा नेक्स्ट स्टॉप क्रोएशिया।
सम्बंधित ख़बरें
जल संरक्षण में नासिक ने रचा इतिहास: प्रधानमंत्री ने सराहा नासिक मॉडल, जिलाधिकारी आयुष प्रसाद की मेहनत लाई रंग
नवभारत संपादकीय: युवा आंदोलन की जीत या सरकार की हार? प्रधान के इस्तीफे पर बड़ा सवाल
High Power Task Force: आधार-UPI के शिल्पकार नंदन नीलेकणि पर PM मोदी ने जताया भरोसा, जानें क्यों बने पहली पसंद
एग्जाम रिफॉर्म पर बनाई हाई पावर्ड कमेटी…पेपर लीक पर PM मोदी ने पोस्ट की एक और रील, देखें VIDEO
ऑपरेशन सिंदूर पर समर्थन के लिए पीएम ने जताया आभार
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ किए गए ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन करने वाले देशों के प्रति आभार प्रकट किया। साथ ही इस मामले पर दोहरा मापदंड रखने वालों की कड़ी निंदा की।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। भारतीय सेना की इस कार्रवाई में करीब 100 आतंकी मारे गए थे। पीएम ने जी-7 नेताओं के साथ अपनी बातचीत को “उत्पादक” बताया और कहा कि चर्चा वैश्विक चुनौतियों और बेहतर भविष्य की उम्मीद पर केंद्रित रही।
भारत-कनाडा के रिश्तों में सुधार, 9 महीने बाद इस बात को लेकर हुए सहमत
जी-7 मंच के मंच पर पीएम मोदी बने ग्लोबल साउथ की आवाज
जी-7 समिट में पीएम मोदी ने एक बार फिर ‘ग्लोबल साउथ’ का मुद्दा उठाया। उन्होंने जी-7 के देशों से ग्लोबल साउथ की चिंताओं को प्राथमिकता देने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने वादा किया कि भारत ग्लोबल साउथ की आवाज को वैश्विक मंचों पर उठाएगा। उन्होंने कहा कि हम इसको अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। ग्लोबल साउथ आमतौर पर आर्थिक रूप से पिछड़े देशों के संदर्भ में प्रयोग किया जाता है।
‘टेक्नालॉजी पर कोऑपरेशन करना होगा’
ग्लोबाल साउथ के साथ ही पीएम मोदी ने AI और डीपफेक को लेकर पूरी दुनिया को अलर्ट किया। उन्होंने कहा कि डीपफेक की पहचान के लिए वाटरमार्क या इसी तरह का कुछ किया जाना चाहिए, जिससे लोग गुमराह न हों। साथ ही उर्जा पर पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सदी में हमने उर्जा को लेकर कंपटीशन देखा। इस सदी में हमें टेक्नलॉजी के लिए कोऑपरेशन करना होगा।
Pm modi called double standards on terrorism dangerous in g 7 summit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
व्हाट्सएप पर भरोसा किया और गंवा दिए लाखों रुपये, जानिए कैसे हुआ पूरा खेल
Jul 27, 2026 | 01:43 PMGadchiroli News: गड़चिरोली में हाईवोल्टेज लाइन के नीचे काम कर रहे मजदूर को करंट लगा, हालत गंभीर
Jul 27, 2026 | 01:41 PMइटावा में सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला, बोले- बबुआ के पास विकास के लिए समय नहीं था
Jul 27, 2026 | 01:36 PM40 साल से नागपुर में मतदान, फिर भी मध्य प्रदेश में बीएलओ नियुक्त; SIR प्रक्रिया पर उठे बड़े सवाल
Jul 27, 2026 | 01:33 PMBhandara News: दिघोरी (मोठी) में पोस्ट ऑफिस स्थानांतरण का विरोध, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी
Jul 27, 2026 | 01:31 PMकौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर? रणवीर सिंह की इस सुपरहिट फिल्म में कर चुकी हैं काम
Jul 27, 2026 | 01:26 PMबिहार बंद में AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, वायरल VIDEO के बाद बड़ा एक्शन, जांच तेज
Jul 27, 2026 | 01:21 PMवीडियो गैलरी

चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM














