आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 25 फरवरी 2025: एक क्लिक में पढ़ें अब तक की प्रमुख खबरें
Hindi breaking live Hindi headlines update 25 february: देश-दुनिया में इस वक्त की बड़ी खबर कौन सी है, राजनीति में क्या कुछ हो रहा है? इसके बारे में जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे इस पेज पर बने रहें...
- Written By: आकाश मसने
ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Hindi breaking live Hindi headlines update 25 february: वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में 25 से 27 फरवरी तक वीआईपी दर्शन की सुविधा पर रोक लगा दी गई है। महाशिवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने ये निर्णय लिया है। काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने सोमवार को कहा कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से श्रद्धालुओं के लौटने के कारण काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में जबरदस्त वृद्धि हुई है। देश-दुनिया में इस वक्त की बड़ी खबर कौन सी है, राजनीति में क्या कुछ हो रहा है? इसके बारे में जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे इस पेज पर बने रहें…
सम्बंधित ख़बरें
25 Feb 2025 01:48 PM (IST)
25 Feb 2025 01:48 PM (IST)छत्तीसगढ़ : जेलों में बंद 18,500 कैदियों ने प्रयागराज से लाए जल से किया पवित्र स्नान
मंगलवार को छत्तीसगढ़ की 33 जेलों में बंद लगभग 18,500 कैदियों ने प्रयागराज से लाए गए त्रिवेणी संगम के पवित्र जल से स्नान किया। अधिकारियों ने बताया कि राज्य की पांच केंद्रीय जेलों, 20 जिला जेलों और 8 उप जेलों समेत सभी 33 जेलों में स्थापित 'कुंड' (टैंक) में आज सुबह 'पुण्य स्नान' शुरू हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हर हर महादेव, हर हर गंगे🚩
कैदियों के आत्मशुद्धि और नैतिक उत्थान के लिए विशेष पहल के साथ महाकुंभ के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के हर जेल में कैदियों को गंगा जल स्नान कराया गया। माननीय मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी की सरकार सुधार और पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है।@narendramodi… pic.twitter.com/DtX73VNi5r
— Vijay sharma (@vijaysharmacg) February 25, 2025
25 Feb 2025 01:22 PM (IST)
25 Feb 2025 01:22 PM (IST)भारत-जापान का संयुक्त सैन्य अभ्यास का छटा संस्करण शुरू
भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास, धर्म गार्जियन का छठा संस्करण 24 फरवरी 2025 को जापान के पूर्वी फ़ूजी प्रशिक्षण क्षेत्र में शुरू हुआ। यह महत्वपूर्ण अभ्यास एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि इसे पहले से कहीं अधिक बड़े पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अभ्यास की शुरुआत के बाद से पहली बार सैनिकों की भागीदारी को कंपनी-शक्ति स्तर तक बढ़ाया गया है। यह अभ्यास 24 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक चलेगा।
The 6th edition of the India-Japan joint military exercise, Dharma Guardian, began on February 24, 2025, at the East Fuji Training Area in Japan. This significant exercise marks a major milestone as it is being conducted at an enhanced scale, with the participation of troops… pic.twitter.com/bHTnsUJomW
— ANI (@ANI) February 25, 2025
25 Feb 2025 12:21 PM (IST)
25 Feb 2025 12:21 PM (IST)दिल्ली विधानसभा में CM रेखा गुप्ता ने पेश की CAG रिपोर्ट
दिल्ली विधानसभा में CAG रिपोर्ट पेश की गई। यह रिपोर्ट दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेश की।
25 Feb 2025 11:45 AM (IST)
25 Feb 2025 11:45 AM (IST)आतिशी समेत AAP के 11 विधायकों को पूरे दिन के लिए निष्कासित किया गया
दिल्ली विधानसभा सत्र कल यानी सोमवार से शुरू हुआ। आज यानी मंगलवार को दिल्ली के LG विनय कुमार सक्सेना अपना अभिभाषण दे रहे है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। इसके बाद आतिशी समेत आप के 11 विधायकों को पूरे दिन के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
25 Feb 2025 11:20 AM (IST)
25 Feb 2025 11:20 AM (IST)दिल्ली विधानसभा सत्र के दौरान जोरदार हंगामा आतिशी समेत सभी AAP विधायक किए गए बाहर
दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के दौरान विपक्षी विधायकों ने जाेरदार हंगामा किया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष आतिशी सहित कई AAP विधायकों को सदन से बाहर कर दिया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें
25 Feb 2025 11:10 AM (IST)
25 Feb 2025 11:10 AM (IST)लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में लालू, तेजस्वी यादव को कोर्ट ने किया तलब
लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से RJD प्रमुख लालू यादव को झटका लगा है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपियों को तलब किया है। सभी नामजद आरोपियों को 11 मार्च को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है। स्पेशल CBI जज विशाल गोगने ने केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा दायर आरोपपत्रों पर संज्ञान लेने के बाद यह आदेश पारित किया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
25 Feb 2025 10:58 AM (IST)
25 Feb 2025 10:58 AM (IST)डिजाइन प्लेटफॉर्म Canva हुआ डाउन, यूजर हो रहे परेशान
लोकप्रिय डिज़ाइन प्लेटफ़ॉर्म में से एक कैनवा (Canva) आउटेज का सामना कर रहा है, जिससे यूजरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। ऑनलाइन आउटेज मॉनिटरिंग साइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, लगभग 400 रिपोर्ट पहले ही आ चुकी हैं, और यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
पूरी खबर यहां पढ़े: Canva Down: फोटो एडिटिंग ऐप कैनवा की सेवाएं हुई ठप्प, यूजर्स को हो रही परेशानी
25 Feb 2025 10:24 AM (IST)
25 Feb 2025 10:24 AM (IST)माणिकराव कोकाटे के सजा पर लगी रोक
महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे को नासिक सत्र न्यायालय ने बड़ी राहत है। सत्र न्यायालय ने जिला कोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी जिसमें कोकाटे को 2 साल की जेल व 50 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
25 Feb 2025 10:01 AM (IST)
25 Feb 2025 10:01 AM (IST)बिहार के लखीसराय में मिड डे मील खाने के बाद 100 से ज्यादा बच्चे बीमार
बिहार के लखीसराय में मिड डे मील खाने के बाद 100 से अधिक बच्चे बीमार हो गए हैं। मामला जिले के पिपरिया अंचल अतंर्गत मुडवरिया गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय का बताया जा रहा है। जहां शिक्षकों पर आरोप है कि दोपहर को मध्यान भोजन में छिपकली मिलने के बाद भी बच्चों को भोजन खिलाया गया। जिसके कारण करीब 104 बच्चे बीमार हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें- मिड-डे मील के खाने में मिला गिरगिट…फिर भी बच्चों को परोसा, 84 मासूम पहुंचे अस्पताल तो मचा हड़कंप
25 Feb 2025 09:20 AM (IST)
25 Feb 2025 09:20 AM (IST)PM मोदी आज शिखर सम्मेलन एडवांटेज असम 2.0 का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम दौरे के दौरान गुवाहाटी में निवेशकों के शिखर सम्मेलन एडवांटेज असम 2.0 का उद्घाटन करेंगे। 25 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी सुबह करीब 10:45 बजे गुवाहाटी में 25 से 26 फरवरी तक चलने वाले एडवांटेज असम 2.0 का उद्घाटन करेंगे।
#WATCH | Assam: PM Narendra Modi to visit Guwahati and inaugurate Advantage Assam 2.0
(Visuals from Khanapara Veterinary College field) pic.twitter.com/k9N6EJIiEv
— ANI (@ANI) February 25, 2025
25 Feb 2025 08:54 AM (IST)
25 Feb 2025 08:54 AM (IST)मंबई में 2 दिन के लिए लू का येलो अलर्ट जारी
मुंबई और आसपास के इलाकों में आज और कल के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी मुंबई के अनुसार यहां उच्चतम तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, जो फरवरी महीने के सामान्य तापमान से लगभग 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
25 Feb 2025 08:11 AM (IST)
25 Feb 2025 08:11 AM (IST)खत्म होगी रूस-यूक्रेन की जंग, UNSC में प्रस्ताव पारित
यूक्रेन में तत्काल युद्ध रोकने की मांग करने वाले प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की मंजूरी मिल गई है। इस प्रस्ताव के पक्ष में 15-सदस्यीय परिषद के 10 सदस्यों ने मतदान किया, जबकि फ्रांस समेत पांच देशों ने वोटिंग से परहेज किया।
25 Feb 2025 08:06 AM (IST)
25 Feb 2025 08:06 AM (IST)दिल्ली के द्वारका में एक घर में लगी आग, 8 दमकल गाड़ियां मौजूद
दिल्ली के द्वारका सेक्टर 16ए, आज़ाद नगर में तड़के करीब 3:21 बजे एक घर में आग लग गई। आग दो वाहनों, एक किराने की दुकान और ग्राउंड फ्लोर पर रखे घरेलू सामान में लगी थी। दिल्ली अग्निशमन विभाग ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही 8 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं।
25 Feb 2025 06:52 AM (IST)
25 Feb 2025 06:52 AM (IST)महाकुंभ 2025 के आखिरी दो दिन बचे, श्रद्धालुओं का आना अब भी जारी
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर चल रहे महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं का आना जारी है। अब महाकुंभ के आखिरी दो दिन बचे हैं। कल यानी 26 फरवरी को महाकुंभ का समापन होगा।
#WATCH | Uttar Pradesh: Devotees continue to arrive at Triveni Sangam in Prayagraj to be a part of #MahaKumbh2025.
The Mela will go on till 26th February. pic.twitter.com/PGH1tBdU70
— ANI (@ANI) February 25, 2025
25 Feb 2025 06:44 AM (IST)
25 Feb 2025 06:44 AM (IST)बंगाल की खाड़ी में आया भूकंप
आज सुबह 06:10 बजे बंगाल की खाड़ी में भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 मापी गई है।
An earthquake with a magnitude of 5.1 on the Richter Scale hit the Bay of Bengal at 06:10 IST today
(Source - National Center for Seismology) pic.twitter.com/Fro47VpwTK
— ANI (@ANI) February 25, 2025
पूरी खबर पढें- Earthquake: खाड़ी में आए भूंकप से कांप उठा पश्चिम बंगाल, रिएक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई तीव्रता
25 Feb 2025 06:40 AM (IST)
25 Feb 2025 06:40 AM (IST)दिल्ली विधानसभा में आज पेश होगी CAG की रिपोर्ट
दिल्ली विधानसभा में आज सीएजी रिपोर्ट (CAG Report) पेश की जाएगी। इसमें '6 फ्लैग स्टाफ रोड' पर मुख्यमंत्री आवास के नवीनीकरण में गंभीर अनियमितताओं का मुद्दा उठाया गया है। बता दें कि यह वही बंगला है, जिसमें दिल्ली के आप सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहते थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
