-
मंगल, 23 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Russia Ukraine War Will End Unsc Approves Proposal To Ban War
Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध होगा खत्म! जंग पर रोक लगाने वाले प्रस्ताव को मिली मंजूरी
- Written By: मनोज आर्या
ठीक तीन साल पहले 24 फरवरी 2022 को शुरू हुए इस युद्ध में यूक्रेन को ही नहीं, हमला करने वाले रूस को भी जान-माल की भारी कीमत चुकानी पड़ी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
संयुक्त राष्ट्र: यूक्रेन में तत्काल युद्ध रोकने की मांग करने वाले प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मंजूरी मिल गई है। इस प्रस्ताव के पक्ष में 15-सदस्यीय परिषद के 10 सदस्यों ने मतदान किया, जबकि फ्रांस समेत पांच देशों ने वोटिंग से परहेज किया। इसके पक्ष में 10 वोट पड़े और विपक्ष में कोई भी वोट नहीं पड़ा, लेकिन फ्रांस और ब्रिटेन सहित पांच लोगों ने मतदान में भाग नहीं लिया, जो उस प्रस्ताव पर वीटो लगा सकते थे, जिसमें रूस को दोषी ठहराए बिना केवल संघर्ष को शीघ्र समाप्त करने की अपील की गई थी।
प्रस्ताव में यूक्रेन में तत्काल जंग रोकने और दोनों देशों के बीच स्थायी शांति की बात कही गई है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पहले ही यूक्रेन में जारी युद्ध पर तत्काल विराम लगाए जाने का आग्रह किया है और रूस से अपने सैन्य बलों को तत्काल वापस बुलाने की मांग की है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने लिया महत्वपूर्ण निर्णय
वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया, जिसमें रूस से यूक्रेनी क्षेत्रों से तत्काल वापसी की मांग की गई है। यह प्रस्ताव यूक्रेन और उसके यूरोपीय सहयोगियों द्वारा तैयार और पेश किया गया था। प्रस्ताव को 93 देशों ने समर्थन दिया, 18 ने विरोध किया। ठीक तीन साल पहले 24 फरवरी 2022 को शुरू हुए इस युद्ध में यूक्रेन को ही नहीं, हमला करने वाले रूस को भी जान-माल की भारी कीमत चुकानी पड़ी है। यूक्रेन को निशाना बनाने वाले रूस के पास युद्ध के लिए अपनी दलीलें रही हैं और यूक्रेन के पास अपनी जमीन, अपनी संप्रभुता को बचाने के लिए लड़ने के अलावा कोई चारा नहीं रहा।
सम्बंधित ख़बरें
सिंधु जल संधि से POK तक… भारत के कूटनीतिक प्रहार से बैकफुट पर पाक, दुनिया के सामने खुली पोल
India Russia Deal: रेयर अर्थ मिनरल्स की सप्लाई के लिए भारत और रूस की कंपनी रोसनेफ्ट में बड़ी डील
कौन हैं भारतीय राजनयिक अनुपमा सिंह? जिन्होंने वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को ‘राक्षस’ कहकर घुटनों पर ला दिया
India Russia Pact: भारत में 3000 रूसी सैनिकों की तैनाती और सैन्य लॉजिस्टिक समझौते का क्या है असली सच?
अमेरिका से प्रस्ताव को संशोधित करने की अपील
युद्ध समाप्त करने की मांग के साथ ही एक अन्य प्रस्ताव यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का जिक्र किए बगैर अमेरिका ने पेश किया, जिसे कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। यूरोपीय देशों ने अमेरिका से प्रस्ताव को संशोधित करने की अपील की और दिलचस्प बात ये रही की सूपर पावर ने अपने प्रस्ताव पर मतदान के दौरान असेंबली से गैर-हाजिर रहा।
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
संशोधित अमेरिकी मसौदा प्रस्ताव को भी 93 वोटों के साथ पारित हुए, जबकि अमेरिका समेत 73 देशों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया और आठ ने इसके खिलाफ वोट किया। यहां एक झटका रूस को भी लगा जो इस संशोधन में भी हमले के मूल कारण जैसे शब्द शामिल करा पाने की कोशिश में विफल रहा।
Russia ukraine war will end unsc approves proposal to ban war
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें किसकी बदलेगी किस्मत
Jun 23, 2026 | 12:15 AMपति-पत्नी के बीच बढ़ रही दूरियां होंगी खत्म, अपनाएं ये 7 आसान उपाय, रिश्ते में फिर लौटेगा प्यार
Jun 22, 2026 | 11:39 PMHeart Attack Risk : सुबह की ये 4 गलतियां बढ़ा सकती हैं हार्ट अटैक का खतरा, रोज करते हैं तो हो जाएं सतर्क
Jun 22, 2026 | 11:17 PMशिंदेसेना के साथ काम करेंगे गोकुल गीते, बने सहयोगी सदस्य, आखिर कैसे सफल रहा उदय सामंत का खेल?
Jun 22, 2026 | 11:15 PMमुंबई: मध्य रेल के 11 कर्मचारियों को मिला महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार, समय रहते टालीं थीं संभावित दुर्घटनाएं
Jun 22, 2026 | 11:10 PMआग, धुआं और चीखें! कैसे मौत के जाल में बदल गई लखनऊ की बिल्डिंग? 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी त्रासदी
Jun 22, 2026 | 11:02 PMदीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी में असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती, 1.40 लाख तक सैलरी; ऑनलाइन आवेदन के साथ भेजें हार्ड कॉपी
Jun 22, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

फिर गरमाया भारत-नेपाल सीमा विवाद! पीएम बालेन शाह के बयान से क्यों मचा बवाल- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:45 PM
MP Water Crisis: विदिशा में फूटा जनता का गुस्सा, पानी में आ रहा कीड़ा, महामारी का मंडराया खतरा; देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:38 PM
21 साल पुराने सपा पार्टी के दफ्तर पर गरजा बुलडोजर, सीतापुर प्रशासन ने सुबह ही कार्रवाई को दिया अंजाम- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:27 PM
लखनऊ में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग से 15 बच्चों की मौत, रो पड़े डिप्टी CM बृजेश पाठक; देखें- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:16 PM
धर्म से नहीं, धन से प्यार! राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फूटा अखिलेश का गुस्सा, देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 02:17 PM
मौलाना रजवी ने अखिलेश यादव को दिया अल्टीमेटम, तोड़ दिया सीएम बनने का सपना! देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 12:27 PM














