-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- June 1 Rule Changes Upi Gas Aadhaar Effect On Pocket
UPI-गैस सिलेंडर और आधार…1 जून से होंगे 9 बड़े बदलाव, कौन सबसे ज्यादा काटेगा आपकी जेब
- Written By: अभिषेक सिंह
हर महीने की तरह इस जून के महीनें में भी कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका असर हर परिवार के आर्थिक मैनेजमेंट पर होने वाला है। तो चलिए जानते हैं वो क्या कुछ बदलने वाला है...

एक जून से होने वाले हैं ये बड़े बदलाव (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: आज यानी शनिवार को मई महीने का आखिरी दिन है। कल से जून 2025 शुरू हो जाएगा। हर महीने की तरह इस बार भी कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका असर हर परिवार की आर्थिक स्थिति पर होने वाला है।
एक तरफ रसोई में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव की संभावना है, तो वहीं दूसरी तरफ क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए इन बड़े बदलावों और उनके संभावित प्रभावों पर विस्तार से चर्चा करते हैं।
फ्री आधार अपडेट बंद
आधार कार्ड से जुड़ा एक अहम बदलाव जून महीने में होने जा रहा है, जो 1 तारीख से नहीं, बल्कि 14 जून के बाद लागू होगा। यूआईडीएआई ने आधार यूजर्स को मुफ्त आधार कार्ड अपडेट की सुविधा दी है, जिसकी आखिरी तारीख 14 जून है। अगर कोई यूजर इस तारीख तक मुफ्त अपडेट नहीं करवा पाता है, तो उसे इस सेवा के लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
EPFO Website आज भी बंद? जानें पोर्टल न खुलने की वजह और कब तक शुरू होंगी ऑनलाइन सेवाएं
Digital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
‘यह पब्लिक है सब जानती है’ – LPG सिलेंडर के दाम घटने पर विपक्षी नेताओं ने सरकार पर कसा तंज
ईपीएफओ 3.0 होगा लॉन्च
सरकार 1 जून को ईपीएफओ का नया वर्जन ईपीएफओ 3.0 लॉन्च करने की योजना बना रही है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसके फायदे और बदलावों के बारे में जानकारी साझा की। इस नए वर्जन के आने से देश के 9 करोड़ से ज्यादा सदस्यों को एटीएम के जरिए पीएफ की रकम निकालने की सुविधा मिल सकती है।
एलपीजी सिलेंडर की कीमतें!
हर महीने की पहली तारीख को लोगों की निगाहें एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संभावित बदलाव पर टिकी रहती हैं और यह पहली मई को भी हो सकता है। इस महीने की शुरुआत में तेल विपणन कंपनियों ने 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों को स्थिर रखा है, जबकि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 17 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गई है।
CNG-PNG कीमतों में बदलाव!
हवाई यात्रियों के लिए 1 जून 2025 को एक अहम बदलाव हो सकता है, जिससे उन्हें राहत या मुश्किल हो सकती है। दरअसल, तेल विपणन कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को न सिर्फ एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं, बल्कि एयर टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में भी संशोधन करती हैं। मई में एटीएफ की कीमतों में कमी की गई थी, और जून की शुरुआत में भी इसमें बदलाव की संभावना है। इसके साथ ही सीएनजी और पीएनजी की नई कीमतें भी जारी की जा सकती हैं।
क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम
तीसरा अहम बदलाव पहली तारीख से क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए लागू हो रहा है। अगर आप कोटक महिंद्रा बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 1 जून से बड़ा झटका लग सकता है। इस बदलाव का मुख्य पहलू ऑटो डेबिट ट्रांजेक्शन से जुड़ा है। अगर आपके ऑटो डेबिट ट्रांजेक्शन में कोई दिक्कत आती है, तो बैंक की तरफ से 2 फीसदी का बाउंस चार्ज लगाया जा सकता है, जो न्यूनतम 450 रुपये और अधिकतम 5000 रुपये हो सकता है।
बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, पहली तारीख से ज्यादातर क्रेडिट कार्ड पर मासिक फाइनेंस चार्ज बढ़ सकता है। यह मौजूदा 3.50 प्रतिशत (42 प्रतिशत प्रति वर्ष) से बढ़कर 3.75 प्रतिशत (45 प्रतिशत प्रति वर्ष) हो सकता है।
एफडी ब्याज दरों में बदलाव संभव
बैंक जून में फिक्स्ड डिपॉजिट और लोन की ब्याज दरों में बदलाव कर सकते हैं। रिजर्व बैंक द्वारा संभावित रेपो रेट में कटौती के कारण एफडी दरों में कमी आ सकती है। उदाहरण के लिए, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 5 साल की एफडी पर ब्याज दर 8.6% से घटाकर 8% कर दी है।
म्यूचुअल फंड में नया कट-ऑफ टाइम
सेबी ने ओवरनाइट म्यूचुअल फंड स्कीम के लिए नया कट-ऑफ टाइम तय किया है। 1 जून से ऑफलाइन ट्रांजेक्शन के लिए दोपहर 3 बजे और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए शाम 7 बजे का समय होगा। इसके बाद किए गए ऑर्डर अगले कार्य दिवस पर मान्य होंगे।
UPI ट्रांजेक्शन में दिखेगा रिसीवर के नाम
एनपीसीआई ने एक नया नियम लागू किया है, जिसके अनुसार यूपीआई पेमेंट करते समय यूजर्स को केवल ‘अल्टीमेट बेनिफिशियरी’ यानी असली रिसीवर का बैंकिंग नाम ही दिखाई देगा। अब क्यूआर कोड या एडिट किए गए नाम नहीं दिखेंगे। यह नियम 30 जून तक सभी यूपीआई ऐप पर लागू होना अनिवार्य है।
क्रेडिट कार्ड से यूटीलिटी बिल होगा महंगा
कुछ बैंकों ने संकेत दिया है कि जून से क्रेडिट कार्ड से बिजली और पानी जैसे यूटिलिटी बिल का भुगतान करने पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जा सकता है या कैशबैक की शर्तों में बदलाव किया जा सकता है।
अमेरिका में स्टील के आयात पर बड़ा झटका, ट्रंप ने दोगुना किया टैरिफ, चीन भुगत सकता है भारी नुकसान
जून में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक
आरबीआई के मुताबिक, जून 2025 में रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार मिलाकर कुल 12 बैंक अवकाश होंगे। साथ ही बकरीद जैसे त्यौहारों पर भी बैंक बंद रहेंगे। इसलिए कैश या बैंकिंग से जुड़ी योजना पहले से तैयार कर लेना जरूरी है।
June 1 rule changes upi gas aadhaar effect on pocket
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
Jul 03, 2026 | 06:33 AMदिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
Jul 03, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














