-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Good News Cm Yogis Dream Project Noida Airport Will Start Soon Know When The Flights Will Start
खुशखबरी! सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट नोएडा हवाई अड्डा जल्द होगा शुरू, जानें कब से उड़ान भरेंगी विमान
- Written By: शुभम पाठक
नोएडा एयरपोर्ट की शुरुआत को लेकर नोएडा एयरपोर्ट के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने दावा किया है कि काम पूरा होने के बाद नोएडा एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा और इसकी शुरूआत अगले साल यानी 2025 अप्रैल में यहां से पहली उड़ान भरेगी।

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (सोर्स:-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जो कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट भी कहा जाता है। जो कि अब जल्द ही शुरू होने वाला है। नोएडा हवाई अड्डा योगी सरकार की सबसे प्रमुख परियोजनाओं में एक है। जिसकी शुरुआत के आगले साल यानी 2025 के अप्रैल में होने वाली है। जी हां इस एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट अप्रैल 2025 में उड़ान भरेगी।
नोएडा एयरपोर्ट की शुरुआत को लेकर नोएडा एयरपोर्ट के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने दावा किया है कि अब एयरोपोर्ट का काम जल्द ही पूरा होने वाला है और काम पूरा होने के बाद नोएडा एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा) देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा और इसकी शुरूआत अगले साल यानी 2025 अप्रैल में यहां से पहली उड़ान भरेगी।
नोएडा एयरपोर्ट के सीईओ ने दी जानकारी
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में अभी तक के कार्य की रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि हवाई अड्डे के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने बड़े स्तर पर दिलचस्पी दिखाई है। जानकारी के लिए बता दें कि अगले साल अप्रैल में वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने की तैयारियों में जुटा नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अपनी सत्यापन उड़ानें पूरा करने के बाद दिसंबर में एयरोड्रोम लाइसेंस के लिए आवेदन करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की नई पहल: हर माह इंटर कॉलेजों में पहुंचेंगे युवा IAS-IPS-IFS अधिकारी, करियर को देंगे सही दिशा
लखनऊ में तिरंगा यात्रा का भव्य आगाज, सीएम योगी ने भरी हुंकार, कहा- भारत के युवा ऊर्जा का प्रतीक
सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी में UP रचने जा रहा इतिहास! अवाडा और एंबर जैसी कंपनियों की पहली पसंद क्यों बना राज्य?
सावन में दिखी आस्था की भव्य तस्वीर; CM Yogi ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल; हर-हर बम-बम से गूंजा उत्तर प्रदेश
ये भी पढ़ें:-बहराइच में नहीं थम रहा भेड़ियों का आतंक, वन विभाग की टीम ने पकड़ा एक और आदमखोर भेड़िया
श्नेलमैन ने कहा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए सेवा देने वाली घरेलू विमानन कंपनियों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियों की भी नोएडा को गंतव्य के रूप में चुनने में काफी रुचि है।” घरेलू एयरलाइंस इंडिगो और अकासा एयर ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ समझौता किया है।
देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट
चलिए अब नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की खासियत की बात करते है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है। जिसकी क्षमता पहले चरण में 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की होगी। इसका विकास यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) कर रही है। इसका निर्माण नवंबर, 2021 में शुरू हुआ था।
मुख्य परिचालन अधिकारी ने दी जानकारी
हवाई अड्डा के शुरूआत को लेकर वाईआईएपीएल की मुख्य परिचालन अधिकारी किरण जैन ने कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण यहां पर सितंबर और अक्टूबर के महीनों में उपकरण लैंडिंग प्रणाली के लिए उड़ानें संचालित करेगा।
इसके साथ ही जैन ने कहा कि विमानों के आवागमन से संबंधित प्रक्रियाओं को तय करने के लिए दिसंबर में सत्यापन उड़ानें संचालित की जाएंगी। उन उड़ानों के पूरा होने के बाद हवाईअड्डा परिचालक एयरोड्रोम लाइसेंस के लिए आवेदन दाखिल करेगा।
ये भी पढ़ें:-जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को मुद्दा बना रही भाजपा, राजनीतिक पार्टियों को खुली बहस के लिए दी चुनौती
वहीं हवाई अड्डा के अधिकारियों ने कहा कि हवाई पट्टी का अधिकांश काम पूरा कर लिया गया है। पहले चरण में हवाई अड्डे पर एक टर्मिनल, एक हवाई पट्टी, 10 एयरोब्रिज और 25 पार्किंग स्टैंड होंगे। पहले इसका परिचालन इस साल सितंबर तक ही शुरू करने की उम्मीद थी लेकिन निर्माण में विलंब की वजह से इसके अप्रैल, 2025 तक शुरू होने की संभावना है।
Good news cm yogis dream project noida airport will start soon know when the flights will start
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














