- Hindi News »
- India »
- India Reaction Us Iran Ceasefire Mea Statement Strait Of Hormuz Peace
अमेरिका-ईरान सीजफायर पर सामने आई भारत की पहली प्रतिक्रिया, विदेश मंत्रालय बोला- उम्मीद है अब शांति आएगी
US-Iran War: भारत ने अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता से हुए दो सप्ताह के युद्धविराम का स्वागत किया है। विदेश मंत्रालय ने क्षेत्र में स्थायी शांति और व्यापारिक सुरक्षा पर जोर दिया है।
- Written By: अक्षय साहू

अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर भारत ने जताई खुशी (सोर्स- सोशल मीडिया)
India Reaction US-Iran Ceasefire: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान ने एक दो हफ्ते के लिए युद्धविराम पर सहमति जताई है। इससे पहले पिछले एक महीने से अधिक समय से क्षेत्र में संघर्ष जारी था, जिसने मिडिल ईस्ट में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया था। इस युद्धविराम का पाकिस्तान समेत कई देशों ने स्वागत किया है।
भारत ने भी इस फैसले का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि यह क्षेत्र में स्थायी शांति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “हम हुए युद्धविराम का स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि इससे पश्चिम एशिया में स्थायी शांति स्थापित होगी। भारत लगातार इस बात पर जोर देता रहा है कि किसी भी संघर्ष का समाधान केवल तनाव कम करने, संवाद और कूटनीति के माध्यम से ही संभव है।”
Statement on the recent development in West Asia ⬇️ 🔗 https://t.co/WwFCi4kXHg pic.twitter.com/wmsF4YUb7j — Randhir Jaiswal (@MEAIndia) April 8, 2026
विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
मंत्रालय ने यह भी कहा कि लंबे समय से जारी संघर्ष ने आम लोगों को गंभीर पीड़ा पहुंचाई है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति तथा व्यापार नेटवर्क को प्रभावित किया है। साथ ही होरमुज़ जलडमरूमध्य का उल्लेख करते हुए कहा गया कि हम आशा करते हैं कि वहाँ निर्बाध नौवहन और वैश्विक व्यापार का प्रवाह जारी रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
सरकार की नीयत में खोट, अखिलेश यादव ने आरक्षण बिल को बताया BJP का चुनावी स्टंट, PM मोदी से पूछे कड़े सवाल
PAK में गूंजे जय माता दी के जयकारे, हिंगलाज शक्तिपीठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3 लाख भक्तों ने किया दर्शन
UAE ने बढ़ाई ट्रंप की टेंशन, युद्ध के बीच US से मांगा मुआवजा, कहा- भरपाई करो वरना डॉलर से युआन पर होंगे शिफ्ट
लेबनान में सैकड़ों किलोमीटर अंदर घुसा इजरायल, बफर जोन बनाने में जुटा IDF, नेतन्याहू का ऐलान नहीं छोड़ेंग जमीन
28 फरवरी से शुरू हुई थी जंग
दरअसल, ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच यह संघर्ष पिछले एक महीने से अधिक समय से चल रहा था। यह जंग तब शुरू हुई जब 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर संयुक्त सैन्य हमला किया, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई उच्च अधिकारी मारे गए। इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की और खाड़ी देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इस जंग का असर पूरी दुनिया पर महसूस किया गया।
यह भी पढ़ें- ईरान में हुआ सीजफायर तो चमक उठी यूक्रेन की आंखें, रूस को लेकर ट्रंप से की बड़ी मांग, कहा- अब पुतिन की बारी…
दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति
लगभग 40 दिन के संघर्ष के बाद, ईरान और अमेरिका ने सीजफायर पर सहमति बनाई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दो हफ़्तों के लिए युद्धविराम को मंजूरी दी। यह सहमति उनके निर्धारित रात 8 बजे के व्यापक हमले के समय सीमा से दो घंटे पहले तय की गई। अब 10 अप्रैल को दोनों देशों के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बैठक होगी।
India reaction us iran ceasefire mea statement strait of hormuz peace
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राजधानी एक्सप्रेस में विवाद, एसी कोच में पालतू कुत्ता, नागपुर के यात्री डॉक्टर ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
Apr 20, 2026 | 02:06 PMअमरावती स्कैंडल: आरोपी अयान अहमद की लग्जरी लाइफ का VIDEO वायरल, कहां से आए करोड़ों रुपये और बंदूकें?
Apr 20, 2026 | 02:06 PMIPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस हेनरिक क्लासेन सबसे आगे, पर्पल कैप की लिस्ट में अंशुल कंबोज ने पकड़ी रफ्तार
Apr 20, 2026 | 02:00 PM2029 में भी नहीं मिलेगा महिलाओं को आरक्षण? देरी के पीछे क्या हैं कारण, जानें सब कुछ
Apr 20, 2026 | 01:57 PMनागपुर-मुंबई दुरंतो का वर्धा ठहराव विवादों में, टाइमिंग पर उठे सवाल; यात्रियों में नाराजगी
Apr 20, 2026 | 01:53 PMसरकार की नीयत में खोट, अखिलेश यादव ने आरक्षण बिल को बताया BJP का चुनावी स्टंट, PM मोदी से पूछे कड़े सवाल
Apr 20, 2026 | 01:51 PM‘अब नहीं आऊंगा दोस्त…’, सूरत स्टेशन की भगदड़ के बाद महाराष्ट्र में अलर्ट, LPG संकट पर क्या बोलीं रोहिणी खड़से
Apr 20, 2026 | 01:50 PMवीडियो गैलरी

क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM













