- Hindi News »
- India »
- Govt Increases Security Foreign Minister Jayshankar With Bulletproof Car After Operation
ऑपरेशन सिंदूर के बाद अलर्ट मोड में सरकार, विदेश मंत्री की बढ़ाई सुरक्षा, अब बुलेटप्रूफ कार में नजर आएंगे जयशंकर
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। अब उनकी सुरक्षा के लिए एक खास बुलेटप्रूफ कार भी उपलब्ध कराई गई है। साथ ही, दिल्ली स्थित उनके आवास के आस-पास सुरक्षा इंतजामों को..
- Written By: अमन उपाध्याय

एस जयशंकर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को ध्यान में रखते हुए, विदेश मंत्री एस. जयशंकर की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा उनकी सुरक्षा में इजाफा किया गया है। अब उन्हें एक बुलेटप्रूफ गाड़ी दी गई है और राजधानी दिल्ली में उनके आवास के आसपास भी सुरक्षा के इंतज़ाम और मजबूत कर दिए गए हैं।
पहले से ही जयशंकर को सीआरपीएफ कमांडो के साथ Z-श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, जो सीआरपीएफ के कमांडो द्वारा दी जाती है। जिसे अक्टूबर 2023 में Y-श्रेणी से अपग्रेड किया गया था। उनकी सुरक्षा में 33 कमांडो की एक टीम 24 घंटे तैनात रहती है।
सुरक्षा की स्थिति की होगी पुनः जांच
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने रविवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें वीआईपी नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन नेताओं को विशेष सुरक्षा मुहैया कराना था, जिन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ तीखे बयान दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Quad Summit: मार्को रुबियो बोले- ‘अब सिर्फ बातों तक सीमित नहीं रहा क्वाड बल्कि ठोस कार्रवाई का मंच है’
Quad Summit: नई दिल्ली में शुरू हुई क्वाड समिट, विदेश मंत्री एस जयशंकर कर रहे क्वाड बैठक की अध्यक्षता
‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
छात्रों और यूथ की चमकी किस्मत! भारत और साइप्रस के बीच ‘माइग्रेशन और मोबिलिटी’ समेत इन बड़े समझौतों पर लगी मुहर
इस दौरान यह भी तय किया गया कि विदेश सचिव विक्रम मिस्री, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बीजेपी के लगभग 25 प्रमुख नेताओं की सुरक्षा की स्थिति की भी पुनः जांच की जाएगी। इन नेताओं में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, भूपेंद्र यादव, सांसद निशिकांत दुबे, सुधांशु त्रिवेदी और वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के नाम प्रमुख हैं।
सुरक्षा बढ़ाने का उद्देश्य खासकर ऐसे समय में लिया गया जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। हाल ही में भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देते हुए पाकिस्तान और पीओके स्थित आतंकी ठिकानों पर “ऑपरेशन सिंदूर” नामक कार्रवाई की। भारत-पाक संबंधों में बढ़ते तनाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने विदेश मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
जेड-श्रेणी की सुरक्षा क्या है?
भारत में जेड-श्रेणी की सुरक्षा तीसरे स्तर की महत्वपूर्ण सुरक्षा मानी जाती है। इसमें कुल 22 सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं, जिनमें 4 से 6 एनएसजी कमांडो और स्थानीय पुलिसकर्मी शामिल होते हैं। सुरक्षा में बुलेटप्रूफ गाड़ी और एस्कॉर्ट वाहन भी दिए जाते हैं। यह सुरक्षा व्यवस्था आम तौर पर उन प्रमुख व्यक्तियों को दी जाती है जिन्हें किसी प्रकार के खतरे की आशंका होती है, जैसे राजनेता या प्रसिद्ध हस्तियां। अक्टूबर 2023 में विदेश मंत्री एस. जयशंकर की सुरक्षा व्यवस्था को Y-श्रेणी से बढ़ाकर Z-श्रेणी कर दिया गया था।
सोमवार से नई दिल्ली पुलिस लाइंस में सुरक्षा कर्मचारियों को फायरिंग और मेडिकल इमरजेंसी से संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा, सभी सुरक्षा वाहनों में फर्स्ट एड किट लगाने का आदेश भी जारी किया गया है।
Govt increases security foreign minister jayshankar with bulletproof car after operation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
India Canada FTA: भारत और कनाडा के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बनी सहमति, पीयूष गोयल ने की चर्चा
May 26, 2026 | 12:10 PMGadchiroli: अट्टीवागू नाले पर अधूरी पुलिया को लेकर सिरोंचा में अनशन शुरू, 30 गांवों का संपर्क टूटने का खतरा
May 26, 2026 | 12:08 PMमुंबई का नया अर्बन लैंडमार्क बनेगा Byculla Cable Stayed Bridge, 40 स्टे केबल्स का काम पूरा
May 26, 2026 | 12:05 PMस्वास्थ्य व्यवस्थाओं की खुली पोल: अस्पताल से डॉक्टर और कर्मचारी गायब, फर्श पर लेटने को मजबूर गर्भवती महिला
May 26, 2026 | 12:03 PMश्री सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हुआ भूमिपूजन, धूप-गर्मी और बारिश से मिलेगी राहत, देखें तस्वीरें
May 26, 2026 | 11:57 AMTMC नेता जहांगीर खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, चुनावी हिंसा मामले में आज अहम सुनवाई, बढ़ी सियासी हलचल
May 26, 2026 | 11:47 AMछत्रपति संभाजीनगर: बॉटनिकल उद्यान के नाले में बह रहा दूषित पानी, मनपा की दोहरी नीति पर भड़के लोग
May 26, 2026 | 11:45 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














