- Hindi News »
- India »
- Goa Night Club Fire News Goa Nightclub Fire Tragedy Kills 25 In Cylinder Blast 2 Dead Due To Burn
गैर इरादतन हत्या का केस…2-2 लाख का मुआवजा और 25 की मौत, गोवा अग्निकांड में अब तक क्या-क्या हुआ?
Goa Night Club Fire: गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात सिलेंडर फटने के बाद आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई. गोवा के CM सावंत ने बताया कि मारे गए अधिकतर लोग क्लब के कर्मचारी थे।
- Written By: अर्पित शुक्ला

गैर इरादतन हत्या का केस...2-2 लाख का मुआवजा और 25 की मौत, गोवा अग्निकांड में अब तक क्या-क्या हुआ?
Goa Night Club Fire News: गोवा के नाइट क्लब आग हादसे ने सभी को दहला दिया है। गोवा के अर्पोरा गांव में आधी रात को मौत का तांडव देखने को मिला। किसी को अंदाज़ा भी नहीं था कि नाइट क्लब में शनिवार की रात 25 लोगों की अंतिम रात साबित होगी। नाइट क्लब में लोग मौज-मस्ती करने पहुंचे थे, लेकिन चंद मिनटों में ही सबकुछ बदल गया और लोग देखते ही देखते काल के गाल में समा गए। जी हां, नॉर्थ गोवा के अर्पोरा इलाके में शनिवार देर रात एक नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ।
इस सिलिंडर ब्लास्ट के बाद भड़की आग में 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। गोवा नाइट क्लब हादसे में ज्यादातर मृतक वहीं काम करने वाले स्टाफ थे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस अग्निकांड की जांच के आदेश दे दिए हैं। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि अधिकतर लोगों की मौत आग से जलने से नहीं, बल्कि दम घुटने की वजह से हुई। 25 मृतकों में से 4 टूरिस्ट थे, जबकि बाकी स्टाफ के सदस्य थे। यह नाइट क्लब नॉर्थ गोवा के अरपोरा में रोमियो लेन के पास बर्च में स्थित है। 25 में से 20 लोगों की मौत सिर्फ दम घुटने से हुई है। जांच में यह भी सामने आया कि केवल 2 लोगों की मौत जलने से हुई और बाकी 23 लोगों की जान धुएं की वजह से गई। इन 23 लोगों की जानें बच सकती थीं, अगर वह एक बड़ी गलती न करते।
23 की मौत दम घुटने से, 2 की जलने से
जी हां, हादसे में जान गंवाने वालों में 23 लोगों की मौत दम घुटने से हुई, जबकि तीन लोगों के शव बुरी तरह से झुलसे मिले। इसका मतलब है कि केवल 3 लोगों की मौत ही आग में जलने से हुई, बाकियों की मौत का कारण जहरीला धुआं ही था। गोवा पुलिस के अनुसार यह हादसा रात करीब 1 बजे हुआ। उस समय नाइट क्लब में किचन एरिया के पास गैस सिलेंडर अचानक जोरदार धमाके के साथ फटा। विस्फोट इतना तेज था कि कुछ ही क्षणों में आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ब्लास्ट के वक्त अंदर सामान्य प्रेपरेशन और क्लोजिंग वर्क चल रहा था। इसी दौरान गैस लीक होने से धमाका हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
मुस्लिमों का हक छिन रहे नेतन्याहू…अल-अक्सा मस्जिद पर 16 दिन से इजरायल ने लगाया ताला तो भड़के मुस्लिम देश
कहीं बगावत तो कहीं क्रॉस वोटिंग…राज्यसभा चुनाव में BJP ने विपक्ष के साथ किया ‘खेला’! जीत गई दो एक्स्ट्रा सीट
पाकिस्तान का अफगानिस्तान में कत्लेआम, आतंकी ठिकाना बताकर अस्पातल पर गिरा दिए बम के गोले, 400 लोगों की मौत
स्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
कैसे बच सकती थी जान
जब ब्लास्ट हुआ, तब ज्यादातर कर्मचारी बेसमेंट एरिया में मौजूद थे। नाइट क्लब में जैसे ही धमाका हुआ, वहां हड़कंप मच गया। बाहर की ओर भागने के बजाय लोग बेसमेंट में ही छिप गए। किसी को समझ नहीं आया क्या करना है। देखते ही देखते धुएं ने पूरे बेसमेंट को घेर लिया और आग के लपटों से पहले ही लोग दम घुटने से मर गए। अगर ये लोग बेसमेंट से निकलकर बाहर की ओर भागे होते, तो शायद उनकी जान बच सकती थी।
गोवा नाइट क्लब हादसे की जांच
स्थानीय पुलिस, एफएसएल टीम और जिला प्रशासन ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, जबकि घायलों की संख्या और स्थिति को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। डीजीपी ने बताया कि क्लब के सुरक्षा मानकों, गैस कनेक्शन और एग्ज़िट प्लान की भी जांच की जाएगी। फिलहाल नाइट क्लब को सील कर दिया गया है और मालिकों से पूछताछ की जा रही है। ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नामक नाइट क्लब में आधी रात के बाद आग लगी। यह नाइट क्लब राज्य की राजधानी पणजी से करीब 25 किलोमीटर दूर अरपोरा में स्थित है। इस मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
सीएम प्रमोद सावंत ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नाइट क्लब ने अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया था। उन्होंने कहा कि हम क्लब प्रबंधन और उन अधिकारियों पर कार्रवाई करेंगे जिन्होंने सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को नजरअंदाज किया। तटीय राज्य में यह दर्दनाक घटना उस समय हुई है जब यहां भारी संख्या में पर्यटक मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि हम घटना की गहन जांच करेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएंगे।
यह भी पढ़ें- समुद्र का शहंशाह बनेगा भारतीय नौसेना, SOV-400 पनडुब्बी दुश्मनों पर साधेगा सटीक निशाना
अवैध निर्माण की शिकायत
अरपोरा-नागोवा के सरपंच रोशन रेडकर ने बताया कि जिस नाइट क्लब में भीषण अग्निकांड हुआ, उसका निर्माण पूरी तरह अवैध था। सरपंच के अनुसार, “नाइट क्लब के खिलाफ पहले भी शिकायत दर्ज हुई थी। जांच कराने पर पता चला कि निर्माण के लिए कोई लाइसेंस ही जारी नहीं हुआ था।” रेडकर का कहना है कि पंचायत ने नियमों के उल्लंघन के कारण नाइट क्लब को गिराने का आदेश भी दिया था, लेकिन बाद में इस आदेश पर स्टे लगा दिया गया। उन्होंने बताया कि पंचायत निदेशालय ने ही इस कार्रवाई पर रोक लगाई थी। इसके अलावा सरपंच ने यह भी कहा कि नाइट क्लब के मालिकों और जमीन के मालिकों के बीच लंबे समय से विवाद और मतभेद चल रहे थे, और इसी वजह से क्लब की शिकायतें बार-बार सामने आती रहीं।
Goa night club fire news goa nightclub fire tragedy kills 25 in cylinder blast 2 dead due to burn
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुस्लिमों का हक छिन रहे नेतन्याहू…अल-अक्सा मस्जिद पर 16 दिन से इजरायल ने लगाया ताला तो भड़के मुस्लिम देश
Mar 17, 2026 | 07:21 AMनवभारत संपादकीय: वांगचुक की रिहाई से उठते सवाल
Mar 17, 2026 | 07:18 AMबोर्ड परीक्षा में नकल पर बड़ी कार्रवाई, 103 शिक्षक निलंबित, कई पर मामला दर्ज
Mar 17, 2026 | 07:11 AMकहीं बगावत तो कहीं क्रॉस वोटिंग…राज्यसभा चुनाव में BJP ने विपक्ष के साथ किया ‘खेला’! जीत गई दो एक्स्ट्रा सीट
Mar 17, 2026 | 07:08 AMनवभारत विशेष: विधानसभा चुनावों में हर सत्तारूढ़ पार्टी की परीक्षा
Mar 17, 2026 | 07:03 AMमहाराष्ट्र में 10 हजार गांवों में शुरू होगी क्लाइमेट प्रूफ खेती, किसानों को मिलेगा बड़ा सहारा
Mar 17, 2026 | 06:55 AMLIVEआज की ताजा खबर 17 मार्च: पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से काबुल दहला? अस्पताल पर हमले में 400 मौतों का दावा
Mar 17, 2026 | 06:55 AMवीडियो गैलरी

स्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PM
यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM
मुरैना में गैस सिलेंडर नहीं मिला तो महिला को आई ‘माता’! बीच सड़क पर किया ऐसा ड्रामा कि सहम गए लोग- VIDEO
Mar 16, 2026 | 09:20 PM
बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका! ‘छोटे सरकार’ ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान; अब कौन संभालेगा मोकामा का कमान
Mar 16, 2026 | 09:12 PM
देश तुम्हारे बाप का नहीं…खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, बोले- ईरान की याद तब आई जब…
Mar 16, 2026 | 01:53 PM
थूक जिहाद, वोट जिहाद…मीडिया चैनलों पर भड़के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, जमकर लताड़ा
Mar 16, 2026 | 01:37 PM











