- Hindi News »
- India »
- India Get New Air Power Government Approves Purchase Of 156 Lch Helicopters
भारत को मिलेगी नई हवाई शक्ति, सरकार ने 156 LCH हेलीकॉप्टर खरीदने की दी मंजूरी
रक्षा सूत्रों के अनुसार, 156 लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टरों में से 90 हेलीकॉप्टर भारतीय सेना को और 66 हेलीकॉप्टर भारतीय वायुसेना को मिलेंगे। ये हेलीकॉप्टर चीन और पाकिस्तान की सीमाओं पर संचालन के लिए तैनात किए जाएंगे।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

156 LCH हेलीकॉप्टर, फोटो - सोशल मीडिया
नई दिल्ली : भारत सरकार ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए 62,000 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी रक्षा डील को मंजूरी दी है। शुक्रवार को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) ने भारतीय सेना और वायुसेना के लिए 156 लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) खरीदने को स्वीकृति दे दी। ये हेलीकॉप्टर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा बनाए जाएंगे और भारत की सीमाओं की सुरक्षा को मजबूत करेंगे।
भारतीय सेना और वायुसेना के लिए रणनीतिक मजबूती
रक्षा सूत्रों के अनुसार, 156 लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टरों में से 90 हेलीकॉप्टर भारतीय सेना को और 66 हेलीकॉप्टर भारतीय वायुसेना को मिलेंगे। ये हेलीकॉप्टर चीन और पाकिस्तान की सीमाओं पर संचालन के लिए तैनात किए जाएंगे। इस डील से देश में रक्षा क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और एयरोस्पेस इकोसिस्टम का विस्तार होगा।
HAL के लिए सबसे बड़ा ऑर्डर
यह डील हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के इतिहास का सबसे बड़ा ऑर्डर है। हेलीकॉप्टरों का निर्माण कर्नाटक स्थित बेंगलुरु और तुमकुर प्लांट में किया जाएगा। HAL को इस डील का टेंडर पिछले वर्ष जून में मिला था।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 10 अप्रैल LIVE: आज नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद के रूप में लेंगे शपथ
Sanjay Seth का दावा तीनों राज्यों में बनेगी BJP सरकार, वोटिंग प्रतिशत से दिखा पीएम मोदी का विकास प्रभाव
Explainer: LPG संकट से पेट्रोल-डीजल तक… US-ईरान सीजफायर से भारत को क्या होगा फायदा? जानें सबकुछ
LPG की किल्लत से मिलेगी राहत! 15,400 टन गैस लेकर वतन लौटा ग्रीन आशा; होर्मुज से कैसे निकला भारतीय जहाज?
लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) की खासियत
- LCH, जिसे ‘प्रचंड’ के नाम से भी जाना जाता है, दुनिया का एकमात्र अटैक हेलीकॉप्टर है जो 5,000 मीटर (16,400 फीट) की ऊंचाई पर टेकऑफ और लैंडिंग कर सकता है।
- यह हेलीकॉप्टर सियाचिन ग्लेशियर और पूर्वी लद्दाख जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में संचालित होने के लिए उपयुक्त है।
- प्रचंड में एयर-टू-ग्राउंड और एयर-टू-एयर मिसाइल दागने की क्षमता है, जिससे यह दुश्मन के वायु रक्षा सिस्टम को ध्वस्त कर सकता है।
- यह हेलीकॉप्टर बख्तरबंद वाहनों, ड्रोन और टैंकों को नष्ट करने में सक्षम है, जिससे भारतीय सेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी।
देश की अन्य खबरों पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
मेक इन इंडिया को बढ़ावा
- भारत सरकार रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के तहत बड़े रक्षा सौदे कर रही है।
- हाल ही में सरकार ने 83 तेजस लड़ाकू विमान के लिए डील की थी और अब 97 और विमानों की खरीद के लिए बातचीत पूरी हो चुकी है।
- इसके अलावा, सरकार ने हाल ही में 307 ATAGS हॉवित्जर तोपों के लिए 7,000 करोड़ रुपये की डील को भी मंजूरी दी है, जिसे भारत फोर्ज और टाटा ग्रुप मिलकर बनाएंगे।
India get new air power government approves purchase of 156 lch helicopters
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुरानी लस्सी छोड़िए! ट्राई करें ये 7 नए फ्लेवर्स जो देंगे इंस्टेंट एनर्जी, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी का राज
Apr 10, 2026 | 08:29 AMईरान-अमेरिका के बाद रूकेगी रूस-यूक्रेन की जंग, सीजफायर के लिए तैयार हुए पुतिन-जेलेंस्की, क्रेमलिन ने किया ऐलान
Apr 10, 2026 | 08:29 AMइजरायल-पाकिस्तान के बीच खिंची तलवारें! आसिफ के कैंसर वाले बयान पर भड़के बेंजामिन नेतन्याहू, दे दी डाली चेतावनी
Apr 10, 2026 | 08:04 AMमहाराष्ट्र पुलिस में हड़कंप: IPS अफसर की पत्नी और बच्चों के नाम ‘शेल’ कंपनियों का जाल, CBI जांच में खुली पोल!
Apr 10, 2026 | 07:56 AMकहीं बढ़ेगा पारा, कहीं मौसम का यूटर्न..दिल्ली से बिहार तक 8 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, IMD का ताजा अपडेट
Apr 10, 2026 | 07:55 AM10 अप्रैल का इतिहास : अपनी पहली और अंतिम यात्रा पर निकला टाइटैनिक, जानिए पुरा इतिहास
Apr 10, 2026 | 07:46 AMशिवसेना MLA दिलीप लांडे की बढ़ी मुश्किलें? बॉम्बे HC ने EVM जांच के दिए आदेश, चांदीवली चुनाव में आया नया मोड़
Apr 10, 2026 | 07:43 AMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














