Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 20 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 20 जून LIVE: आज 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में आएगी 23वीं किस्त, PM मोदी का बंगाल दौरा

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: आज 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त मिलेगी। वहीं पीएम मोदी पश्चिम बंगाल में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

  • Written By: संजय सिंह बिष्ट
Updated On: Jun 20, 2026 | 10:04 AM
LIVE

आज की ताजा खबर (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:
  • 20 Jun 2026 10:04 AM (IST)

    20 Jun 2026 10:04 AM (IST)

    राजौरी में ऑपरेशन शेरूवाली जारी

    राजौरी जिले में चल रहे ‘ऑपरेशन शेरूवाली’ का आज 29वां दिन है। सुरक्षा बल मंजाकोट सेक्टर के गंभीर मुग़लान क्षेत्र स्थित डोरीमल के घने जंगलों में लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं। यह अभियान अब क्षेत्र में लंबे समय तक चलने वाले प्रमुख आतंकवाद विरोधी अभियानों में शामिल हो गया है।

  • 20 Jun 2026 09:28 AM (IST)

    20 Jun 2026 09:28 AM (IST)

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले रूसी दूतावास में हुआ योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से एक दिन पहले दिल्ली स्थित रूसी दूतावास में विशेष योग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देना है। 21 जून को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।

  • 20 Jun 2026 08:28 AM (IST)

    20 Jun 2026 08:28 AM (IST)

    मयूरभंज में IGNOU का स्पेशल आदिवासी रीजनल सेंटर शुरू: ओडिशा

    ओडिशा के मयूरभंज में इग्नू के विशेष क्षेत्रीय केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुलपति प्रोफेसर उमा कंजिलाल ने कहा कि यह केंद्र राष्ट्रपति की पहल और उनके मार्गदर्शन में स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य विशेष रूप से आदिवासी समुदाय के बीच कौशल विकास को बढ़ावा देना है। उनके अनुसार, इग्नू शिक्षा के साथ-साथ युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करने पर भी विशेष ध्यान दे रहा है।

    #WATCH | Mayurbhanj, Odisha | Speaking at the IGNOU Special Regional Centre, IGNOU Vice-Chancellor Professor Uma Kanjilal says, "...This is an initiative of the President, and we launched it based on her advice. This regional centre is being established to promote skill training,… pic.twitter.com/gCYBzxGsir

    — ANI (@ANI) June 20, 2026

  • 20 Jun 2026 08:05 AM (IST)

    20 Jun 2026 08:05 AM (IST)

    आज से पीएम मोदी का बंगाल दौरा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 और 21 जून को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। दौरे के पहले दिन वह हुगली में आयोजित पश्चिम बंगाल दिवस समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान पीएम मोदी रेलवे, कृषि, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन और पशुपालन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही वह पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त भी जारी करेंगे, जिससे देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा।

  • 20 Jun 2026 08:02 AM (IST)

    20 Jun 2026 08:02 AM (IST)

    लंदन में रेल हादसे से 1 व्यक्ति की मौत

    नॉर्थ लंदन में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है, जिसमें 1 व्यक्ति की मौत और 50 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

  • 20 Jun 2026 07:39 AM (IST)

    20 Jun 2026 07:39 AM (IST)

    दिल्ली के शाहदरा ने बड़ी घटना, घर में लगी भीषण आग

    दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, शाहदरा की बिहारी कॉलोनी स्थित गली नंबर 7 के एक मकान में आग लगने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Breaking News Today LIVE: 20 जून 2026 को देश में राजनीति, विकास, कृषि और जनकल्याण से जुड़े कई अहम कार्यक्रम होने जा रहे हैं, जिन पर पूरे देश की नजर बनी हुई है। पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद पहली बार राज्य स्थापना दिवस मनाया जाएगा, जबकि किसानों को भी बड़ी सौगात मिलने वाली है। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार पहली बार पश्चिम बंगाल दिवस का आयोजन करेगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुगली में आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे और रेलवे, कृषि तथा ग्रामीण विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती: प्रधानमंत्री मोदी तारकेश्वर में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर उनकी 125 फीट ऊंची प्रस्तावित प्रतिमा के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। देश और दुनिया से जुड़ी तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए नवभारत लाइव के साथ…

Aaj ki taaja khabar 20 june 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2026 | 07:21 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live
  • Live News
  • Live News Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.