-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Ggullian Barry Syndrome Spread In Country After Maharashtra Now Kolkata In One Death
देश में फैला गुलियन बैरी सिंड्रोम! महाराष्ट्र के बाद अब इस राज्य में 17 साल के लड़के की हुई मौत
- Written By: स्नेहा मौर्या
देश में गुलियन बैरी सिंड्रोम के मामले बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र के बाद अब पश्चिम बंगाल में 17 साल के लड़के की मौत हुई है। वहीं इसे लेकर आज बैठक हुई और इस दौरान राज्य के सभी सरकारी और जिला अस्पतालों को निर्देश दिया गया है।

देश में फैला गुलियन बैरी सिंड्रोम (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
महाराष्ट्र: देश में गुलियन बैरी सिंड्रोम के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और हर दिन एक नए मामले सामने आ रहे हैं। दरअसल, गुलियन बैरी सिंड्रोम से देश में तीसरी मौत हो गई है। इससे पहले आज ही महाराष्ट्र के पुणे में गुलियन बैरी सिंड्रोम से एक मौत हुई थी।
ऐसे अब पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है कि राज्य में अब तक दो मरीजों की मौत हो चुकी हैं। एक तो 10 वर्षीय बच्चे को कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरी उत्तर 24 परगना जिले के 12वीं कक्षा के छात्र की कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मौत हो हुई। अस्पताल के मुताबिक, छात्र की मौत सेप्टिक शॉक और मायोकार्डिटिस के कारण हुई है और डॉक्टरों का अनुमान है कि इसकी मूल बीमारी गुलियन बैरी सिंड्रोम हो सकती है।
सिंड्रोम के अब तक 127 मामले सामने आए
आपको बता दें कि, अब तक इस सिंड्रोम के 127 मामले सामने आ चुके हैं और इसमें लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए 200 ब्लड सैंपल एनआईवी पुणे भेजे गए हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग ने गुलियन बैरी सिंड्रोम (जीबीएस) को लेकर बैठक की। जिसमें स्वास्थ्य सचिव और दूसरे अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक के दौरान राज्य के सभी सरकारी और जिला अस्पतालों को निर्देश दिया गया कि वे जीबीएस के किसी भी मामले की सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें।
सम्बंधित ख़बरें
डॉ. सुरेश हावरे बनेंगे राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO? अमरावती से है खास नाता, जानें कौन है ये दिग्गज साइंटिस्ट
ठाणे में भारी बारिश से बेपटरी हुआ सड़क परिवहन: मालशेज और कसारा घाट में लैंडस्लाइड, घोड़बंदर रोड पर लगा महाजाम
नवी मुंबई हिट एंड रन: तलोजा में तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार ने 10 को रौंदा, 2 की मौत, 8 घायल
Fasal Bima Yojana: धोखाधड़ी या गलत जानकारी देने वाले किसानों पर लगेगा 5 साल का बैन, 31 जुलाई आखिरी तारीख
हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को प्लाज्मा थेरेपी, वेंटिलेशन सपोर्ट सिस्टम और अंतःशिरा इम्यूनोग्लोबुलिन इंजेक्शन सहित आवश्यक उपचारों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और इन उपचारों के लिए पर्याप्त बुनियादी ढांचे का स्टॉक करने का भी निर्देश दिया गया है।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
बैठक में दिशा-निर्देश जारी
बैठक में विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया है, जिसमें बांगुर इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज के न्यूरोलॉजिस्ट, बीसी रॉय चाइल्ड हॉस्पिटल के निदेशक, कोलकाता मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के प्रमुख और संक्रामक रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर योगीराज रे शामिल रहे। स्थिति की समीक्षा करने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने अस्पतालों को दिशा-निर्देश जारी किए।
Ggullian barry syndrome spread in country after maharashtra now kolkata in one death
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
डॉ. सुरेश हावरे बनेंगे राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO? अमरावती से है खास नाता, जानें कौन है ये दिग्गज साइंटिस्ट
Jul 08, 2026 | 09:44 AMखंडवा : सोशल मीडिया पर पुलिस को चुनौती देने वाला अमन लाला गिरफ्तार, पुलिस ने बीच बाजार में निकाला जुलूस
Jul 08, 2026 | 09:44 AMShare Market: शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट, 400 अंक तक टूटा संसेक्स; मिडिल ईस्ट में टेंशन से सहमा बाजार
Jul 08, 2026 | 09:41 AMNPS New Rules: सरकार ने पेंशन नियमों में किया बड़ा बदलाव, कर्मचारियों को मिले दो नए निवेश विकल्प
Jul 08, 2026 | 09:34 AM8 जुलाई का इतिहास: ज्योति बसु और सौरव गांगुली से जुड़ा है यह खास दिन
Jul 08, 2026 | 09:24 AMठाणे में भारी बारिश से बेपटरी हुआ सड़क परिवहन: मालशेज और कसारा घाट में लैंडस्लाइड, घोड़बंदर रोड पर लगा महाजाम
Jul 08, 2026 | 09:23 AMउमरिया में जोहिला बांध के दो गेट खुले, पानी का अद्भुत नजारा देखने उमड़ी भीड़, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
Jul 08, 2026 | 09:21 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM












