- Hindi News »
- India »
- Heavy Rains Killed 19 People 736 Roads Closed Due To Devastation In Himachal Orange Alert In In 13 Districts Of Uttarakhand
भारी बारिश ने ली 19 लोगों की जान, हिमाचल में तबाही की वजह से 736 सड़कें बंद, उत्तराखंड के ‘इन’13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
- Written By: वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: वैसे तो बारिश भारत के ज्यादातर हिस्सों में हो रही है, लेकिन उत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई हैं। यहां बारिश ने अपना ऐसा कहर बरपाया हैं कि चारों और सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। जी हां हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड से लेकर दिल्ली NCR तक हर तरफ हो रही मूसलाधार बारिश आफत बन गई है। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
सोशल मीडिया पर इन राज्यों से बारिश के हालत के वीडियो सामने आ रहे हैं। उनमें सिर्फ तबाही का मंजर नजर आ रहा है। दिल्ली में मानों सड़कें तालाब बनी हैं। वहीं उत्तराखंड-हिमाचल में पुल, सड़कें, कारें और इमारतें ढहती नजर आ रही हैं। ऐसे में अब इसके चलते कई इलाकों का मुख्यालयों से संपर्क भी टूट गया है। उत्तर भारत में बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 19 लोगों की मौत की खबर है। दिल्ली एनसीआर में बारिश को देखते हुए सोमवार को स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
उत्तराखंड के 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
जानकारी के लिए बता दें कि उत्तराखंड में 13 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में अब उत्तरकाशी, हरिद्वार, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, नैनीताल में बारिश की संभावना जताई गई है। रुद्रप्रयाग और चमोली में अलकनंदा, मंदाकिनी में भरी बारिश से खतरेकी आशंका है। ऐसे में अब इस खतरे को देखते हुए सावधानी के तौर पर 7 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। जी हां SDRF-NDRF की 34 कंपनियां तैनात हैं। अभी तक उत्तराखंड राज्य में 9 लोगों के मरने की जानकारी सामने आई है।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तरकाशी में फिर तबाही लेकर आई भारी बारिश, घरों में घुसा मलबा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
रुद्रप्रयाग और चमोली में कुदरत का कहर, बादल फटने के बाद दरके पहाड़- देखें VIDEO
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, उत्तरकाशी में बहा पुल, यमुनोत्री से टूटा संपर्क
विशेष: पूरे देश में जारी है मानसून का कहर, उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक बस पानी
#WATCH | Due to the rise in the water level of the Bhagirathi River following heavy rain in Uttarkashi, a child was stuck in the middle of the river for an hour. Later the child somehow managed to come out of the river by himself. pic.twitter.com/9JmNCDh0sB — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 9, 2023
हिमाचल में बारिश का कहर
मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में गुरुवार तक बारिश जारी रहे। ऐसे में मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेश में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुई है। वहीं जगह जगह जलभराव के चलते सामान्य जीवन प्रभावित हो गया है। इतना ही नहीं बल्कि भूस्खलन के चलते 3 हाइवे समेत 736 सड़कें बंद हैं। बता दें कि मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे बंद हो गया है।
Heavy to very heavy rain is lashing Himachal Pradesh since two days. The damage caused by natural calamities is extremely painful. It is a humble request to Gujaratis not to go Himachal pradesh now.?#HimachalPradesh #Rain #Raininhimachal #Monsoon #DelhiRains #Flood #Gujarat pic.twitter.com/KF9kZhwiMs — Go Gujarat (@GoGujarat_) July 9, 2023
Heavy rains killed 19 people 736 roads closed due to devastation in himachal orange alert in in 13 districts of uttarakhand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur Weather: मौसम का डबल रोल, दिन में 41 डिग्री की झुलसाने वाली गर्मी, शाम को झमाझम बारिश और ओलों का अलर्ट
May 30, 2026 | 06:05 AMHoroscope 30 May 2026: आज जन्मे बच्चों का भाग्य कैसा होगा? जानें उनका व्यक्तित्व, करियर और पूरा भविष्यफल
May 30, 2026 | 06:02 AMMaharashtra Weather: भीषण गर्मी के बीच बारिश की आस, विदर्भ में ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें आपके शहर का हाल
May 30, 2026 | 05:55 AMApple का सबसे बड़ा AI दांव, नया Siri बनेगा ChatGPT जैसा स्मार्ट, iPhone यूजर्स चौंक जाएंगे
May 30, 2026 | 05:06 AMपेट्रोल-डीजल हुआ महंगा तो EV की डिमांड में आया विस्फोट, 15 दिनों में दोगुनी हुई इलेक्ट्रिक कारों की बुकिंग
May 30, 2026 | 03:48 AMAaj Ka Rashifal 30 May 2026: कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ, जानें अपनी राशि का पूरा भाग्यफल
May 30, 2026 | 12:02 AMRiver Rejuvenation: खाम नदी पुनर्जीवन परियोजना के मे आई गति, प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ नदी बनाने के दिए निर्देश
May 29, 2026 | 11:49 PMवीडियो गैलरी

डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM














