- Hindi News »
- India »
- Father Of The Accused Arrested In Salman Khan House Shooting Case Expressed Surprise
सलमान खान घर गोलीबारी मामले में गिरफ्तार आरोपी के पिता ने जताई हैरानी, कहा- वह मुंबई कैसे पहुंचा
सलमान खान के घर के सामने गोलीबारी मामले में गिरफ्तार आरोपी सागर पाल के पिता ने हैरानी जताई है।
- Written By: शुभम सोनडवले

सलमान खान गोलीबारी मामले के आरोपी
बेतिया. बिहार (Bihar) के पश्चिम चंपारण जिले के गौनाहा थाना क्षेत्र महसी गांव निवासी और मुंबई पुलिस (Mumbai Police) द्वारा गिरफ्तार किए गए सागर पाल (Sagar Pal) के पिता जोगिंदर शाह (Joginder Shah) ने मंगलवार को कहा कि जब उन्हें मुंबई में सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर गोलीबारी में अपने पुत्र की संलिप्तता के बारे में पता चला तो वे हैरान रह गये।
मुंबई पुलिस ने सागर पाल और विक्की गुप्ता को 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित अभिनेता के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया है।
जोगिंदर शाह ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, “मैं दिहाड़ी मजदूर हूं। मुझे इस मामले में सागर की संलिप्तता के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से ही पता चला… जब मुझे उसकी संलिप्तता के बारे में पता चला तो यह मेरे लिए वाकई चौंकाने वाला था। हम नहीं जानते कि यह कैसे हुआ। वह पहले कभी किसी अपराध में शामिल नहीं था। वह जालंधर में काम कर रहा था…मुझे नहीं पता कि वह मुंबई कैसे पहुंचा।”
सम्बंधित ख़बरें
मुर्तिजापुर में बोरिंग के पानी को लेकर खूनी संघर्ष; लोहे की पाइप से सिर पर किया वार, तीन लोगों पर मामला दर्ज
गड़चिरोली: खाद की तस्करी रोकने के लिए सीमा पर विशेष नाकाबंदी; दोषियों पर दर्ज होगा फौजदारी मामला, ऑडिट शुरू
अमरावती में संत कंवरराम मार्केट में भीषण आग; दमकल विभाग की मुस्तैदी से बची 2 करोड़ की संपत्ति, बड़ा हादसा टला
भंडारा में अवैध गैस सिलेंडर गोदाम पर 23 दिन बाद FIR; एमआईडीसी क्षेत्र से 57 सिलेंडर जब्त, संचालक पर कसा शिकंजा
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट में स्थित खान के घर के बाहर पांच राउंड गोलियां चलाने के बाद भाग रहे थे और सोमवार देर रात कच्छ जिले के एक गांव में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। ऐसी चर्चा है कि महाराष्ट्र पुलिस की एक टीम ने दोनों आरोपियों के परिवार के कुछ सदस्यों से पूछताछ की थी। अपुष्ट खबरों के मुताबिक आरोपियों के परिवार के कुछ सदस्यों को भी हिरासत में भी लिया गया है। हालांकि, पश्चिम चंपारण जिला पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।
पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक डी अमरकेश ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “आरोपी के परिवार के किसी भी सदस्य को गिरफ्तार नहीं किया गया है।” उन्होंने आगे इस पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। (एजेंसी)
Father of the accused arrested in salman khan house shooting case expressed surprise
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट: अब गलती वाला कमेंट भी होगा ठीक, 15 मिनट में बदलें अपनी बात
Apr 12, 2026 | 03:40 AMवर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल ग्रेनाडा: वर्ल्ड कप में सैन्याम का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
Apr 12, 2026 | 12:27 AMAaj Ka Rashifal 12 April: रविवार को मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन? वृश्चिक और कुंभ राशि वाले रहें सावधान!
Apr 12, 2026 | 12:05 AMIPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने दर्ज की पहली जीत, DC को 23 रन से हराया, संजू सैमसन ने ठोका यादगार शतक
Apr 11, 2026 | 11:31 PMParshuram Jayanti: परशुराम जयंती पर करें ये 7 उपाय, प्रभु परशुराम की कृपा से होगी आत्मबल, साहस में वृद्धि
Apr 11, 2026 | 11:19 PMExclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PMMesha Sankranti 2026: कब है मेष संक्रांति 2026? सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय न करें ये एक गलती
Apr 11, 2026 | 10:20 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














