Delhi Government: दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन, 52 अधिकारियों का हुआ तबादला; 19 का हुआ प्रमोशन

Rekha Gupta: दिल्ली सरकार ने वित्त एवं लेखा विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 52 अधिकारियों का तबादला और 19 का प्रमोशन किया है। सरकार ने इस फैसले को पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम बताया है।
Delhi Government: Major move by the Delhi government; 52 officials transferred, 19 promoted.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Delhi Government Administrative Reshuffle: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार ने वित्त एवं लेखा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एक ही जगह पर पांच साल या इससे समय से काम कर रहे 52 अफसरों का सरकार द्वारा तबादला कर दिया गया है। इसके अलावा 19 अफसरों को प्रमोट करके उन्हें नई जिम्मेदारियां भी दी गई है। इतने बड़े फेरबदल पर को लेकर सरकार का कहना है कि इस कदम से पारदर्शिता आएगी।

तत्काल प्रभाव से आदेश लागू

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नई जिम्मेदारी मिलने वाले अधिकारियों को बिना किसी देरी अपनी नई पोस्टिंग पर चार्ज संभालने का निर्देश दिया गया है। सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि सरकार के इस कदम का उद्देश्य जवाबदेह और पारदर्शी प्रशासन को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि काम में ढिलाई, भ्रष्टाचार और शासन व्यवस्था में लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं है।

19 अधिकारियों का प्रमोशन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार ने पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के लिए वित्त और लेखा विभाग में फेरबदल करते हुए 52 अधिकारियों का तबादला किया है, जो एक ही पद पर पांच साल या उससे अधिक समय से तैनात थे।

इस कदम में 23 डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स और 29 सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर्स शामिल हैं, जबकि वित्तीय प्रबंधन और कामकाज को बेहतर बनाने के लिए 19 सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर्स को डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स के पद पर प्रमोट किया गया है। सरकार का यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

विभाग में आएगी पारदर्शिता: दिल्ली CM

सीएम रेखा गुप्ता का कहना है कि सरकार का यह फैसला केवल अफसरों के तबादले तक ही सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य विभाग की कार्यप्रणाली को बेहतर करना है। उनके अनुसार इससे सरकारी योजनाओं का वित्तीय प्रबंधन अच्छा होगा, क्रियांवयन में तेजी आएगी साथ ही ज्यादा पारदर्शी तरीके से आम जनता तक सरकारी सेवाओं की पहुंच सुनिशिचित होगी।

उनका मानना है कि समय-समय पर प्रशासनिक में फेरबदल करना जरूरी होता है। इससे अधिकारियों की जवाबदेही बढ़ने के साथ-साथ काम में नई एनर्जी भी आती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com