-
मंगल, 23 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Assembly Session Bjp Present Cag Report Today Secrets Related To Sheesh Mahal Liquor Scam Expose
Delhi Assembly Session: आज BJP पेश करेगी CAG रिपोर्ट, शीश महल-शराब घोटाले से जुड़े राज का होगा पर्दाफाश!
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
रिपोर्ट में कहा गया है कि 6 फ्लैग स्टाफ रोड वाले बंगले को और बड़ा करने के लिए नियमों का उल्लंघन करके कैंप ऑफिस और स्टाफ ब्लॉक को भी उसमें मिला लिया गया था। यह वहीं बंगला है, जिसमें पूर्व सीएम केजरीवाल रहा करते थे।

रेखा गुप्ता और आतिशी, फोटो - सोशल मीडिया
नई दिल्ली : दिल्ली में नए सरकार गठन के बाद बीते 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र जारी है। विधानसभा के पहले सत्र के पहले दिन मंत्रियों ने शपथ लिया। आज दिल्ली विधानसभा का दूसरा दिन है। विधानसभा में आज पेश होने वाली सीएजी रिपोर्ट (CAG Report) में ‘6 फ्लैग स्टाफ रोड’ पर मुख्यमंत्री आवास के नवीनीकरण में गंभीर अनियमितताओं का मुद्दा उठाया गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि 6 फ्लैग स्टाफ रोड वाले बंगले को और बड़ा करने के लिए नियमों का उल्लंघन करके कैंप ऑफिस और स्टाफ ब्लॉक को भी उसमें मिला लिया गया था। बता दें, यह वहीं बंगला है, जिसमें दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल रहा करते थे।
कोरोना काल में हुआ था बंगले का रिनोवेशन
रिपोर्ट के अनुसार 6 फ्लैग स्टाफ रोड पर सीएम आवास के मरम्मत कार्य के लिए, लोक निर्माण विभाग यानी PWD ने टाइप VII और VIII आवास के लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग यानी CPWD द्वारा प्रकाशित प्लिंथ एरिया दरों को अपनाकर 7.91 करोड़ रुपये का बजट एस्टीमेट बनाया था। ध्यान देने वाली बात यह है कि दिल्ली लोक निर्माण विभाग द्वारा इस कार्य को अति आवश्यक घोषित किया गया था। कोरोना काल के दौरान ही बंगले के रिनोवेशन का पूरा काम संपन्न हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
‘अगर हम काफिर हैं तो हमारी बनाई सड़कों पर न चलें’, कैलाश विजयवर्गीय के बयान ने फिर मचाया बवाल; देखें VIDEO
NDA से फिर हुआ नीतीश का मोहभंग! मोदी सरकार ने दी थी ये बड़ी जिम्मेदारी, पूर्व सीएम ने सामने से क्यों ठुकराया?
अब नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर, तय समय में मिलेंगी बिजली-पानी, सीवर समेत 23 सेवाएं
MP में 23 जून को BJP का ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण पक्ष’, धारा 370 और राष्ट्रवाद होगा मुख्य केंद्र
शराब नीति घोटाले पर कैग रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा
कैग रिपोर्ट में शराब नीति घोटाले के बारे में कई गंभीर बातें सामने आईं। रिपोर्ट के अनुसार, शराब नीति में खामियों के कारण सरकार को 2,026 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। शराब नीति बनाने से पहले विशेषज्ञों से सलाह ली गई थी, लेकिन उनकी सिफारिशों को नजरअंदाज किया गया। कई ऐसी कंपनियों को भी लाइसेंस दिए गए जिनकी शिकायतें थीं या जो घाटे में चल रही थीं।
महत्वपूर्ण फैसलों पर कैबिनेट और उपराज्यपाल से मंजूरी नहीं ली गई और शराब नीति के नियमों को विधानसभा में पेश नहीं किया गया। कोविड-19 के नाम पर 144 करोड़ रुपये की लाइसेंस फीस माफ कर दी गई, जबकि इसकी कोई जरूरत नहीं थी। इसके अलावा, लाइसेंस वापसी के बाद फिर से नीलामी नहीं की गई, जिससे 890 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। ऐसे ही कई और फैसलों से सरकार को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
मोहल्ला क्लीनिक को लेकर कैग रिपोर्ट में क्या खुलासा हुआ?
स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय यानी DGHS, 2016-23 के दौरान मोहल्ला क्लीनिक के निर्माण के लिए आवंटित 35.16 करोड़ रुपये के बजट में से सिर्फ 9.78 करोड़ (28 प्रतिशत) ही खर्च कर सका। 31 मार्च 2017 तक 1000 आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक स्थापित करने के लक्ष्य के मुकाबले, विभाग केवल 523 मोहल्ला क्लीनिक ही स्थापित कर सका, जिसमें 31 इवनिंग शिफ्ट वाली मोहल्ला क्लीनिक शामिल थीं। दिल्ली के चार जिलों में 218 में से 41 मोहल्ला क्लीनिक डॉक्टरों की कमी और स्टाफ के छुट्टी पर होने के कारण महीने में 15 दिन से लेकर 23 दिन तक की अवधि के लिए बंद रहे थे।.
दिल्ली की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
दिल्ली विधानसभा में आज यानी 25 फरवरी CAG रिपोर्ट पेश होने वाली है। ऐसे में कैग की इन सारे खुलासे दिल्ली में पिछली आम आदमी पार्टी के सरकार की पोल खुल चुकी है। आम आदमी पार्टी और दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल के लिए कैग के इस रिपोर्ट से मुश्किलें और बढ़ने वाली है। हालांकि, विधानसभा के इस सत्र में विपक्षी आम आदमी पार्टी अपने आप को सही साबित करने की कोशिश करेगी, जिसके कारण सदन में हंगामें की संभावना बनी हुई है।
Delhi assembly session bjp present cag report today secrets related to sheesh mahal liquor scam expose
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें किसकी बदलेगी किस्मत
Jun 23, 2026 | 12:15 AMपति-पत्नी के बीच बढ़ रही दूरियां होंगी खत्म, अपनाएं ये 7 आसान उपाय, रिश्ते में फिर लौटेगा प्यार
Jun 22, 2026 | 11:39 PMHeart Attack Risk : सुबह की ये 4 गलतियां बढ़ा सकती हैं हार्ट अटैक का खतरा, रोज करते हैं तो हो जाएं सतर्क
Jun 22, 2026 | 11:17 PMशिंदेसेना के साथ काम करेंगे गोकुल गीते, बने सहयोगी सदस्य, आखिर कैसे सफल रहा उदय सामंत का खेल?
Jun 22, 2026 | 11:15 PMमुंबई: मध्य रेल के 11 कर्मचारियों को मिला महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार, समय रहते टालीं थीं संभावित दुर्घटनाएं
Jun 22, 2026 | 11:10 PMआग, धुआं और चीखें! कैसे मौत के जाल में बदल गई लखनऊ की बिल्डिंग? 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी त्रासदी
Jun 22, 2026 | 11:02 PMदीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी में असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती, 1.40 लाख तक सैलरी; ऑनलाइन आवेदन के साथ भेजें हार्ड कॉपी
Jun 22, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

फिर गरमाया भारत-नेपाल सीमा विवाद! पीएम बालेन शाह के बयान से क्यों मचा बवाल- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:45 PM
MP Water Crisis: विदिशा में फूटा जनता का गुस्सा, पानी में आ रहा कीड़ा, महामारी का मंडराया खतरा; देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:38 PM
21 साल पुराने सपा पार्टी के दफ्तर पर गरजा बुलडोजर, सीतापुर प्रशासन ने सुबह ही कार्रवाई को दिया अंजाम- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:27 PM
लखनऊ में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग से 15 बच्चों की मौत, रो पड़े डिप्टी CM बृजेश पाठक; देखें- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:16 PM
धर्म से नहीं, धन से प्यार! राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फूटा अखिलेश का गुस्सा, देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 02:17 PM
मौलाना रजवी ने अखिलेश यादव को दिया अल्टीमेटम, तोड़ दिया सीएम बनने का सपना! देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 12:27 PM














