

PM Modi Become Longest Serving Elected Prime Minister: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं। वो 9 जून को देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बन जाएगा। इसके साथ ही वो देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को तोड़ देगें।
आंकड़ों के मुताबिक, पंडित जवाहरलाल नेहरू 13 मई 1952 से लेकर 27 मई 1964 तक कुल 4396 दिनों तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहे थे। जबकि नरेंद्र मोदी 26 मई 2014 से लगातार पीएम पद पर हैं और 9 जून तक उनके कार्यकाल के 4,397 दिन पूरे हो जाएंगे। इस लिहाज से वो लगातार पीएम पद पर रहने वाले नेता बन जाएंगे।
हालांकि, अभी भी देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले नेता हैं। उन्होंने 15 अगस्त 1947 को देश आजादी के साथ ही प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और वो 27 मई 1964 यानी अपनी मौत के दिन तक इस पद पर रहे। नेहरू ने कुल 6,130 दिनों तक देश की सेवा की। हालांकि, देश का पहला चुनाव 1952 में करवाया गया था। इसलिए 1947 से 1952 के उनके कार्यकाल को निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं देखा जाता। क्योंकि 1947 में वो केवल ब्रिटेन से समझौते और कांग्रेस की मंजूरी के तहत देश के प्रधानमंत्री बने थे न कि उन्हें जनता द्वारा चुना गया था।
जवाहरलाल नेहरू के बाद सबसे लंबे समय तक देश की प्रधानमंत्री रहने का सम्मान उनकी बेटी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम है। इंदिरा गांधी कुल 5,829 दिनों तक इस पद पर रहीं। जबकि वो, निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 3,671 और 1,766 दिनों तक रही है। पीएम मोदी इंदिरा गांधी का ये रिकॉर्ड पहले ही तोड़ चुके हैं।
बीजेपी में प्रधानमंत्री मोदी की इस उपलब्धि को लेकर जश्न का माहौल है। पार्टी ने 10 जून को एनडीए के सभी मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई। जहां पीएम मोदी का भव्य सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर पार्टी पूरे देश में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रही है।