- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Sant Kanwarram Market Fire Accident Property Saved News
अमरावती में संत कंवरराम मार्केट में भीषण आग; दमकल विभाग की मुस्तैदी से बची 2 करोड़ की संपत्ति, बड़ा हादसा टला
Maharashtra News: अमरावती के संत कंवरराम मार्केट स्थित एक दुकान में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से 2 करोड़ की संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया गया।

Amravati News: अमरावती शहर के व्यस्ततम जोशी मार्केट के सामने स्थित संत कंवरराम मार्केट की कपड़े और कटलरी स्टोर में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। मनपा के अग्निशमन विभाग की मुस्तैदी के कारण एक बड़े हादसे को टालते हुए लगभग 2 करोड़ रुपये की संपत्ति को खाक होने से बचा लिया गया।
फोटो पगडीवाला1,2पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे शहर यातायात शाखा की पुलिस इंस्पेक्टर उइके ने अग्निशमन मुख्यालय को सूचना दी कि संत पगडीवाला सेल्स नामक दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल अधीक्षक अजय पंधरे और शिफ्ट इंचार्ज सुनील काकडे के निर्देश पर दमकल वाहन के चालक गौरव फुके टीम के साथ महज 3 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गए।
दमकल कर्मियों ने देखा कि आग दुकान की दूसरी मंजिल पर लगी थी। चूंकि दुकान का दरवाजा बंद था, इसलिए आग बुझाने में बाधा आ रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल कर्मियों ने तत्काल दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया और पानी की बौछारें शुरू कीं। अग्निशमन अधीक्षक अजय पंधरे ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मार्गदर्शन किया।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: कहीं तपती लू का येलो अलर्ट तो कहीं आंधी बारिश की चेतावनी, जानें आपके शहर का मौसम
शिष्टाचार भेंट या घर वापसी का रास्ता? शरद पवार और तटकरे की मुलाकात से महायुति में बढ़ी बेचैनी
अवैध बाइक टैक्सियों पर प्रताप सरनाईक का शिकंजा, ऐप बंद करने और मालिकों पर केस दर्ज करने के निर्देश
भक्ति के बीच पसरा मातम, सांगली में मंदिर की दीवार ढहने से 6 श्रद्धालुओं की जान गई, कई घायल
करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। दुकान मालिक के अनुसार इस आगजनी में कटलरी का सामान, कपड़े, मशीनरी और फर्नीचर जलकर राख हो गए। हालांकि, दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आसपास की दुकानों और दुकान के अन्य हिस्सों में मौजूद करीब 2 करोड़ की संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ और न ही कोई जनहानि हुई।
इस पूरे ऑपरेशन में यातायात पुलिस इंस्पेक्टर उइके और उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा। दमकल टीम में अधीक्षक अजय पंधरे, फायरमन राजेश गजबे, हर्षद दहातोंडे, निखिल बाटे, गोविंद घुले, अमोल सालुंके, रोशन अलुडे, निशांत राठौड़, सागर माकोडे, वाहन चालक गौरव फुके, कासिम खान, नितिन इंगोले का समावेश था।
Amravati sant kanwarram market fire accident property saved news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ashok Kharat Case: ढोंगी बाबा से कनेक्शन ने बढ़ा दी रूपाली चाकणकर की टेंशन, ईडी ने भेजा समन
May 13, 2026 | 06:49 AMSunny Leone Career: पुरानी पहचान छोड़ भारत आईं सनी लियोनी, बिग बॉस ने बदली जिंदगी, जिस्म 2 से चमकी किस्मत
May 13, 2026 | 06:47 AMApara Ekadashi 2026: आज है अपरा एकादशी, भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए इस विधि से करें पूजा
May 13, 2026 | 06:43 AMNagpur Weather: नागपुर में बारिश का अनुमान तपिश के बीच मिलेगी राहत, जानें आज का मौसम कैसा होगा?
May 13, 2026 | 06:10 AM13 मई को जन्मे बच्चों का भविष्यफल: कला-साहित्य में रुचि और गंभीर व्यक्तित्व के धनी होंगे आज के जातक
May 13, 2026 | 06:03 AMMaharashtra Weather: कहीं तपती लू का येलो अलर्ट तो कहीं आंधी बारिश की चेतावनी, जानें आपके शहर का मौसम
May 13, 2026 | 05:55 AMपेट्रोल कार में CNG Kit लगवाने से पहले जान लें ये बड़ा नियम, नहीं तो पड़ सकता है भारी
May 13, 2026 | 05:47 AMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM













