- Hindi News »
- India »
- Iran Attack On Israel Security Increased Around Israeli Embassy In India
इजरायल पर ईरान का हमला : भारत में इजरायली दूतावास के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा
- Written By: रीना पंवार
इजराइल पर हुए हमले के बाद भारतीय एम्बेसी ने इजराइल में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। इसके साथ ही दिल्ली में तुगलक रोड स्थित इजराइली दूतावास के आसपास भी दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने यहां स्थित इजराइली दूतावास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि तुगलक रोड स्थित इजराइल के दूतावास के आसपास सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। साथ ही यहां आने जाने वाले वाहनों की जांच भी बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दूतावास के आसपास बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था पहले ही कर दी गई है। दूतावास की दोनों इमारतों के आसपास कई सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, क्योंकि इस इलाके में पहले भी दो बार विस्फोट हो चुके हैं।
बता दें कि इजराइल और लेबनान के बीच छिड़ें युद्ध के बीच इजराइली हमले से बौखलाए ईरान ने इजराइल के तेल अवीव पर 200 से अधिक मिसाइलें दाग दी। इजराइल पर हुए इस हमले से न केवल इजराइल दहल गया बल्कि भारत सरकार भी इससे चौकन्नी हो गई है। इस हमले के बाद भारतीय एम्बेसी ने इजराइल में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को देखते हुए ऐहतियाती एडवाइजरी जारी की है।
सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी
एडवाइजरी में वहां रह रहे भारतीयों से आग्रह किया गया है कि ले सुरक्षित जगहों पर रहें। भारतीय दूतावास ने मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर्स भी जारी किए हैं। इन्हीं परिस्ठितियों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में भी इजराइल के दूतावास के आसपास भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Hezbollah Threat: हिजबुल्लाह के खिलाफ नेतन्याहू की चेतावनी, 122 मिमी रॉकेट और ड्रोन अब भी चुनौती
समझौता टूटा? एक फैसले से लेबनान सीमा पर फिर मची तबाही, नेतन्याहू ने IDF को दिया जोरदार हमले का आदेश
…तो नहीं होता सीजफायर, होर्मुज बंद होते ही घुटनों पर आए US-इजरायल, हिजबुल्लाह चीफ ने ईरान को बोला शुक्रिया
दक्षिणी Lebanon में यूएन के फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर घातक और जानलेवा हमला, भारत ने की कड़ी निंदा
यह भी पढ़ें:- इजरायल को तबाह कर देगा ईरान; बदले के लिए बैलेस्टिक मिसाइलों से किया हमला, चारों तरफ मची अफरा-तफरी
ईरान ने इजरायल पर दागी मिसाइलें
हिजबुल्लाह प्रमुख नसरल्लाह की मौत के बाद से ही माना जा रहा था कि इजराइल पर बड़ा हमला हो सकता है। ईरान द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने से पहले ही इजराइली सेना ने हमले की आशंका जताई थी। जानकारी के अनुसार अमेरिका ने भी इजरायल को आगाह किया था कि खामेनेई शासन उस पर हमला कर सकता है। इस समय अमेरिका इजराइल के समर्थन में बना हुआ है जिसके राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी सेना को ईरानी हमलों के खिलाफ इजरायल की रक्षा में सहायता करने और इजरायल को निशाना बनाने वाली मिसाइलों को मार गिराने का निर्देश दिया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Iran attack on israel security increased around israeli embassy in india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
’12 लाख का लोन दिलवाया’, काल भैरव धाम के पीठाधीश्वर बाबा सुनील सराठे की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप; केस भी दर्ज
May 31, 2026 | 05:53 PMIPL 2026 Final: ‘मेरे लिए यह एक नॉर्मल गेम है…’, GT के खिलाफ फाइनल से पहले RCB कप्तान रजत पाटीदार का बयान
May 31, 2026 | 05:52 PMMP में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 जून तक करें आवेदन; फार्मासिस्ट से लेकर लीगल ऑफिसर तक के लिए मौका
May 31, 2026 | 05:48 PMऐसे छपरी राजनीतिज्ञों से दूर रहें युवा; रोहिणी खडसे का गोपीचंद पडलकर पर तीखा प्रहार, जानें उन्होंने क्या कहा?
May 31, 2026 | 05:47 PMIPL ट्रॉफी पर क्यों लिखा गया संस्कृत श्लोक? जानें क्या है इसका मतलब और ट्रॉफी का पूरा इतिहास
May 31, 2026 | 05:45 PMइजरायल ने लितानी नदी पार कर ब्यूफोर्ट किले पर फहराया झंडा, 24 साल बाद फिर मिली बड़ी कामयाबी
May 31, 2026 | 05:43 PMबारिश भरे सफर में फिटनेस का ख्याल रखते दिखे Harshvardhan Rane, स्पा ऑन व्हील्स वीडियो ने जीता फैंस का दिल
May 31, 2026 | 05:41 PMवीडियो गैलरी

अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM














