- Hindi News »
- India »
- Jammu And Kashmir Martyr Day Cm Omar Abdullah Offered Namaz At Mazar E Shuhada
उमर अब्दुल्ला ने मजार-ए-शुहादा की दीवार फांद पढ़ी नमाज, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
शहीद दिवस को लेकर जम्मू कश्मीर में विवाद जारी है। सीएम उमर अब्दुल्ला ने प्रशासन की रोक के बाद भी मजार-ए-शुहादा की दीवार फांदकर नमाज पढ़ने चले गए। उन्होंने पुलिस पर हाथापाई के आरोप भी लगाए हैं।

उमर अब्दुल्ला ने गेट फांदकर पढ़ी नमाज, फोटो: सोशल मीडिया
जम्मू-कश्मीर में 13 जुलाई को मनाए जाने वाले शहीद दिवस को लेकर इस साल भी विवाद गहरा गया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सीएम का कहना है कि उन्हें 1931 के शहीदों को श्रद्धांजलि देने से रोक दिया गया और पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। इसके बावजूद भी उमर अब्दुल्ला दीवार फांदकर नक्शबंद दरगाह में दाखिल हुए और फातिहा पढ़ी।
उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
इस घटनाक्रम का वीडियो उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, “13 जुलाई 1931 के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और फातिहा पढ़ी। प्रशासन ने मुझे रोकने की कोशिश की, नौहट्टा चौक से पैदल चलने पर मजबूर किया, नक्शबंद साहब की दरगाह का दरवाजा बंद कर दिया लेकिन मैंने हार नहीं मानी और दीवार फांदकर अंदर गया।”
उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा कि सरकार केवल सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की दुहाई देती है, लेकिन उन्हें फातिहा पढ़ने की भी इजाजत नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि वह दरगाह जाना चाहते हैं, तो चंद मिनटों में उनके घर के बाहर बंकर खड़ा कर दिया गया। “रात के 12-1 बजे तक वह बंकर नहीं हटाया गया,” उन्होंने कहा।
सम्बंधित ख़बरें
गुलमर्ग रोपवे में खराबी से हड़कंप, आसमान में अटकीं 300 लोगों की सांसें! रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना- VIDEO
जम्मू-कश्मीर में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, परी नल्लाह में चल रही मुठभेड़, राजौरी में हाई अलर्ट जारी
उमर अब्दुल्ला लापता! BJP ने जारी किया पोस्टर, दर्ज कराएंगे गुमशुदगी की रिपोर्ट, फारूख अब्दुल्ला का आया रिएक्शन
पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड बुरहान हमजा का PoK में खात्मा, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली
#WATCH | Srinagar | On visiting the Mazar-e-Shuhada on the occasion of Martyrs’ Day yesterday, J&K CM Omar Abdullah says, “It is unfortunate that by the orders of those who claim their responsibility is to maintain law and order, we were not allowed to recite the Fatiha… pic.twitter.com/cgsDNcipoy — ANI (@ANI) July 14, 2025
जनता के सेवक हैं, किसी सरकार के गुलाम नहीं: उमर
उमर अब्दुल्ला ने नौहट्टा चौक पर गाड़ी रोकी, जहां सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान तैनात थे। उन्होंने दावा किया कि वहां उनके साथ हाथापाई की कोशिश की गई। उन्होंने कहा, “कौन सा कानून है जो हमें शहीदों की कब्रों पर फातिहा पढ़ने से रोकता है? ये कहते हैं कि यह आजाद देश है, लेकिन हमसे ऐसा बर्ताव करते हैं जैसे हम इनके गुलाम हों। हम केवल यहां की जनता के सेवक हैं, किसी सरकार के गुलाम नहीं।”
यह भी पढ़ें: ‘पहलगाम में हुई सुरक्षा चूक…देश की आत्मा पर वार’, मनोज सिन्हा ने ली जिम्मेदारी
पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद वह फातिहा पढ़ने पहुंचे और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि झंडा फाड़ने की कोशिश की गई। लेकिन यहां आए और फातिहा पढ़ा। वे भूल जाते हैं कि ये कब्रें हमेशा यहीं रहेंगी। सीएम ने कहा, ‘उन्होंने हमें 13 जुलाई को रोका था, लेकिन वे कब तक ऐसा करते रहेंगे? हम जब भी चाहेंगे यहां आएंगे और शहीदों को याद करेंगे’।
Jammu and kashmir martyr day cm omar abdullah offered namaz at mazar e shuhada
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMChhatrapati Sambhajinagar के ऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
May 30, 2026 | 10:48 PMमैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PMटी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
May 30, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














