-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Gujarat Ats Busted Aqiss Social Media Module 4 Terrorists Arrested
‘गजवा-ए-हिंद’ से देश में हिंसा भड़काने की साजिश, गुजरात ATS ने किया बड़ा खुलासा
- Written By: अर्पित शुक्ला
Gujarat ATS: गुजरात ATS ने अल-कायदा (AQIS) के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया. यह प्रतिबंधित संगठन से जुड़ी बड़ी कार्रवाई है।

पकड़े गए चारो आरोपी (Image- Social Media)
Gujarat ATS: अल-कायदा की भारतीय शाखा AQIS (Al-Qaeda in Indian Subcontinent) को लेकर गुजरात ATS ने बड़ा खुलासा किया है। एक बड़े सोशल मीडिया मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। ये आरोपी इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से ‘गजवा-ए-हिंद’ की विचारधारा से देश में हिंसा भड़काने की साजिश रच रहे थे।
खुफिया जानकारी के बाद कार्रवाई
10 जून 2025 को गुजरात ATS को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ इंस्टाग्राम अकाउंट्स, जैसे @sharyat_ya_shahadat, @f4rdeen_03, @_mujahideen1, @mujahideen.3, और @sefullah_muja_hid313, के माध्यम से देश-विरोधी और भड़काऊ कंटेंट शेयर की जा रही थी। ये सभी अकाउंट्स AQIS से जुड़े आतंकी कंटेंट, वीडियो तथा ऐसी विचारधारा फैलाकर मुस्लिम युवाओं को आतंक की राह पर ले जाने और भारत सरकार तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं के खिलाफ हिंसा भड़काने का काम कर रहे थे।
चार राज्यों में ताबड़तोड़ कार्रवाई
ATS ने SP के. सिद्धार्थ की निगरानी में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। जांच में इन अकाउंट्स के ऑपरेटरों की पहचान की गई।
• सैफुल्ला कुरैशी (मोडासा, गुजरात)
• फार्दीन शेख (फतेहवाड़ी, अहमदाबाद)
• ज़ीशान अली (नोएडा, उत्तर प्रदेश)
• मोहम्मद फाईक (चांदनी चौक, दिल्ली)
ATS की चार टीमें दिल्ली, नोएडा, मोडासा तथा अहमदाबाद में एक्टिव हुईं। दिल्ली स्पेशल सेल, यूपी ATS तथा स्थानीय पुलिस की मदद से चारों आरोपियों को 21 और 22 जुलाई 2025 को अरेस्ट कर गुजरात ATS कार्यालय लाया गया
सम्बंधित ख़बरें
‘अवार्ड-जीवी’ ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध
PM मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा से भारत को बड़ा फायदा! रक्षा, ऊर्जा और यूरेनियम पर हुए अहम समझौते
2 लाख से ज्यादा वक्फ संपत्तियां, आमदनी का कोई हिसाब नहीं; मोहसिन रजा ने की CM योगी से ऑडिट की मांग
छोटी सी गलती और सोनम को मिली जमानत…राजा रघुवंशी केस में SC में मेघालय सरकार की दलील, कोर्ट ने क्या कहा?
जांच में बड़ा खुलासा
अकाउंट के ऑपरेटर फार्दीन शेख के पास से AQIS का जिहादी साहित्य तथा एक तलवार बरामद हुई. उसके मोबाइल में एक वीडियो भी मिला जिसमें वो तलवार लहराते हुए कह रहा है कि “बस यही कमी थी, अब सब पूरा हो गया”।
इन चारों के मोबाइल और इंस्टाग्राम अकाउंट्स से भड़काऊ वीडियो, जिहादी कंटेंट, ‘गजवा-ए-हिंद’ से जुड़े मैसेज, काफिरों के खिलाफ हिंसा की बातें और शरिया कानून के समर्थन में पोस्ट मिले हैं। मोहम्मद फाईक पाकिस्तानी इंस्टाग्राम अकाउंट्स @gujjar_sab.111 तथा @MSalauddinSiddiqui1360 के संपर्क में था।
यह भी पढ़ें- विश्व बैंक से असम सरकार लेगी 2750 करोड़ कर्ज, 90% पैसा केंद्र करेगा वापिस
अन्य अकाउंट्स की भी हो रही जांच
पूछताछ के बाद ATS ने 25 और संदिग्ध इंस्टाग्राम अकाउंट्स की जांच शुरू कर दी है। कुल 62 अकाउंट्स से जुड़े डेटा खंगाले जा रहे हैं। चारों आरोपियों पर UAPA की धारा 13, 18, 38, 39 तथा IPC की धारा 113, 152, 196, 351(2) लगाई गई है। कोर्ट ने चारों आरोपियों को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
Gujarat ats busted aqiss social media module 4 terrorists arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
Jul 09, 2026 | 10:22 PMTruecaller पर सख्ती की तैयारी, सरकार के रडार पर आए Call Management Apps, जरूरी नंबर को भी बता रहा स्पैम
Jul 09, 2026 | 10:21 PMप्रोटीन का खजाना है पनीर! रोज़ की डाइट में शामिल करें ये 5 सीक्रेट रेसिपी, स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी चमकेगी
Jul 09, 2026 | 10:16 PMराजस्व और शहरी विकास विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर… अंबादास दानवे का महायुति सरकार पर तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 10:12 PMमराठवाड़ा को मिलेगा अपना रेलवे मंडल? सांसद संदीपान भुमरे ने रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव
Jul 09, 2026 | 10:11 PMICAR IVRI YP Recruitment 2026: आईवीआरआई में यंग प्रोफेशनल-1 के पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगा मौका
Jul 09, 2026 | 10:10 PMमेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PMवीडियो गैलरी

UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM














