-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Indian Army Operation Sadbhavana Is Bringing Change In Remote Villages Of Arunachal
कभी डरे-डरे रहने वाले लोग अब कर रहे गोद लेने की बात, ऑपरेशन सद्भावना से बदल रही अरुणाचल के गांवों की तस्वीर
- Written By: रीना पंवार
‘ऑपरेशन सद्भावना' के तहत सेना के जवानों द्वारा गांवों में किए जा रहे कार्यों की बदौलत यहां के लोगों के रोजाना के जीवन की कई मुश्किलें आसान हो रही हैं।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
बेने : अरुणाचल प्रदेश के दूर-दराज के गांवों में अब यहां तैनात सशस्त्र बलों को लेकर धारणाएं बदलने लगी हैं। इन गांवों में रहने वाले स्थानीय जनजातीय के लोग जो कभी सशस्त्र बलों से डरे-डरे रहते थे, उनके लिए अब यही भारतीय सेना आशा और विश्वास का पर्याय बन गई है। यह सब संभव हुआ भारतीय सेना द्वारा लगातार किए जा रहे परोपकारी प्रयासों के कारण।
‘ऑपरेशन सद्भावना’ के तहत सेना के जवान न केवल यहां स्कूल भवनों के निर्माण, स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने और खेल अवसंरचना के विकास में योगदान कर रहे हैं बल्कि स्थानीय लोगों की चिंताओं को दूर करने में भी लगे हुए हैं।
ऑपरेशन सद्भावना ने बदली तस्वीर
प्रदेश के दूर-दराज के कई गांवों में भारतीय सेना के जवान न केवल सीमाओं की सुरक्षा में तैनात हैं बल्कि यहां के लोगों के कल्याण के लिए भी लगातार काम कर रहे हैं। उनके इन परोपकारी कार्यों से ग्रामीण लोगों के रोजाना के जीवन की कई मुश्किल आसान हो रही हैं। इतना ही नहीं ग्रामीण लोग अब खुद आगे बढ़कर सेना को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हैं और सेना भी उनकी इन आंकाक्षाओं पर खरा उतरती है।
सम्बंधित ख़बरें
अग्निवीरों के लिए बड़ा अपडेट! 25% नहीं, अब ज्यादा जवान हो सकते हैं परमानेंट, सरकार के पास पहुंचा प्रस्ताव
हाईटेक होगी सेना: कामिकाजे ड्रोन, मिसाइलें, एंटी-ड्रोन सिस्टम समेत 52 हजार करोड़ की रक्षा खरीद को मिली मंजूरी
कौन हैं नए सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ? जानिए 40 साल के सैन्य सफर की पूरी कहानी
बाढ़ के बीच सेना का बड़ा ऑपरेशन, 27 ग्रामीणों को सुरक्षित निकालकर बचाई जान
बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में लगाई बाढ़
हाल ही में राजधानी ईटानगर से 300 किलोमीटर से भी ज्यादा की दूरी पर राज्य के पश्चिमी सियांग जिले के बेने गांव में सेना ने एक सरकारी स्कूल के चारों ओर बाड़ लगाई है। सेना ने ऐसा उस स्कूल में पढ़ने वाले 50 बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए किया है। इस संबंध में सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रिंसिपल टुमटो एटे ने बताया, ‘‘हमें सेना से लगातार सहयोग मिलता है। सेना ने हाल में स्कूल के चारों ओर बाड़ लगा दी।” सेना के इस प्रयास के बाद स्कूल प्रशासन ने उनसे स्कूल को गोद लेने का अनुरोध भी किया है। स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल में आठ कमरे, स्मार्ट क्लासरूम और पूर्व छात्रों का एक संघ है।
स्कूलों को उपहार में दिए झूले
इसी तरह, सेना की पूर्वी कमान ने स्थानीय ग्रामीणों के अनुरोध पर जिले के नजदीकी दारका गांव में एक सामुदायिक केंद्र का निर्माण भी किया है। कई सरकारी स्कूलों को सेना ने झूले भी उपहार में दिए हैं और सुरक्षा के लिए एक स्कूल के चारों ओर बाड़ लगाई। दारका गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक मोबी एटे ने बताया कि सेना ने छात्रों के लिए झूले, फिसलपट्टी और अन्य खेल से संबंधित उपकरण दिए हैं। उन्होंने कहा, ” हमने उनसे स्कूल बिल्डिंग की छत की मरम्मत करने को भी कहा है।”
देश की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
कम्पोस्ट उर्वरक मशीन लगवाई
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि दारका की दोजी बस्ती में एक पुल का निर्माण भी किया गया है, जबकि एक अन्य गांव में कम्पोस्ट उर्वरक मशीन स्थापित की गई है। इतना ही नहीं सुदूर वाक गांव में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सेना ने एकमात्र ‘होमस्टे’ मालिक के लिए 15 दिवसीय आतिथ्य प्रमाणपत्र कार्यक्रम भी आयोजित किया है। सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सीमाओं से सटे इन गांवों के लोगों के कल्याण के लिए सेना द्वारा किए जा रहे ये प्रयास वाकई काबिले तारीफ है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Indian army operation sadbhavana is bringing change in remote villages of arunachal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: बाल यौन शोषण वाले विज्ञापनों पर केंद्र सख्त, मेटा को एक हफ्ते का अल्टीमेटम
Jul 08, 2026 | 09:01 AMनवी मुंबई हिट एंड रन: तलोजा में तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार ने 10 को रौंदा, 2 की मौत, 8 घायल
Jul 08, 2026 | 08:59 AMRaksha Bandhan 2026: राशिनुसार राखी बांधने से मिलेगा शुभ फल, जानें किस राशि के लिए कौन-सा रंग है बेस्ट
Jul 08, 2026 | 08:58 AMउमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चीतल को केला खिलाना युवक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ गिरफ्तार
Jul 08, 2026 | 08:54 AMFasal Bima Yojana: धोखाधड़ी या गलत जानकारी देने वाले किसानों पर लगेगा 5 साल का बैन, 31 जुलाई आखिरी तारीख
Jul 08, 2026 | 08:51 AMबारुईपुर कांड पर सख्त हुए मुख्यमंत्री, 72 घंटे में मांगी रिपोर्ट; लिंचिंग में मारे गए युवक को बताया बेगुनाह
Jul 08, 2026 | 08:50 AMनवभारत विशेष: राम मंदिर चढ़ावे में भविष्य में पारदर्शिता रहे, भेंट सुरक्षित होने का दावा कितना सही?
Jul 08, 2026 | 08:45 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














