Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 22 जून LIVE: बंगाल में आज अपना पहला बजट पेश करेंगी भाजपा सरकार

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: पश्चिम बंगाल में आज भाजपा सरकार अपना पहला बजट पेश करेंगी। बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर सकता हैं।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 22, 2026 | 09:35 AM
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:
  • 22 Jun 2026 09:35 AM (IST)

    22 Jun 2026 09:35 AM (IST)

    अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर धारदार हथियार से हमला

    मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र त्रिपाठी पर धारदार हथियार से हमला किया गया है।

  • 22 Jun 2026 09:06 AM (IST)

    22 Jun 2026 09:06 AM (IST)

    पीएम मोदी ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी जन्मदिन की बधाई

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना की।

    Birthday greetings to the Chief Minister of Tamil Nadu, Thiru C. Joseph Vijay Ji. I pray for his long and healthy life.@TVKVijayHQ

    — Narendra Modi (@narendramodi) June 22, 2026

  • 22 Jun 2026 08:25 AM (IST)

    22 Jun 2026 08:25 AM (IST)

    मुंबई-वडोदरा हाईवे पर BMW कार हादसे में 2 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र के बदलापुर में मुंबई-वडोदरा हाईवे पर एक BMW कार के सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर रही है।

    #WATCH | Badlapur, Maharashtra: Two people dead after a BMW car was involved in a road accident on the Mumbai–Vadodara Highway in Badlapur.

    A case has been registered against the driver. Visuals from the spot. (21.06)

    (Source: Police) https://t.co/cEjpT00lhI pic.twitter.com/et38tPt6Ua

    — ANI (@ANI) June 22, 2026

  • 22 Jun 2026 07:51 AM (IST)

    22 Jun 2026 07:51 AM (IST)

    दिल्ली में BRICS देशों के NSA की बैठक आज

    दिल्ली में आज BRICS देशों के NSA की बैठक होगी। अजीत डोभाल इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक के दौरान ब्रिक्स के सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार/प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख दुनिया के सामने मौजूद गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियां विषय पर चर्चा करेंगे और अपने विचार साझा करेंगे।

  • 22 Jun 2026 07:19 AM (IST)

    22 Jun 2026 07:19 AM (IST)

    हैदराबाद में NEET परीक्षा के दौरान गड़बड़ी करने के आरोप में छात्र गिरफ्तार

    हैदराबाद सिटी पुलिस ने रागनगुडा परीक्षा केंद्र पर गड़बड़ी करने के आरोप में 18 साल के NEET उम्मीदवार को पकड़ा। उसने वॉशरूम के फ्लश टैंक में मोबाइल फोन छिपाया था और उसका इस्तेमाल जवाब खोजने के लिए किया। हैदराबाद सिटी पुलिस ने बताया कि रंगे हाथों पकड़े जाने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने डिवाइस जब्त कर ली है और संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज किया है।

  • 22 Jun 2026 07:12 AM (IST)

    22 Jun 2026 07:12 AM (IST)

    महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री

    महाराष्ट्र के मुंबई में मॉनसून 2026 की एट्री हो चुकी है। मौसम विभाग (IMD) ने शहर में येलो अलर्ट जारी किया है और साथ ही "तूफान और बिजली गिरने" का अनुमान भी जताया है। ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर बारिश जारी है।

    #WATCH | Maharashtra | Monsoon 2026 arrives in Mumbai. IMD has issued a yellow alert in the city, also forecasting "thunderstorm and lightning."

    Visuals from Eastern Express Highway. pic.twitter.com/9ENkh1Kjq1

    — ANI (@ANI) June 22, 2026

  • 22 Jun 2026 06:52 AM (IST)

    22 Jun 2026 06:52 AM (IST)

    बंगाल सरकार आज अपना पहला बजट पेश करेगी

    पश्चिम बंगाल की सुवेंदु सरकार आज दोपहर 12 बजे वित्त वर्ष 2026-27 का राज्य बजट पेश करेगी। इस बजट में रोजगार सृजन, नए निवेश आकर्षित करने और एक नई औद्योगिक नीति लाने और विकास पर विशेष जोर दिया जा सकता है।

Breaking News Today LIVE: आज पश्चिम बंगाल में आज भाजपा सरकार अपना पहला 2026-27 का बजट पेश करेंगी। बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर केस में दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर सकता है। आगामी टूर्नामेंट के लिए विराट कोहली फिटनेस टेस्ट के लिए आज बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचेंगे। दिल्ली में आज ब्रिक्स देशों के NSA की बैठक होगी, इसकी अध्यक्षता अजीत डोभाल करेंगे। दिल्ली में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। देश और दुनिया की तमाम लेटेस्ट और ताजा अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ….

Aaj ki taaja khabar 22 june 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 06:49 AM

Topics:  

  • Live
  • Live News
  • Live News Update
  • Live Updates

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.