- Hindi News »
- India »
- Father Ak Antony Reacts On Son Anil Antony Joining Bjp This Decision Hurt Me
बेटे अनिल एंटनी के बीजेपी में शामिल होने पर पिता ए.के एंटनी ने दी प्रतिक्रिया, इस फैसले ने मुझे आहत किया
- Written By: अमन दुबे

नई दिल्ली : कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ए.के एंटनी (Former Chief Minister AK Antony) के बेटे अनिल एंटनी (Anil Antony) गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, राज्यसभा सदस्य और बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी की मौजूदगी में अनिल एंटनी ने यहां बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
अनिल ने इसी साल जनवरी महीने में कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने गुजरात में 2002 में हुए दंगों पर आधारित ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के वृत्तचित्र को भारतीय संस्थानों के विचारों से अधिक महत्व दिए जाने को खतरनाक चलन बताते हुए कहा था कि इससे देश की संप्रभुता प्रभावित होगी।
#WATCH | "Anil’s decision to join BJP has hurt me. It is a very wrong decision. India’s base is unity and religious harmony. After 2014, Modi govt came to power, they’re systematically diluting diversity and secularism….": AK Antony on his son Anil Antony joining BJP pic.twitter.com/6Gg03qvZY0 — ANI (@ANI) April 6, 2023
पार्टी में शामिल होकर खुश हूं: अनिल एंटनी
बीजेपी में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन के साथ अनिल एंटनी ने पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा से मुलाकात की। इसके साथ ही अनिल एंटनी ने बीजेपी में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास अगले 25 वर्षों में देश को विकसित देश बनाने का विजन है। एक भारतीय युवा के रूप में, मुझे लगता है कि पीएम मोदी के राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकीकरण के दृष्टिकोण में योगदान देना मेरी जिम्मेदारी और कर्तव्य है। ऐसे में राष्ट्रीय निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर मुझे खुशी हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
10 दिन में ₹7.5 बढ़े… पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर विपक्ष हुआ हमलावर, हर गाड़ियों पर 1500 रुपए वसूलने का आरोप
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर भड़के कमलनाथ, कहा- समय रहते नहीं चेती सरकार, अब जनता पर डाला महंगाई का सारा बोझ
पेट्रोल-डीजल और पेपर लीक के खिलाफ नागपुर में युवक कांग्रेस का आंदोलन, वैरायटी चौक पर नारेबाजी
खुद को मुस्लिम लीग समझती है कांग्रेस… राहुल गांधी के ‘मुस्लिम’ वाले बयान पर शाहनवाज हुसैन का तीखा हमला
यह अनिल का बहुत गलत फैसला है: ए.के एंटनी
अनिल एंटनी के इस बड़े फैसले से उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री ए.के एंटनी ने कहा कि अनिल के बीजेपी में शामिल होने के फैसले ने मुझे आहत किया है। यह बहुत ही गलत फैसला है। भारत का आधार एकता और धार्मिक सद्भाव है। 2014 के बाद, मोदी सरकार सत्ता में आई, वे व्यवस्थित रूप से विविधता और धर्मनिरपेक्षता को कमजोर कर रहे हैं। बीजेपी केवल एकरूपता में विश्वास करती है, वे देश के संवैधानिक मूल्यों को नष्ट कर रहे हैं।
Father ak antony reacts on son anil antony joining bjp this decision hurt me
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Meditation Tips: तनाव दूर करने के लिए इन 5 तरीकों से करें मेडिटेशन, मन रहेगा शांत और फोकस होगा बेहतर
May 25, 2026 | 06:25 PMओंकारेश्वर में हरियाणा के श्रध्दालुओं से मारपीट करने वाले 6 कर्मचारी सस्पेंड, प्रशासन ने लिया बड़ा एक्शन
May 25, 2026 | 06:23 PMफिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PMव्यापारियों ने वापस लिया हड़ताल का फैसला, लासलगांव मंडी में प्याज की नीलामी शुरू, किसानों को बड़ी राहत
May 25, 2026 | 06:17 PMयात्रियों को बड़ी राहत: मुंबई से जबलपुर और अजमेर के लिए अब नियमित चलेंगी सुपरफास्ट ट्रेनें
May 25, 2026 | 06:11 PMकरोड़ों खर्च के बाद भी बदहाल अंबरनाथ के पार्क, शिवगंगा नगर बाल उद्यान बना शराबियों का अड्डा
May 25, 2026 | 06:06 PMयूपी में पहली बार प्रधान बनेंगे प्रशासक, CM योगी ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर, विधानसभा चुनाव में होगा फायदा!
May 25, 2026 | 06:05 PMवीडियो गैलरी

सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM














