-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Jaya Bachchan Got Angry At Jagdeep Dhankhar Again Said I Do Not Accept This Tone Of Yours Rajya Sabha Session
जगदीप धनखड़ पर फिर भड़की जया बच्चन, कहा-आपकी ये टोन मुझे स्वीकार नहीं
- Written By: शानू शर्मा
मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में जोरदार हंगामा देखने को मिला। सत्र के बीच विपक्षी नेता वॉकआउट कर गए। वहीं सभापति जगदीप धनखड़ और सांसद जया बच्चन के बीच तीखी बहस देखने को मिली। सभापति ने इस दिन को दुखद दिन बताया है।

जगदीप धनखड़ और जया बच्चन
नई दिल्ली: राज्यसभा में मानसून सत्र के दौरान एक बार फिर विपक्ष का हंगामा देखने को मिला। LOP पर घनश्याम तिवाड़ी द्वारा दिए गए बयान पर बवाल के बीच एक बार फिर सांसद जया बच्चन और सभापति जगदीप धनखड़ के बीच तीखी बहस देखने को मिली। जिसका विरोध जताते हुए विपक्षी सांसद सदन से वॉक आउट कर गए।
दरअसल, सभापति जगदीप धनखड़ और जया बच्चन के बीच पहले भी जया अमिताभ बच्चन कहे जाने को लेकर बहस हो चूकी है। आज एक बार फिर से इस नाम से बुलाए जाने के बाद बच्चन अपना आपा खोते हुए सभापति पर भड़क गई। उन्होंने कहा कि वह एक आर्टिस्ट हैं उन्हें बॉडी लैंग्वेज की अच्छी समझ है। उन्होंने सभापति द्वारा जया अमिताभ बच्चन कहकर बुलाए जाने का विरोध जताते हुए कहा कि मुझे माफ कीजिएगा, लेकिन आपकी टोन मुझे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं है।
जगदीप धनखड़-जया बच्चन की तीखी बहस
अपने दबंग आवाज और स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाली जया बच्चन ने सदन में भी अपने इस तेवर पर कोई पर्दा नहीं रखा। उन्होंने सभापति का विरोध जताते हुए कहा कि हम सहकर्मी हैं। माना की आप चेयर पर बैठे हैं लेकिन मुझे आपका ये टोन बिल्कुल भी स्वीकर नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Jaya Bachchan Reaction: जया बच्चन ने ‘पेद्दी’ विवाद पर दिया रिएक्शन, जान्हवी कपूर को लेकर कही बड़ी बात
क्या बिग बी शादी से नाखुश थे?… शादी को मानते थे गलती, जया बच्चन का पुराना बयान वायरल
पहली नजर में हुआ प्यार, जया बच्चन ने पहचाना अमिताभ का स्टारडम, सहेलियों ने कहा लकड़ी
ED के डर से जगदीप धनखड़ ने दिया था इस्तीफा, सांसद की इस किताब में खुलासा; PM मोदी को लेकर भी बड़ा दावा
जया बच्चन के इन आरोपों पर सभापति ने भी काफी सख्त जवाब दिया। उन्होंने कहा कि एक वरिष्ठ सदस्य होने के नाते आपके पास सभापति की प्रतिष्ठा को कम करने का लाइसेंस बिल्कुल नहीं है। उन्होंने कहा कि आप सेलिब्रिटी होंगी लेकिन मैं इस तरह चीजें कतई बर्दाशत नहीं करूंगा। मेरी टोन,मेरी लैंग्वेज और मेरे टेंपर पर बातें नहीं होनी चाहिए। मैं यहां किसी के इशारे पर काम नहीं करता हूं।
यह भी पढ़ें- राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट
सदन को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष
सभापति और जया बच्चन के बीच बहस तेज हो गई। जिसके बाद बवाल और भी ज्यादा बढ़ गया। विपक्षी नेताओं द्वारा सभापति पर जया बच्चन के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया। जिसपर सभापति ने जवाब देते हुए कहा कि मुझे पता है कि विपक्ष केवल सदन को अस्थिर करना चाहते हैं। बाद में इस बहस के बीच विपक्षी नेताओं ने सदन से वॉकआउट कर लिया।
यह भी पढ़ें- SC-ST मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अध्यादेश लाने की तैयारी में केंद्र सरकार
विपक्षी नेता का माइक बंद
सदन से बाहर आकर जया बच्चन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम कोई स्कूल के बच्चे नहीं है, हम वरिष्ठ नागरिक हैं। मैं उनके बोलने के लहजे से परेशान थी। गुस्सा तब फूंटा जब उन्होंने विपक्षी नेता को बोलने के बीच ही उनका माइक बंद कर दिया। जया बच्चन ने इस बात का विरोध जताते हुए कहा कि आप ऐसा कैसे कर सकते हैं। सभी को बोलने का अधिकार है।
Jaya bachchan got angry at jagdeep dhankhar again said i do not accept this tone of yours rajya sabha session
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Indian Mithais: अपने शहरों की पहचान हैं भारत की ये 7 मशहूर मिठाइयां, स्वाद के साथ जुड़ा है इनका इतिहास
Jul 11, 2026 | 05:21 PMहवा में अटका CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, कार्यक्रम स्थल पर मचा हड़कंप; सामने आया VIDEO
Jul 11, 2026 | 05:18 PMभारी बारिश के बीच मावल में तबाही: नालों पर अतिक्रमण और अवैध विकास कार्यों से बढ़ा बाढ़ का संकट
Jul 11, 2026 | 05:15 PMनितिन गडकरी की ब्रिक्स देशों से अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था के लिए बढ़ाएं आपसी कदम
Jul 11, 2026 | 05:11 PMठाणे जिला सहकारी बैंक पर महायुति का ऐतिहासिक कब्जा, शिंदे-चव्हाण की रणनीति से टूटा मजबूत किला
Jul 11, 2026 | 05:11 PMपश्चिम बंगाल में एंटी-गुंडा कानून लागू: 12 महीने तक हिरासत का प्रावधान, संपत्ति नुकसान पर भी होगी कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 05:08 PMसंभाजीनगर: डॉन बाबा फरजान के बंगले पर 21 घंटे की रेड, हथियारों का जखीरा बरामद, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीनें
Jul 11, 2026 | 05:05 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














