Canva Down: फोटो एडिटिंग ऐप कैनवा की सेवाएं हुई ठप्प, यूजर्स को हो रही परेशानी

दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय डिजाइनिंग प्लेटफॉर्म में से एक कैनवा वर्तमान में समस्या का सामना कर रहा है। फोटो एडिटिंग ऐप Canva 25 फरवरी 2025 को कुछ समय के लिए काम नहीं कर रहा है।
Canva Down: फोटो एडिटिंग ऐप कैनवा की सेवाएं हुई ठप्प, यूजर्स को हो रही परेशानी
Canva Down: फोटो एडिटिंग ऐप कैनवा की सेवाएं हुई ठप्प, यूजर्स को हो रही परेशानी
Published on: 
Updated on: 

Canva Down: दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय डिजाइनिंग प्लेटफॉर्म में से एक कैनवा वर्तमान में समस्या का सामना कर रहा है। फोटो एडिटिंग ऐप Canva 25 फरवरी 2025 को कुछ समय के लिए काम नहीं कर रहा है। जिसकी वजह से लोगों को काम करने में दिक्कत हो रही है। यह समस्या ज्यादातर यूजर्स को फेस करनी पड़ रही है। जहां पर वह फोटो एडिट करने में असमर्थ हैं। साथ ही लोगों को ऐप एक्सेस करने में दिक्कत हो रही है। यूजर्स इस पर लॉग इन नहीं कर पा रहे हैं। इस बात की शिकायत लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कर रहे हैं। यह समस्या सोमवार को सुबह सामने आई है।

यूजर्स को काम करने में हो रही परेशानी

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई सॉफ्टवेयर कंपनी कैनवा सोशल मीडिया के लिए तस्वीरें और मल्टीमीडिया कंटेंट बनाने का काम करती है। यह एक ग्राफिक डिजाइन प्लेटफॉर्म है जिसकी मदद से लोग फोटो एडिट करते हैं। फिलहाल इसे इस्तेमाल करने में यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी जानकारी तब लगी जब सैंकड़ों यूजर्स कैनवा पर डिजाइन को अपलोड या डाउनलोड नहीं कर पा रहे थे। जिसका गुस्सा यूजर्स एक्स पर शेयर करते हुए निकाल रहे हैं और शिकायत कर रहे हैं। जिसे संबंधित लोग मीम भी एक्स पर शेयर कर रहे हैं।

अन्य देशों में भी हो रही कैनवा इस्तेमाल करने में समस्या

कैनवा के डाउन होते ही सोशल मीडिया पर कंपनी का नाम ट्रेंड करने लगा। हालांकि कैनवा को लेकर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं डाइनडिटेक्टर नामक आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार 972 यूजर्स को कैनवा इस्तेमाल करने में समस्या आ रही है। वहीं, यह समस्या सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अन्य देश जैसे अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में भी देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार करीब 56 प्रतिशत उपयोगर्ता वेबसाइट के साथ समस्या का सामना कर रहे हैं। वहीं 44 प्रतिशत मोबाइल ऐप के साथ भी यह समस्या आ रही है।