-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- America Steel Imports Trump Tariffs Doubled China Huge Loss
अमेरिका में स्टील के आयात पर बड़ा झटका, ट्रंप ने दोगुना किया टैरिफ, चीन भुगत सकता है भारी नुकसान
- Written By: अमन उपाध्याय
डोनाल्ड ट्रंप ने स्टील आयात पर शुल्क को 25% से बढ़ाकर 50% करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका भविष्य में चीन की सस्ती स्टील पर निर्भर नहीं रहेगा।

अमेरिका में स्टील के आयात पर टैरिफ में दोगुना बढ़ोतरी, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
वांशिगटन: अमेरिका की सत्ता में आने के बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ से दुनियाभर में तहलका मचा रखा है। अब उन्होंने एक और बड़ा ऐलान कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने स्टील इंपोर्ट पर टैरिफ दोगुना कर दिया है। अब यह टैरिफ 25 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी हो गया है। डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अमेरिका की स्टील कंपनी को बचाने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है। उनका यह फैसला 4 जून से लागू होने वाला है। जाहिर सी बात है कि इससे स्टील से बने उत्पादों जैसे कि कार के रेट में इजाफा हो सकता है।
ट्रंप ने स्टील पर टैरिफ बढ़ाने का निर्णय इसलिए लिया है ताकि वह देश के स्टील उत्पादकों को समर्थन दे सकें। इसके साथ ही, उनका मकसद अमेरिकी निर्माण क्षेत्र को मजबूती प्रदान करना भी है। वहीं, चीन पर व्यापारिक दबाव डालकर अमेरिका उसकी आर्थिक स्थिति पर असर पहुंचाना चाहता है। टैरिफ बढ़ाने का एक और उद्देश्य यूएस और निप्पॉन के बीच स्टील संबंधी समझौते को मजबूत करना भी है।
चीन को लेकर कही ये बात
डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी भाषण में चीन की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिका का भविष्य शंघाई के कमजोर स्टील पर निर्भर नहीं करेगा, बल्कि पिट्सबर्ग की ताकत और मजबूती पर आधारित होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें चिंता थी कि मॉन वैली में स्टील से जुड़ी तीन हजार नौकरियां समाप्त हो सकती हैं, लेकिन उन्होंने वादा किया था कि ऐसा नहीं होगा और उन्होंने उस वादे को पूरा भी किया है।
सम्बंधित ख़बरें
PoK Election: इमरान खान की पार्टी का ‘नो इलेक्शन’ कार्ड, आखिर 27 जुलाई की वोटिंग से क्यों पीछे हटी PTI?
Papua Attack: इंडोनेशिया के पापुआ में अमेरिकी पायलट की हत्या, अलगाववादियों ने फूंका पूरा विमान
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
ट्रंप ने अमेरिका की स्टील इंडस्ट्री की सुरक्षा के लिए टैरिफ बढ़ाने का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि जापान की निपन स्टील भी यूएस स्टील में निवेश करेगी, लेकिन कंपनी पूरी तरह से अमेरिकी ही बनी रहेगी। ट्रंप ने कहा कि यह एक बेहतरीन समझौता है जिससे अमेरिका की स्टील कंपनी अमेरिका की ही बनी रहेगी। यह बात उन्होंने पित्सबर्ग प्लांट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही।
ट्रंप ने फिर लिया सीजफायर की क्रेडिट, कहा- भारत-पाकिस्तान में टल गई परमाणु तबाही
उद्योग के नेताओं की सलाह पर लगाया टैरिफ
अमेरिका के हाउसिंग, ऑटोमोटिव और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर इस्पात पर बहुत अधिक निर्भर रहते हैं। टैरिफ बढ़ने से इन सेक्टरों में लागत बढ़ सकती है, जिससे उत्पादों की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। इसका असर सीधे उपभोक्ताओं पर पड़ेगा और उन्हें ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। वहीं, टैरिफ बढ़ाने के कदम से चीन, कनाडा और यूरोप से आयात पर निर्भरता कम हो जाएगी।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जापान की कंपनी निपन स्टील यूएस स्टील को खरीद नहीं पाएगी। पिछले हफ्ते निपन स्टील ने यूएस स्टील में हिस्सेदारी लेने का ऐलान किया था, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि डील कैसी हुई है। ट्रंप ने बताया कि उन्होंने स्टील पर 40 प्रतिशत टैरिफ लगाने का सोचा था, लेकिन उद्योग के नेताओं की सलाह पर इसे 50 प्रतिशत कर दिया गया। उन्होंने कहा कि 25 प्रतिशत टैरिफ वाला नियम तो आसानी से पार किया जा सकता था, लेकिन अब 50 प्रतिशत वाले नियम को कोई पार नहीं कर पाएगा।
America steel imports trump tariffs doubled china huge loss
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ram Mandir: SIT ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से की ताबड़तोड़ पूछताछ, पूछे ये तीखे सवाल
Jul 03, 2026 | 07:49 AMइंदौर में मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जलजमाव-ट्रैफिक जाम के बाद कलेक्टर की सख्ती
Jul 03, 2026 | 07:48 AMShani Dev: शनिवार को भूलकर भी घर न लाएं ये 7 चीजें, शनि देव हो सकते हैं नाराज
Jul 03, 2026 | 07:47 AMनागपुर से सरकारी बस उड़ा ले गया तेलंगाना का शातिर चोर, रास्ते में सवारियां भी बिठाईं; अमरावती में गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 07:44 AM62 की उम्र में फिर हुआ प्यार, नौ से ज्यादा अफेयर के बाद 25 साल छोटी एक्ट्रेस को डेट कर रहा ये सुपरस्टार
Jul 03, 2026 | 07:37 AMPoK Election: इमरान खान की पार्टी का ‘नो इलेक्शन’ कार्ड, आखिर 27 जुलाई की वोटिंग से क्यों पीछे हटी PTI?
Jul 03, 2026 | 07:29 AMAamir Khan: 61 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बनेगें आमिर, मीडिया के सामने आकर तोड़ी चुप्पी
Jul 03, 2026 | 07:23 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













