In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- India »
- India Ranked 101 In The Global Hunger Index The Government Said The Agencys Methodology Is Unscientific
ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 101 स्थान पर, सरकार ने कहा- एजेंसी की पद्धति अवैज्ञानिक
- Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On:
Oct 15, 2021 | 08:31 PM

Representational Pic
नई दिल्ली: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (Ministry of Women and Child Development) ने वैश्विक भुखमरी सूचकांक (Global Hunger Index) की रिपोर्ट पर हैरानी जताते हुए कहा की एजेंसी द्वारा अपने गई पद्धति अवैज्ञानिक है। बता दें कि भारत ग्लोबल हंगर रिपोर्ट 2021 के लिस्ट में नीचे गिरकर 101 स्थान पर चला गया है।
महिला और बाल विकास मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार कहा गया है कि, ‘यह चौंकाने वाला है कि ग्लोबल हंगर रिपोर्ट 20201 ने एफएओ के कुपोषित आबादी के अनुपात के अनुमान के आधार पर भारत के रैंक को नीचे कर दिया है, जो जमीनी हकीकत और तथ्यों से परे है। इससे इस रिपोर्ट के लिए इस्तेमाल पद्धति पर सवाल खड़े होते हैं। ग्लोबल हंगर रिपोर्ट तैयार करने वाली कंसर्न वर्ल्डवाइड और वेल्ट हंगर हिल्फ एजेंसियों ने रिपोर्ट जारी करने से पहले अपना उचित परिश्रम नहीं किया है।’
Shocking to find that Global Hunger Report 2021 has lowered rank of India on basis of FAO estimate on proportion of undernourished population, which is found to be devoid of ground reality& facts&suffers from serious methodological issues: Women & Child Development Ministry (1/2) pic.twitter.com/VCMzjBs1vS
— ANI (@ANI) October 15, 2021
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2021 की सूची में भारत पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से भी पीछे हैं। इससे पहले साल 2020 में भारत 94वें स्थान पर था। यह रिपोर्ट आयरलैंड की सहायता एजेंसी कन्सर्न वर्ल्डवाइड और जर्मनी के संगठन वेल्ड हंगर हिल्फ ने मिलकर तैयार की है। इस रिपोर्ट में भारत में भूख के स्तर को चिंताजनक बताया है।
भूख और कुपोषण पर नजर रखने वाले संगठन ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई) की वेबसाइट पर गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया कि इस सूची में पांच से कम जीएचआई स्कोर के साथ चीन, ब्राजील और कुवैत समेत 18 देश शीर्ष स्थान पर हैं।
बता दें कि 2020 में इस सूची में 107 देश थे और भारत 94वें स्थान पर था। अब इस सूची में 116 देश हो गए हैं, तो भारत 101वें स्थान पर आ गया है। भारत का जीएचआई स्कोर 2000 में 38.8 था, जो 2012 से 2021 में 28.8 से 27.5 के बीच रहा।
भारत के पड़ोसी देशों की ग्लोबल हंगर इंडेक्स में स्थिति की बात करें तो नेपाल 76वें स्थान पर है। वहीं, बांग्लादेश 76वें स्थान पर, म्यांमार 71वें स्थान पर और पाकिस्तान 92वें स्थान पर हैं। रिपोर्ट में इन देशों में भी भूख की स्थिति को चिंताजनक करार दिया गया है, लेकिन यह भी कहा गया है भारत के मुकाबले यह देश अपने नागरिकों की भूख मिटाने में कहीं अधिक बेहतर स्थिति में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
लाडकी बहिन योजना: e-KYC की फर्जी खबरों पर सरकार का बड़ा बयान, महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी की चेतावनी
अहिल्यानगर में बनेगा ‘अहिल्या भवन’, महिलाओं और बच्चों की 13 सेवाएं मिलेंगी एक ही छत के नीचे
आधी रात को पहुंची पुलिस और टीम! यवतमाल के केलापुर में सजने वाले थे 3 मंडप, प्रशासन ने फेरे लेने से पहले रोका
नागपुर में बाल विवाह पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 5 साल में 59 शादियां रुकीं, 14 परिवारों पर कानूनी गाज!
India ranked 101 in the global hunger index the government said the agencys methodology is unscientific
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Oct 15, 2021 | 08:31 PM
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
Yavatmal: दिग्रस में खनिज माफियाओं का आतंक, राजस्व अधिकारियों पर जेसीबी चढ़ाने की कोशिश, 12 पर FIR
May 26, 2026 | 08:28 AMभोपाल में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम घटाने की मांग
May 26, 2026 | 08:26 AM20 साल की सजा, फिर भी बार-बार पैरोल! राम रहीम के बाहर आने पर उठे बड़े सवाल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
May 26, 2026 | 08:19 AMBade Mangal 2026: चौथे बड़े मंगल पर आज भूल से भी न करें ये काम, भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान
May 26, 2026 | 08:17 AMसाधारण शुरुआत, वैश्विक पहचान…रक्षा आत्मनिर्भरता में योगदान, नागपुर के सत्यनारायण नुवाल को पद्मश्री सम्मान
May 26, 2026 | 08:15 AMनासिक में फिर लगा ईंधन का झटका; पेट्रोल 112 पार, डीजल की किल्लत से पंपों पर भारी बवाल
May 26, 2026 | 08:13 AMजैसलमेर में ‘गौ सेवा’ की शर्मनाक तस्वीर: डंपिंग यार्ड में मिलीं 500 से ज्यादा गायों की लाशें, जिम्मेदार कौन?
May 26, 2026 | 08:04 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














