- Hindi News »
- India »
- Home Minister Big Message Hindi News Parliament Season After Delhi Now Lotus Will Bloom In West Bengal Said Amit Shah In Lok Sabha
लोकसभा में अमित शाह का बड़ा संदेश, दिल्ली के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी खिलेगा कमल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन के दौरान बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए कहा कि दिल्ली के बाद अब पश्चिम बंगाल की बारी है। अब केवल बंगाल बचा है, शाह भाषण में सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक 2025 पर चर्चा कर रहे थे।
- Written By: सौरभ शर्मा

ग्रह मंत्री अमित शाह (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: लोकसभा में बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन के दौरान बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए कहा कि दिल्ली के बाद अब पश्चिम बंगाल की बारी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा का प्रभाव तेजी से बढ़ा है और अब केवल पश्चिम बंगाल बचा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों के बाद वहां भी कमल खिलेगा और आयुष्मान भारत योजना का लाभ पश्चिम बंगाल के लोगों को मिलेगा। उनके इस बयान ने सदन में राजनीतिक हलचल तेज कर दी और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया।
अमित शाह ने अपने भाषण के दौरान त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक 2025 पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह विधेयक देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। शाह ने बताया कि सहकारिता का क्षेत्र देश के हर परिवार और गांव को जोड़ता है और यह न केवल कृषि, बल्कि ग्रामीण विकास और स्वरोजगार में भी अहम भूमिका निभाता है। इस विधेयक से लघु उद्यमिता को भी प्रोत्साहन मिलेगा और नवाचार के लिए नई संभावनाएं खुलेंगी।
सहकारी विश्वविद्यालय के महत्व पर चर्चा
त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अमित शाह ने बताया कि इसका नामकरण एक ऐसे व्यक्ति के नाम पर किया गया है, जिन्होंने गांधीजी के सिद्धांतों को अपनाते हुए ईमानदारी और सेवा के साथ सहकारिता को जीवन में उतारा। यह विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में ग्रामीण विकास और सामाजिक समावेश को मजबूत करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
असम में अमित शाह ने फिर भरी हुंकार, करिमगंज का नाम श्रीभूमि करने का किया वादा, खरगे को सुनाई खरी-खरी
विधानसभा चुनाव: आज चेन्नई में चढ़ेगा सियासी पारा, आमने-सामने होंगे दो दिग्गज, दक्षिण के रण में शाह और राहुल
मातोश्री के गेट पर खड़े थे शाह, संजय राउत ने खोल दिए अतीत के पन्ने, मोदी-पवार की मीटिंग का भी खोला राज!
केरल चुनाव: ‘यह सरकार बदलने का नहीं, केरल का भविष्य तय करने का चुनाव’, एर्नाकुलम रैली में बोले अमित शाह
देश की अन्य लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें
क्या है सहकारी विश्वविद्याल विधेयक
गौरतलब है कि त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक 2025 को 3 फरवरी 2025 को लोकसभा में पेश किया गया था। इस विश्वविद्यालय की स्थापना का उद्देश्य सहकारिता आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना और कृषि, स्वरोजगार और सामाजिक समावेश के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान करना है। इसके जरिए ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के नए अवसर और समाज में आत्मनिर्भरता का भाव विकसित करने का लक्ष्य तय किया गया है। शाह ने यह भी बताया कि सहकारिता का क्षेत्र देश के हर परिवार और गांव को जोड़ता है और यह न केवल कृषि, बल्कि ग्रामीण विकास और स्वरोजगार में भी अहम भूमिका निभाता है।
Home minister big message hindi news parliament season after delhi now lotus will bloom in west bengal said amit shah in lok sabha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नोएडा में पार्टी करने गए छात्र की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत; NCR में इस तरह का तीसरा हादसा
Apr 08, 2026 | 08:10 PMवैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा ईशान किशन और ऋषभ पंत का खास रिकॉर्ड, मुंबई इंडियंस के खिलाफ की थी विस्फोटक बल्लेबाजी
Apr 08, 2026 | 08:07 PMरेलवे का समर गिफ्ट; तिरुपति-रक्सौल स्पेशल ट्रेन शुरू, बिलासपुर-गोंदिया रेलखंड का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण
Apr 08, 2026 | 08:02 PMपरमाणु बम नहीं, ये है ईरान का ‘असली हथियार’! रूस के इस खुलासे से दुनिया में हड़कंप, कहा- कांप रही है दुनिया
Apr 08, 2026 | 07:58 PMAFC Women’s Championship में भारतीय अंडर-20 महिला टीम ने चीनी ताइपे को हराया, क्वार्टरफाइनल की उम्मीदें जिंदा
Apr 08, 2026 | 07:48 PMबिहार में नई सरकार की कवायद तेज! इस्तीफे से पहले CM नीतीश का दिल्ली दौरा; मोदी-शाह के साथ अहम मुलाकात
Apr 08, 2026 | 07:45 PMपुलिस नौकरी का झांसा देकर 1.27 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, सोने के आभूषण बरामद
Apr 08, 2026 | 07:45 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














