‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी को लेकर ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण, एक कमेंट से दिया ऐसा जवाब कि बंद हो गई बोलती

Deepika Padukone Trolling: दीपिका पादुकोण ने धुरंधर 2 पर चुप्पी को लेकर हो रही ट्रोलिंग का एक मजेदार कमेंट से जवाब दिया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
Deepika Padukone Dhurandhar 2 Reaction
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Deepika Padukone Reaction On Dhurandhar 2: धुरंधर 2 की जबरदस्त सफलता के बीच जहां रणवीर सिंह को लगातार सराहना मिल रही है, वहीं उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर चुप्पी बनाए रखने को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं। फिल्म की सफलता पर सार्वजनिक रूप से कोई पोस्ट न करने की वजह से कई यूजर्स ने उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा।

दीपिका पादुकोण ने की ट्रोलर्स की बोलती बंद

हालांकि अब दीपिका पादुकोण ने इस मुद्दे पर अपने अंदाज में जवाब देकर ट्रोल्स की बोलती बंद कर दी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक रील तेजी से वायरल हो रही थी, जिसमें दावा किया गया कि दीपिका ने फिल्म को ‘साइलेंट ट्रीटमेंट’ दिया है। रील के कैप्शन में यह भी कहा गया था कि फिल्म की ग्लोबल सफलता के बावजूद उन्होंने न तो प्रीमियर में हिस्सा लिया और न ही सोशल मीडिया पर कोई प्रतिक्रिया दी।

इस रील में यह सवाल भी उठाया गया था कि क्या दीपिका जानबूझकर दूरी बना रही हैं या इंटरनेट के विवादों से बचना चाहती हैं। लेकिन इस चर्चा को और बढ़ने से पहले ही दीपिका पादुकोण ने खुद कमेंट सेक्शन में जाकर जवाब दिया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि वह यह फिल्म पहले ही देख चुकी हैं और अब लोगों को खुद सोचना चाहिए कि आखिर मजाक किसका बन रहा है। उनके इस कमेंट के साथ एक ‘विंक’ इमोजी भी था, जिसने माहौल को हल्का बना दिया।

यूजर्स कर रहे हैं जमकर कमेंट

दीपिका के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनके समर्थन में उतर आए। कई यूजर्स ने कहा कि किसी को सपोर्ट करना जरूरी नहीं कि सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ही दिखाया जाए। एक यूजर ने लिखा कि शायद दीपिका ने जानबूझकर प्रीमियर से दूरी बनाई, ताकि रणवीर सिंह की सफलता पर पूरा ध्यान उन्हीं पर बना रहे।

कुछ फैंस ने यह भी कहा कि फिल्म की रिलीज के दौरान दीपिका अपने परिवार और बच्चे की देखभाल में व्यस्त रही होंगी, जो उनके लिए प्राथमिकता रही होगी। वहीं कई लोगों ने यह भी माना कि पति-पत्नी के रिश्ते को हर बार सार्वजनिक रूप से साबित करने की जरूरत नहीं होती।

दीपिका पादुकोण का यह छोटा लेकिन सटीक जवाब अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस अंदाज ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि वह ट्रोलिंग का जवाब देने में भी अपने शांत और स्मार्ट स्टाइल को बरकरार रखना जानती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com