- Hindi News »
- India »
- G 20 Summit Dinner 2023 Hosted By President Draupadi Murmu Mamata Banerjee Sukhu Kejriwal Gehlot
राष्ट्रपति के डिनर में दो पूर्व PM नहीं रहेंगे मौजूद; CM ममता, नीतीश, केजरीवाल समेत ‘ये’ नेता होंगे शामिल
- Written By: किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: दिल्ली के प्रगति मैदान में 9 से 10 सितंबर तक जी-20 समिट का आयोजन होने वाला है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एच.डी. देवेगौड़ा शनिवार को वैश्विक नेताओं के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेजबानी में आयोजित जी20 रात्रिभोज में ‘‘स्वास्थ्य कारणों” से शामिल नहीं होंगे। सूत्रों ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्रियों और विपक्ष शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित अन्य को भव्य रात्रिभोज में आमंत्रित किया गया है।
सिंह और देवेगौड़ा दोनों ने रात्रिभोज में शामिल होने में असमर्थता के बारे में केंद्र सरकार को सूचित कर दिया है। देवेगौड़ा ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘मैं जी20 शिखर सम्मेलन की शानदार सफलता की कामना करता हूं।” तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि की है।
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के भी जी20 रात्रिभोज में शामिल होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी राष्ट्रपति के रात्रिभोज में शामिल होने के लिए नौ सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी आ रहे हैं। उनके करीबी सहयोगियों ने इसकी पुष्टि की है। ऐसी भी खबरें हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस रात्रिभोज में शामिल हो सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भतीजे के कारण बंगाल में हारीं ममता, TMC नेताओं के निशाने पर क्यों हैं अभिषेक बनर्जी? पार्टी में बढ़ी कलह
अवैध घुसपैठ पर लगी लगाम! हजारों लोग बांग्लादेश लौटने को तैयार, मंत्री घोष बोले- ममता बनर्जी ने की सभी हदें पार
पश्चिम बंगाल में टीएमसी को बड़ा झटका, ममता के करीबी सांसद का इस्तीफा; काकोली घोष ने छोड़े सभी पद
ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सिलीगुड़ी में शिकायत दर्ज, सनातन के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
इस बीच, कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, जो केंद्रीय मंत्री के समकक्ष हैं और संवैधानिक पद पर हैं, को रात्रिभोज में आमंत्रित नहीं किया गया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जी20 रात्रिभोज में खरगे को आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर शुक्रवार को ब्रसेल्स में सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि सरकार देश की 60 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले विपक्ष के नेता को महत्व नहीं देती।
अधिकारियों ने कहा कि बनर्जी रात्रिभोज में शामिल होने के लिए शुक्रवार दोपहर नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अपने प्रवास के दौरान वह विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगी। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस शासित राज्यों कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों के उपस्थित होने की संभावना नहीं है। राष्ट्रपति मुर्मू शनिवार को जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल ‘भारत मंडपम’ में रात्रिभोज की मेजबानी करेंगी। (एजेंसी)
G 20 summit dinner 2023 hosted by president draupadi murmu mamata banerjee sukhu kejriwal gehlot
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
निसर्ग वॉटर पार्क में करंट लगने से युवक की मौत का मामला; संचालक और पूर्व तहसीलदार विवेक त्रिपाठी गिरफ्तार
May 28, 2026 | 05:31 PM72KM माइलेज, Hazard Lights और Bluetooth फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Super Splendor XTEC 2.0
May 28, 2026 | 05:28 PMDementia Awareness: मशहूर शायर बशीर बद्र 14 साल से थे डिमेंशिया से पीड़ित, जानें इस बीमारी के शुरुआती संकेत
May 28, 2026 | 05:17 PMदिल्ली हाईकोर्ट से विनेश फोगाट को मिली राहत पर संकट, रेसलिंग फेडरेशन ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
May 28, 2026 | 05:04 PMबुलेट पर सवार होकर, गढ़ाकोटा की सुंदरता निहारते हुए अचानक सैर पर निकल पड़े गोपाल भार्गव- देखें VIDEO
May 28, 2026 | 05:04 PMबीड में सौतेली मां-बेटे के अफेयर का खौफनाक अंत, बदनामी के डर से बेटे ने पीया जहर, सदमे में मां ने लगाई फांसी
May 28, 2026 | 04:54 PMपानी के ऊपर से दौड़ेगी एमएमआर की सबसे लंबी मेट्रो, 5 शहरों को जोड़ने वाली मेट्रो 5 का पहला चरण इस साल शुरू
May 28, 2026 | 04:47 PMवीडियो गैलरी

यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM














