-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Heavy Rain Again Brought Devastation In Uttarkashi Debris Entered Houses Rescue Operation Continues
उत्तरकाशी में फिर तबाही लेकर आई भारी बारिश, घरों में घुसा मलबा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Cloudburst in Uttarkashi: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक बार फिर भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। नौगांव बाजार क्षेत्र में शनिवार शाम अचानक तेज वर्षा के बाद स्थानीय नाले उफान पर आ गए।

प्रतीकात्मक फोटो, फोटो- सोशल मीडिया
Uttarkashi Rescue Operation: उत्तरकाशी में अचानक से आई भारी बारिश के कारण मलबा रिहायशी इलाकों में घुस गया। एक मकान तो पूरी तरह से मलबे में दब गया जबकि कई अन्य घरों और दुकानों में पानी भर गया। कई गाड़ियां पानी और मलबे के साथ बह गईं। इनमें दोपहिया वाहन, मिक्चर मशीन और एक कार शामिल है।
बारिश के बाद हालात इतने खराब हो गए कि लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा। मौके पर प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। इस आपदा के चलते दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे को बंद करना पड़ा, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
SDRF की टीम ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
ज़िलाधिकारी प्रशांत आर्या ने बताया कि स्योरी फल पट्टी क्षेत्र में भारी बारिश के बाद देवलसारी गधेरे में आई बाढ़ ने निचले इलाकों को बुरी तरह प्रभावित किया। नौगांव में पानी का स्तर इतना बढ़ गया कि सड़कों पर खड़े वाहन तक बह गए। इस क्षेत्र में SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है ताकि किसी भी फंसे हुए व्यक्ति को समय रहते बचाया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तर भारत से लेकर दक्षिण तक मानसून का तांडव, अगले 12 घंटे इन राज्यों के लिए भारी; IMD का बड़ा अलर्ट
देश के इन राज्यों पर मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट
Weather Alert: 12 राज्यों में भारी बारिश और 85km/h की रफ्तार से आंधी का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल
Weather Alert: दिल्ली, UP और बिहार समेत कई राज्यों में अगले कुछ घंटे भारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
सीएम धामी ने लिया हाल-चाल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी से संपर्क कर राहत और बचाव कार्यों को तेजी से चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए और कोई भी मदद देर न हो।
कल दौरा करेगी केंद्र की टीम
इस बीच केंद्र सरकार की सात सदस्यीय अंतर-मंत्रालयी टीम 8 सितंबर को उत्तराखंड का दौरा करेगी। यह टीम आपदाओं से हुए नुकसान का आकलन करेगी और “पोस्ट डिजास्टर नीड असेसमेंट” की प्रक्रिया शुरू करेगी। टीम देहरादून में राज्य के अधिकारियों से मुलाकात भी करेगी।
क्या कहते हैं आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन
राज्य के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि इस वर्ष मानसून में अब तक 574 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो 2010 के बाद सबसे अधिक है। इस बारिश ने राज्य में बड़े पैमाने पर जान-माल की हानि पहुंचाई है। सरकार ने केंद्र से आपदा राहत के लिए 5702.15 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की मांग की है।
यह भी पढ़ें: पंजाब ही नहीं पंजाब सरकार पर भी बाढ़ का संकट! चन्नी ने AAP की अंदरुनी कलह से उठाया पर्दा
इसी के तहत मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में 13 आधुनिक लॉन्ग रेंज सायरनों का उद्घाटन भी किया। इन सायरनों की रेंज 8 से 16 किलोमीटर तक है, जो आपदा के समय लोगों को समय रहते सतर्क करने में मदद करेंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सायरनों का समय-समय पर परीक्षण किया जाए और जनता को इनके उपयोग के बारे में जागरूक किया जाए।
Heavy rain again brought devastation in uttarkashi debris entered houses rescue operation continues
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर इतना बवाल क्यों? इंदिरा गांधी के सवाल पर विजय वडेट्टीवार का जवाब
Aug 05, 2026 | 11:02 AMगलतियां बताए तो राम-विरोधी, करप्शन बताए तो देश-विरोधी! संसद के बाहर कांग्रेस का बड़ा मार्च, जवाबदेही की मांग
Aug 05, 2026 | 11:01 AMAwarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा
Aug 05, 2026 | 10:56 AMयवतमाल पुलिस के हत्थे चढे साइबर ठगी के तीन मास्टरमाइंड, पुणे से लेकर राजस्थान तक है इनका साइबर रैकेट
Aug 05, 2026 | 10:53 AMसावधान… WhatsApp से हो रही है जासूसी! लाखों अकाउंट अचानक हुए ब्लॉक, प्राइवेसी पर उठे सवाल; जानें पूरा विवाद
Aug 05, 2026 | 10:53 AMनासिक हाईवे पर FDA की बड़ी स्ट्राइक! भिवंडी जा रहा ₹79 लाख का प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू जब्त
Aug 05, 2026 | 10:50 AMआजाद भारत के पहले टेस्ट कप्तान लाला अमरनाथ, जिन्होंने बदल दी भारतीय क्रिकेट की तस्वीर, दर्ज है कई रिकॉर्ड
Aug 05, 2026 | 10:39 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














